प्रदेश
कुरुक्षेत्र से इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने किया मंडियों का दौरा Homeताज़ा ख़बर

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से “इंडिया” गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने कुरुक्षेत्र जिले की मंडियों का दौरा किया। उन्होंने पेहवा, इस्माईलाबाद, ठोल, झांसा और शाहबाद अनाज मंडी का दौरा किया। इसके साथ उन्होंने बोली साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेककर कार्यक्रमों की शुरुआत की। उनके साथ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मनदीप सिंह चठ्ठा, जगदीश राठी, हरप्रीत सिंह चीमा, मनप्रीत सिंह चीमा, एडवोकेट सुभाष गोयल, हरमनदीप सिंह विर्क, बलबीर सिंह सैनी, गुरविंदर सिंह नथ, हरपाल भट्टी, रघुबीर सिंह चठ्ठा, गेहल सिंह संधू, अमरीक सिंह, सोनू सामरा, राजकौर गिल, एडवोकेट रुचिका, शिखा गर्ग मौजूद रहे।
अनाज मंडियों व्यापारियों ने डॉ. सुशील गुप्ता का दिल खोलकर और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया और मंडी में उनके पहुंचने पर खुशी जताई। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार से किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा और महिला हर वर्ग परेशान है। देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में है जिसको बचाने के लिए इंडिया गठबंधन बना है। इसलिए सबको साथ मिलकर भाजपा को प्रदेश की सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना है। भाजपा में कभी भी व्यापारियों और आढ़तियों की सुनवाई नहीं हुई, बल्कि मंडियों को बंद करने को लेकर प्रयास किए गए।
उन्होंने कहा की पूरे देश में भाजपा के सांसद भाग रहे हैं। दिल्ली में दो सांसद चुनाव लड़ने से भाग गए। वहीं देश के उपराष्ट्रपति के बेटे ने भी कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली। लोकसभा चुनावों को लेकर बीजेपी के नेताओं में खलबली मची हुई है। बीजेपी में इंडिया गठबंधन से हार का डर नजर आने लगा है। हरियाणा में बीजेपी नेता लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ना चाहते।
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि वैसे तो भाजपा सरकार में हर वर्ग पीड़ित है लेकिन किसान और व्यापारी सबसे ज्यादा दुखी है। भाजपा लगातार मंडियों को बंद करने का प्रयास कर रही। किसान, मजदूर और व्यापारी के बीच खाई पैदा कर रही है। लेकिन अब प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की मंशा को समझ चुकी है। प्रदेश की जनता भाजपा को कुरुक्षेत्र और हरियाणा से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के राज में मंडियों में अव्यवस्था है।भाजपा सरकार किसान, मजदूर और व्यापारी विरोधी सरकार है। इस बार हरियाणा में इंडिया गठबंधन लोकसभा की सभी 10 सीटें जीतेगा और इसकी शुरूआत धर्म नगरी कुरुक्षेत्र से होगी।

पंजाब
पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पंजाब पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए दो अभियानों में बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा विदेश से संचालित किए जा रहे आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है।
इस कार्रवाई में पुलिस को 2 आरपीजी (एक लॉन्चर सहित), 2 आईईडी (2.5 किलोग्राम प्रत्येक), डेटोनेटर के साथ 2 हथगोले, रिमोट कंट्रोल के साथ 2 किलोग्राम आरडीएक्स, 5 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 6 मैगजीन, 44 जिंदा कारतूस, 1 वायरलेस सेट और 3 वाहन बरामद हुए हैं।
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी साझा की है। 2 आतंकी मॉड्यूल के कुल 13 आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।
पंजाब
हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग

पंजाब में एक दर्जन से अधिक ग्रेनेड हमलों की साजिश रचने वाले मोस्ट वांटेड हैप्पी पासिया को अमेरिका में गिरफ्तारी कर लिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने इसे लेकर कहा कि यह पंजाब को बदनाम करने और इसकी शांति को भंग करने की कोशिश करने वालों को करारा जवाब है।
पासिया की गिरफ्तारी पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि
नील गर्ग ने कहा कि पिछली सरकारें जिसे पकड़ने में विफल रहीं, उसे आप सरकार ने न केवल विस्तार से ट्रैक किया बल्कि उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार भी किया। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी पंजाब सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और राज्य की कानून-व्यवस्था और शांति को अस्थिर करने की कोशिश करने वाले विघटनकारी तत्वों को एक कड़ा संदेश देती है।
गर्ग ने कहा कि पंजाब पुलिस 24×7 सतर्कता से काम करती है और ये गिरफ्तारी उनकी प्रतिबद्धता का सबूत है। जो कोई भी पंजाब को चुनौती देने की हिम्मत करेगा, उसे केवल एक ही परिणाम भुगतना होगा – जेल।
पंजाब
पंजाब में 15 हजार तालाबों की सफाई का अभियान शुरू, मंत्री सौंद ने किया जमीनी निरीक्षण

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, पंजाब सरकार ने राज्य भर में लगभग 15,000 गांवों के तालाबों की सफाई के लिए बड़े पैमाने पर पहल शुरू की है, जो पिछले दो से तीन दशकों में नहीं किया गया था।
बड़े स्तर पर जारी है काम
वहीं, ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने जमीनी स्तर पर निरीक्षण भी शुरू कर दिया है। मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने 15-25 वर्षों से अधिक समय तक गांव के तालाबों की उपेक्षा की थी। उनमें से कई तालाबों में गाद जम गई थी, जिससे पानी रुक गया, बदबू फैली और मच्छर पनपने लगे, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चिंताएं पैदा हो गई थीं। अब सीएम भगवंत सिंह मान के निर्देशन में इस स्थिति को बदला जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई गांवों में काम पहले से ही चल रहा है। 1062 तालाबों से पानी निकाला जा चुका है और करीब 400 तालाबों से गाद निकाली जा चुकी है।
सरकार ने गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी
तालाबों की सफाई की प्रगति की सक्रिय निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मिशन में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह पहल एक व्यापक ग्रामीण विकास योजना का हिस्सा है, जिसके तहत पंजाब सरकार ने हाल ही में गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी है।
-
देश1 week ago
एनआईए 26/11 मुंबई हमले के आरोपी राणा से पूछताछ करेगी, दिल्ली की अदालत ने उसे 18 दिन की हिरासत में दिया
-
पंजाब1 week ago
अमृतसर : पुलिस ने 18 किलो हेरोइन के साथ 1 तस्कर को किया गिरफ्तार
-
World1 week ago
ट्रम्प द्वारा चीन पर व्यापार युद्ध का दबाव बढ़ाए जाने से वैश्विक शेयर बाजारों में उछाल
-
दिल्ली1 week ago
सीजेआई की अगुवाई वाली तीन जजों की बेंच 16 अप्रैल को वक्फ संशोधन अधिनियम की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगी
-
देश1 week ago
तहव्वुर राणा का भारत प्रत्यर्पण मोदी सरकार की बड़ी सफलता: अमित शाह
-
दिल्ली1 week ago
दिल्ली सरकार ने पिछली आप सरकार द्वारा की गई 177 राजनीतिक नियुक्तियां रद्द कीं
-
World1 week ago
डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन को छोड़कर अधिकांश देशों पर टैरिफ 90 दिनों के लिए रोक दिया
-
पंजाब1 week ago
हरजोत बैंस ने विपक्षी पार्टियों पर साधा निशाना, बोले- जो 75 सालों में जो अकाली-भाजपा और कांग्रेस नहीं कर पाई वह हमनें किया