Connect with us

प्रदेश

‘आप’ के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने ‘जुल्म का जवाब वोट से’ कैंपेन लॉन्च किया

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और सांसद डॉ. संदीप पाठक ने मंगलवार को कैथल में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार को घेरा और ‘जुल्म का जवाब वोट से’ कैंपेन लॉन्च किया। प्रेसवार्ता में उनके साथ लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा और प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी मौजूद रहे।

डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि हरियाणा और केंद्र में दोनों जगह भाजपा की सरकार है। अब जब फिर से लोकसभा चुनाव के लिए वोट मांगने का समय आया तो ये प्रश्न उठता है कि भाजपा ने हरियाणा की जनता के लिए क्या काम किए? ये जगजाहिर है कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग पर जुल्म किए हैं, इसलिए उस जुल्म का जवाब जनता देगी और जुल्म का एक ही जवाब है जो प्रजातंत्र में वोट से दिया जाता है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कुरुक्षेत्र लोकसभा के एक एक घर में जाएंगे।

उन्होंने कहा कि किसान जब दिल्ली जाते हैं तो उन्हें दिल्ली के बोर्डरों पर ऐसे रोका जाता है जैसे दुश्मन देश हमला कर रहा हो। जबकि वो अन्नदाता है जो हमारे लिए सब कठिनाइयां सहकर अन्न उगाता है। वो किसान जब अपनी मांग लेकर दिल्ली जाता है तो उन पर जो जुल्म भाजपा की सरकार करती है वो जगजाहिर है। भाजपा ने किसानों पर गोलियां चलाई, आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठियां बरसाई। दिल्ली बॉर्डर पर सैकड़ों किसान शहीद हो गए। इसलिए इस बार जनता किसान पर हुए जुल्म का जवाब वोट से देगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में हरियाणा में हमारी बहन बेटियां असुरक्षित हैं। हर तरफ अव्यवस्था है और जब से भाजपा की सरकार आई है तब से कहीं भी कुछ भी हो रहा है। ये वही हरियाणा है वही लोग हैं अचानक भाजपा की सरकार आने के बाद ऐसा क्या हो गया कि हमारी बहन बेटियां असुरक्षित हो गई। जिन खिलाड़ी बहनों ने पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया, वही बहनें अपने ही हरियाणा में अपना सम्मान बचाने में अक्षम हो जाती हैं। उन खिलाड़ी बहनों को दिल्ली की सड़कों पर घसीटा जाता है। जो अन्याय हमारी बहनों के साथ पूरी दूनिया ने देखा है उस जुल्म का जवाब जनता वोट से देगी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के बेटे अरविंद केजरीवाल ने पूरे विश्व में अपने काम के दम पर देश का नाम रोशन किया। आज की गंदी राजनीति के समय भी हरियाणा का लाल अरविंद केजरीवाल स्कूल, अस्पताल, गुड गवर्नेंस, मान सम्मान और किसान के अधिकार की राजनीति लेकर आया है। लेकिन जिस दिन से अरविंद केजरीवाल ने राजनीति शुरू की, भाजपा को रास नहीं आई, उसी दिन से हरियाणा के बेटे को खत्म करने के लिए ये लोग षड्यंत्र करते रहे और अंत में इन्होंने हरियाणा के बेटे को जेल में डाल दिया है। हरियाणा का बेटा आज जेल में है। अरविंद केजरीवाल का कसूर केवल इतना है कि वो स्कूल, अस्पताल बनाने की और आम आदमी को मान सम्मान देने की बात करता है। इसीलिए अपका बेटा जेल में है और जेल का जवाब जनता वोट से देगी।

उन्होंने कहा कि जो भी देश की जनता को कमजोर समझता है वो गलती करता है। लेकिन हमारे देश की जनता शांतिप्रिय है वो तुरंत कभी भी अन्याय के खिलाफ जाकर लड़ाई झगड़े नहीं करती है। इसलिए उन्होंने जो अन्याय अभी तक देखा है उसका जवाब वोट से देगी। संकल्प पत्र के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी संकल्प केवल चुनाव तक ही संकल्प रहते हैं। भाजपा देश को मजबूत बनाने का संकल्प लेती है लेकिन चुनाव के बाद एक एक संस्था ईडी और सीबीआई को अपने कब्जे में लेकर विपक्षी नेताओं को जेल में डालने का काम करती है। भाजपा को शाम, दाम, दंड, भेद से चुनाव जीतना है इसके अलावा कोई दूसरा संकल्प नहीं है।

उन्होंने कहा कि जिस झूठे केस को भाजपा शराब घोटाला कह रही है। उस शराब घोटाले का लेन देन भाजपा के खाते में मिला है। भाजपा ने हरियाणा के बेटे अरविंद केजरीवाल को षड्यंत्र के तहत फंसाया है। जेल में हरियाणा के बेटे के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जा रहा। अभय चौटाला के हरियाणा हमारा बनाया हुआ है बयान पर उन्होंने कहा कि भगवान उनको सदबुद्धि दे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंजाब

पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पंजाब पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए दो अभियानों में बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा विदेश से संचालित किए जा रहे आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है।

इस कार्रवाई में पुलिस को 2 आरपीजी (एक लॉन्चर सहित), 2 आईईडी (2.5 किलोग्राम प्रत्येक), डेटोनेटर के साथ 2 हथगोले, रिमोट कंट्रोल के साथ 2 किलोग्राम आरडीएक्स, 5 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 6 मैगजीन, 44 जिंदा कारतूस, 1 वायरलेस सेट और 3 वाहन बरामद हुए हैं।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी साझा की है। 2 आतंकी मॉड्यूल के कुल 13 आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।

Continue Reading

पंजाब

हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग

हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग

पंजाब में एक दर्जन से अधिक ग्रेनेड हमलों की साजिश रचने वाले मोस्ट वांटेड हैप्पी पासिया को अमेरिका में गिरफ्तारी कर लिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने इसे लेकर कहा कि यह पंजाब को बदनाम करने और इसकी शांति को भंग करने की कोशिश करने वालों को करारा जवाब है।

पासिया की गिरफ्तारी पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि

नील गर्ग ने कहा कि पिछली सरकारें जिसे पकड़ने में विफल रहीं, उसे आप सरकार ने न केवल विस्तार से ट्रैक किया बल्कि उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार भी किया। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी पंजाब सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और राज्य की कानून-व्यवस्था और शांति को अस्थिर करने की कोशिश करने वाले विघटनकारी तत्वों को एक कड़ा संदेश देती है।

गर्ग ने कहा कि पंजाब पुलिस 24×7 सतर्कता से काम करती है और ये गिरफ्तारी उनकी प्रतिबद्धता का सबूत है। जो कोई भी पंजाब को चुनौती देने की हिम्मत करेगा, उसे केवल एक ही परिणाम भुगतना होगा – जेल।

Continue Reading

पंजाब

पंजाब में 15 हजार तालाबों की सफाई का अभियान शुरू, मंत्री सौंद ने किया जमीनी निरीक्षण

पंजाब में 15 हजार तालाबों की सफाई का अभियान शुरू, मंत्री सौंद ने किया जमीनी निरीक्षण

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, पंजाब सरकार ने राज्य भर में लगभग 15,000 गांवों के तालाबों की सफाई के लिए बड़े पैमाने पर पहल शुरू की है, जो पिछले दो से तीन दशकों में नहीं किया गया था।

बड़े स्तर पर जारी है काम

वहीं, ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने जमीनी स्तर पर निरीक्षण भी शुरू कर दिया है। मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने 15-25 वर्षों से अधिक समय तक गांव के तालाबों की उपेक्षा की थी। उनमें से कई तालाबों में गाद जम गई थी, जिससे पानी रुक गया, बदबू फैली और मच्छर पनपने लगे, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चिंताएं पैदा हो गई थीं। अब सीएम भगवंत सिंह मान के निर्देशन में इस स्थिति को बदला जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई गांवों में काम पहले से ही चल रहा है। 1062 तालाबों से पानी निकाला जा चुका है और करीब 400 तालाबों से गाद निकाली जा चुकी है।

सरकार ने गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी

तालाबों की सफाई की प्रगति की सक्रिय निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मिशन में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह पहल एक व्यापक ग्रामीण विकास योजना का हिस्सा है, जिसके तहत पंजाब सरकार ने हाल ही में गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी है।

Continue Reading

Trending