प्रदेश
लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कुरुक्षेत्र पहुंचे आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने बुधवार को थानेसर में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की। इस दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और इंडिया गठबंधन के तहत कुरुक्षेत्र से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा मौजूद रहे। इस दौरान गांव भगवानपुर के सरपंच लक्ष्मण दास, उनके सुपुत्र राहुल टंडन, पंच रवि टंडन आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। बैठक में डॉ. संदीप पाठक ने कार्यकर्ताओं को अगले 2 महीने तक कुरुक्षेत्र में रहने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट को 183 सर्किल में बांट दिया है। इनपर एक सर्किल इंचार्ज को जिम्मेदारी दी जाएगी। वहीं इसी के तहत 5 गांवों पर भी एक पदाधिकारी को प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में रुकेंगे और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर हर घर तक जाएंगे। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के तहत कुरुक्षेत्र लोकसभा से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की एकजुट होकर जनता के बीच जायेंगे। आम आदमी पार्टी हरियाणा में धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से ही हरियाणा में जीत का खाता खोलेगी और हरियाणा में इंडिया गठबंधन भाजपा को सभी 10 लोकसभा सीटों पर एकतरफा बहुमत से हराएगा। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा की सीधी टक्कर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता से होगी और भाजपा हारेगी।
उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने भाजपा को हरियाणा और केन्द्र में मौका देकर देख लिया, लेकिन भाजपा सरकार ने किया कुछ नहीं। सीएम खट्टर की कारगुजारी सबके सामने है। मोदी सरकार ने हरियाणा की बेटियों को सड़कों पर घसीटकर उनका अपमान किया और किसानों की जो दुर्दशा की है वो देश के सामने है। अब हरियाणा की जनता को एक मौका “हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल” को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बार कुरुक्षेत्र के धर्मयुद्ध में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ेगा। इस बार जनता अपने मान सम्मान की लड़ाई लड़ेगी।
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा में कैथल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर जिले से विधानसभा की सीटें आती हैं। कुरुक्षेत्र में धर्मयुद्ध की व लोकतंत्र को बचाने की और भाजपा के भ्रष्टाचार को खत्म करने की लड़ाई शुरू हो चुकी है। इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एकजुट होकर भाजपा को हराएगी। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में अपराध का बोलबाला है, सरेआम गोलियां मारी जा रही है और फायरिंग कर व्यापारियों से फिरौती मांगी जा रही है। हरियाणा में सरकारी स्कूल बंद होते जा रहे हैं और नए अस्पताल बन नहीं रहे। हरियाणा में इस व्यवस्था को बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा के अहंकार और तानाशाही के खिलाफ इंडिया गठबंधन बना है। क्योंकि भाजपा लोकतंत्र को कुचलना चाहती है, भाजपा वोट की चोरी करती है, विपक्ष के नेताओं को जेल में डालना चाहती है, संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाकर रखना चाहती है और सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलट कर चुनाव आयोग में अपने व्यक्तियों को बैठना चाहते हैं। इन सारी व्यवस्थाओं के टीम इंडिया का गठबंधन हुआ है।
अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले उम्मीदवार दिया है और सबसे पहले कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट जीतकर अरविंद केजरीवाल की झोली में डालेंगे। हरियाणा में डॉ. सुशील गुप्ता सबसे बड़ा चेहरा हैं और जानेमाने समाजसेवी हैं। हरियाणा के लोगों के बीच उनकी साफ छवि है। आम आदमी पार्टी एकतरफा कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट जीतेगी। क्योंकि कुरुक्षेत्र अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर पूरे कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में उत्साह है। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता मिलकर पूरी मेहनत से इस चुनाव को लड़ेंगे और भाजपा को हराकर लोकतंत्र बचाएंगे

पंजाब
पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पंजाब पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए दो अभियानों में बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा विदेश से संचालित किए जा रहे आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है।
इस कार्रवाई में पुलिस को 2 आरपीजी (एक लॉन्चर सहित), 2 आईईडी (2.5 किलोग्राम प्रत्येक), डेटोनेटर के साथ 2 हथगोले, रिमोट कंट्रोल के साथ 2 किलोग्राम आरडीएक्स, 5 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 6 मैगजीन, 44 जिंदा कारतूस, 1 वायरलेस सेट और 3 वाहन बरामद हुए हैं।
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी साझा की है। 2 आतंकी मॉड्यूल के कुल 13 आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।
पंजाब
हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग

पंजाब में एक दर्जन से अधिक ग्रेनेड हमलों की साजिश रचने वाले मोस्ट वांटेड हैप्पी पासिया को अमेरिका में गिरफ्तारी कर लिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने इसे लेकर कहा कि यह पंजाब को बदनाम करने और इसकी शांति को भंग करने की कोशिश करने वालों को करारा जवाब है।
पासिया की गिरफ्तारी पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि
नील गर्ग ने कहा कि पिछली सरकारें जिसे पकड़ने में विफल रहीं, उसे आप सरकार ने न केवल विस्तार से ट्रैक किया बल्कि उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार भी किया। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी पंजाब सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और राज्य की कानून-व्यवस्था और शांति को अस्थिर करने की कोशिश करने वाले विघटनकारी तत्वों को एक कड़ा संदेश देती है।
गर्ग ने कहा कि पंजाब पुलिस 24×7 सतर्कता से काम करती है और ये गिरफ्तारी उनकी प्रतिबद्धता का सबूत है। जो कोई भी पंजाब को चुनौती देने की हिम्मत करेगा, उसे केवल एक ही परिणाम भुगतना होगा – जेल।
पंजाब
पंजाब में 15 हजार तालाबों की सफाई का अभियान शुरू, मंत्री सौंद ने किया जमीनी निरीक्षण

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, पंजाब सरकार ने राज्य भर में लगभग 15,000 गांवों के तालाबों की सफाई के लिए बड़े पैमाने पर पहल शुरू की है, जो पिछले दो से तीन दशकों में नहीं किया गया था।
बड़े स्तर पर जारी है काम
वहीं, ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने जमीनी स्तर पर निरीक्षण भी शुरू कर दिया है। मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने 15-25 वर्षों से अधिक समय तक गांव के तालाबों की उपेक्षा की थी। उनमें से कई तालाबों में गाद जम गई थी, जिससे पानी रुक गया, बदबू फैली और मच्छर पनपने लगे, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चिंताएं पैदा हो गई थीं। अब सीएम भगवंत सिंह मान के निर्देशन में इस स्थिति को बदला जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई गांवों में काम पहले से ही चल रहा है। 1062 तालाबों से पानी निकाला जा चुका है और करीब 400 तालाबों से गाद निकाली जा चुकी है।
सरकार ने गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी
तालाबों की सफाई की प्रगति की सक्रिय निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मिशन में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह पहल एक व्यापक ग्रामीण विकास योजना का हिस्सा है, जिसके तहत पंजाब सरकार ने हाल ही में गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी है।
-
देश1 week ago
एनआईए 26/11 मुंबई हमले के आरोपी राणा से पूछताछ करेगी, दिल्ली की अदालत ने उसे 18 दिन की हिरासत में दिया
-
पंजाब1 week ago
अमृतसर : पुलिस ने 18 किलो हेरोइन के साथ 1 तस्कर को किया गिरफ्तार
-
World1 week ago
ट्रम्प द्वारा चीन पर व्यापार युद्ध का दबाव बढ़ाए जाने से वैश्विक शेयर बाजारों में उछाल
-
देश1 week ago
तहव्वुर राणा का भारत प्रत्यर्पण मोदी सरकार की बड़ी सफलता: अमित शाह
-
दिल्ली1 week ago
सीजेआई की अगुवाई वाली तीन जजों की बेंच 16 अप्रैल को वक्फ संशोधन अधिनियम की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगी
-
दिल्ली1 week ago
दिल्ली सरकार ने पिछली आप सरकार द्वारा की गई 177 राजनीतिक नियुक्तियां रद्द कीं
-
पंजाब1 week ago
हरजोत बैंस ने विपक्षी पार्टियों पर साधा निशाना, बोले- जो 75 सालों में जो अकाली-भाजपा और कांग्रेस नहीं कर पाई वह हमनें किया
-
World1 week ago
डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन को छोड़कर अधिकांश देशों पर टैरिफ 90 दिनों के लिए रोक दिया