पंजाब
चुनाव से पहले फतेहगढ़ साहिब लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बड़ी मजबूती

फतेहगढ़ साहिब लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (आप) दिन-ब-दिन अन्य पार्टियों से आगे निकलती जा रही है। पहले प्रमुख दलित नेता गुरप्रीत सिंह जीपी आप में शामिल हुए और पार्टी ने उन्हें आम चुनाव 2024 के लिए इस सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया। फिर अमरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की एक और बड़ी नेता माई रूप कौर बागड़ियां ने कांग्रेस छोड़ दी और अपने पूरे परिवार के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल होकर फतेहगढ़ साहिब में पार्टी को मजबूत बनाया।
बुधवार को माई रूप कौर बागड़ियां के नेतृत्व में अमरगढ़ के कई कांग्रेसी नेता और पदाधिकारी एवं अमरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों के सरपंच आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आप पंजाब के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने निवास पर माई रूप कौर बागड़ियां से मुलाकात की और उनका पार्टी में स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने आप में शामिल हुए सभी नेताओं को आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया। मुख्यमंत्री ने सभी नेताओं को राज्य और अमरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।
भाई नरपत सिंह बागड़ियां (पूर्व महासचिव युवा कांग्रेस), हरमन कौर बागड़ियां (प्रवक्ता भारतीय युवा कांग्रेस, समन्वयक जवाहर बाल मंच कांग्रेस, महासचिव महिला कांग्रेस पंजाब), सिमरजीत सिंह सेहके, पूर्व उपाध्यक्ष, पंजाब प्रदेश कांग्रेस किसान और मजदूर सेल, परमजीत सिंह बागड़ियां (पूर्व सरपंच) जिला अध्यक्ष एससी सेल अकाली दल, कुलविंदर सिंह पूर्व सरपंच, जिला अध्यक्ष एससी सेल मलेरकोटला, हरमीत सिंह जिला अध्यक्ष इंटक कांग्रेस संगरूर और मलेरकोटला, गुरविंदर सिंह सरपंच नियामतपुर, अध्यक्ष सरपंच यूनियन मलेरकोटला, गुरविंदर सिंह गुआरा पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष किसान और मजदूर सेल अमरगढ़, भगवंत सिंह भद्दी महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी मलेरकोटला, जयपिंदर सिंह रिंकू नौशहरा, करमजीत सिंह रटोलन ब्लॉक समिति सदस्य, कलविंदर सिंह सरपंच सांगला, नरिंदर सिंह बिलू रावण पूर्व जिला अध्यक्ष किसान सेल संगरूर, अब्दुल गफूर अहमदगढ़ और गुरप्रीत सिंह अहमदगढ़ और अन्य नेता इस मौके पर मौजूद थे। सभी नेताओं और सरपंचों ने लोकसभा चुनाव में ‘आप’ की सफलता के लिए पूरी लगन से काम करने का आश्वासन दिया।

पंजाब
पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पंजाब पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए दो अभियानों में बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा विदेश से संचालित किए जा रहे आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है।
इस कार्रवाई में पुलिस को 2 आरपीजी (एक लॉन्चर सहित), 2 आईईडी (2.5 किलोग्राम प्रत्येक), डेटोनेटर के साथ 2 हथगोले, रिमोट कंट्रोल के साथ 2 किलोग्राम आरडीएक्स, 5 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 6 मैगजीन, 44 जिंदा कारतूस, 1 वायरलेस सेट और 3 वाहन बरामद हुए हैं।
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी साझा की है। 2 आतंकी मॉड्यूल के कुल 13 आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।
पंजाब
हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग

पंजाब में एक दर्जन से अधिक ग्रेनेड हमलों की साजिश रचने वाले मोस्ट वांटेड हैप्पी पासिया को अमेरिका में गिरफ्तारी कर लिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने इसे लेकर कहा कि यह पंजाब को बदनाम करने और इसकी शांति को भंग करने की कोशिश करने वालों को करारा जवाब है।
पासिया की गिरफ्तारी पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि
नील गर्ग ने कहा कि पिछली सरकारें जिसे पकड़ने में विफल रहीं, उसे आप सरकार ने न केवल विस्तार से ट्रैक किया बल्कि उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार भी किया। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी पंजाब सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और राज्य की कानून-व्यवस्था और शांति को अस्थिर करने की कोशिश करने वाले विघटनकारी तत्वों को एक कड़ा संदेश देती है।
गर्ग ने कहा कि पंजाब पुलिस 24×7 सतर्कता से काम करती है और ये गिरफ्तारी उनकी प्रतिबद्धता का सबूत है। जो कोई भी पंजाब को चुनौती देने की हिम्मत करेगा, उसे केवल एक ही परिणाम भुगतना होगा – जेल।
पंजाब
पंजाब में 15 हजार तालाबों की सफाई का अभियान शुरू, मंत्री सौंद ने किया जमीनी निरीक्षण

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, पंजाब सरकार ने राज्य भर में लगभग 15,000 गांवों के तालाबों की सफाई के लिए बड़े पैमाने पर पहल शुरू की है, जो पिछले दो से तीन दशकों में नहीं किया गया था।
बड़े स्तर पर जारी है काम
वहीं, ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने जमीनी स्तर पर निरीक्षण भी शुरू कर दिया है। मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने 15-25 वर्षों से अधिक समय तक गांव के तालाबों की उपेक्षा की थी। उनमें से कई तालाबों में गाद जम गई थी, जिससे पानी रुक गया, बदबू फैली और मच्छर पनपने लगे, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चिंताएं पैदा हो गई थीं। अब सीएम भगवंत सिंह मान के निर्देशन में इस स्थिति को बदला जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई गांवों में काम पहले से ही चल रहा है। 1062 तालाबों से पानी निकाला जा चुका है और करीब 400 तालाबों से गाद निकाली जा चुकी है।
सरकार ने गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी
तालाबों की सफाई की प्रगति की सक्रिय निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मिशन में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह पहल एक व्यापक ग्रामीण विकास योजना का हिस्सा है, जिसके तहत पंजाब सरकार ने हाल ही में गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी है।
-
देश1 week ago
एनआईए 26/11 मुंबई हमले के आरोपी राणा से पूछताछ करेगी, दिल्ली की अदालत ने उसे 18 दिन की हिरासत में दिया
-
पंजाब1 week ago
अमृतसर : पुलिस ने 18 किलो हेरोइन के साथ 1 तस्कर को किया गिरफ्तार
-
World1 week ago
ट्रम्प द्वारा चीन पर व्यापार युद्ध का दबाव बढ़ाए जाने से वैश्विक शेयर बाजारों में उछाल
-
दिल्ली1 week ago
सीजेआई की अगुवाई वाली तीन जजों की बेंच 16 अप्रैल को वक्फ संशोधन अधिनियम की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगी
-
पंजाब1 week ago
हरजोत बैंस ने विपक्षी पार्टियों पर साधा निशाना, बोले- जो 75 सालों में जो अकाली-भाजपा और कांग्रेस नहीं कर पाई वह हमनें किया
-
पंजाब5 days ago
संगरूर को मिलेगी बड़ी सौगात, सीएम मान करेंगे उद्घाटन
-
पंजाब1 week ago
लुधियाना में पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी में किसानों से मिले CM भगवंत मान
-
पंजाब6 days ago
पटियाला पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम मान, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा पुष्प किए अर्पित