Connect with us

पंजाब

‘यह सिर्फ अंतरिम जमानत नहीं है, यह लोकतंत्र की जीत है, सत्य की हमेशा जीत होती है’: आप पंजाब

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अंतरिम जमानत दिए जाने पर पर आप नेताओं ने चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में जश्न मनाया और सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद दिया। आप ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत और तानाशाही के अंत की शुरुआत है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि उच्चतम न्यायालय का धन्यवाद, अब हम लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई और शिद्दत के साथ लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं एक सोच है और अब हम इस सोच को और तेज़ी के साथ आगे लेकर बढ़ेंगे।

पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने से एक बात साबित हुई है कि सत्य की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों में एक उम्मीद की किरण जगी है। अरविंद केजरीवाल जी के बाहर आने से लोकतंत्र और मजबूत होगा। अब पूरा देश मिलकर इस लड़ाई को लड़ेगा और लोकतंत्र को मजबूत बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज देश में एक तानाशाही सरकार है जो सरकार जो विपक्ष लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही है, लेकिन अब इस तानाशाही का अंत होगा।

मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि भाजपा ने हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को जेल में रखने की बहुत कोशिश की लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत देकर देश की न्यायिक व्यवस्था पर भरोसा कायम किया है।

मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने से हम सभी आप कार्यकर्ता बेहद खुश हैं। अब हम और उत्साह के साथ चुनाव लड़ेंगे और मुख्यमंत्री भगवंत मान एवं अरविंद केजरीवाल के मिशन 13-0 को पूरा करेंगे।

आप प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि यह सिर्फ अंतरिम जमानत नहीं है, यह लोकतंत्र की जीत है, सत्य की हमेशा जीत होती है. माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने लोकतंत्र को नष्ट करने वालों को झटका दिया है। बीजेपी क्रांतिकारी नेता अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकना चाहती थी, आज सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें चुनाव प्रचार के लिए जमानत दे दी है। यह हमारे लोकतंत्र के लिए एक बड़ी जीत है, हम अपने लोकतंत्र की रक्षा के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आभारी हैं।

आप नेता ने कहा कि यह कोई छुपी बात नहीं है कि बीजेपी और नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल से डरते हैं, इसलिए उन्होंने हमें रोकने के लिए हमारी पार्टी और उसके नेताओं के खिलाफ साजिश रची। जब वे हमें किसी अन्य तरीके से डराने में विफल रहे, तो उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया और आम चुनाव से ठीक पहले एक मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लिया। यह फैसला हमारे लोकतंत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इससे उन सभी लोगों को सकारात्मक बढ़ावा मिलेगा जो हमारे लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। वहीं आप नेता और कार्यकर्ता भी अब नए जोश और उत्साह के साथ काम करेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंजाब

पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पंजाब पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए दो अभियानों में बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा विदेश से संचालित किए जा रहे आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है।

इस कार्रवाई में पुलिस को 2 आरपीजी (एक लॉन्चर सहित), 2 आईईडी (2.5 किलोग्राम प्रत्येक), डेटोनेटर के साथ 2 हथगोले, रिमोट कंट्रोल के साथ 2 किलोग्राम आरडीएक्स, 5 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 6 मैगजीन, 44 जिंदा कारतूस, 1 वायरलेस सेट और 3 वाहन बरामद हुए हैं।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी साझा की है। 2 आतंकी मॉड्यूल के कुल 13 आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।

Continue Reading

पंजाब

हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग

हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग

पंजाब में एक दर्जन से अधिक ग्रेनेड हमलों की साजिश रचने वाले मोस्ट वांटेड हैप्पी पासिया को अमेरिका में गिरफ्तारी कर लिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने इसे लेकर कहा कि यह पंजाब को बदनाम करने और इसकी शांति को भंग करने की कोशिश करने वालों को करारा जवाब है।

पासिया की गिरफ्तारी पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि

नील गर्ग ने कहा कि पिछली सरकारें जिसे पकड़ने में विफल रहीं, उसे आप सरकार ने न केवल विस्तार से ट्रैक किया बल्कि उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार भी किया। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी पंजाब सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और राज्य की कानून-व्यवस्था और शांति को अस्थिर करने की कोशिश करने वाले विघटनकारी तत्वों को एक कड़ा संदेश देती है।

गर्ग ने कहा कि पंजाब पुलिस 24×7 सतर्कता से काम करती है और ये गिरफ्तारी उनकी प्रतिबद्धता का सबूत है। जो कोई भी पंजाब को चुनौती देने की हिम्मत करेगा, उसे केवल एक ही परिणाम भुगतना होगा – जेल।

Continue Reading

पंजाब

पंजाब में 15 हजार तालाबों की सफाई का अभियान शुरू, मंत्री सौंद ने किया जमीनी निरीक्षण

पंजाब में 15 हजार तालाबों की सफाई का अभियान शुरू, मंत्री सौंद ने किया जमीनी निरीक्षण

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, पंजाब सरकार ने राज्य भर में लगभग 15,000 गांवों के तालाबों की सफाई के लिए बड़े पैमाने पर पहल शुरू की है, जो पिछले दो से तीन दशकों में नहीं किया गया था।

बड़े स्तर पर जारी है काम

वहीं, ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने जमीनी स्तर पर निरीक्षण भी शुरू कर दिया है। मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने 15-25 वर्षों से अधिक समय तक गांव के तालाबों की उपेक्षा की थी। उनमें से कई तालाबों में गाद जम गई थी, जिससे पानी रुक गया, बदबू फैली और मच्छर पनपने लगे, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चिंताएं पैदा हो गई थीं। अब सीएम भगवंत सिंह मान के निर्देशन में इस स्थिति को बदला जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई गांवों में काम पहले से ही चल रहा है। 1062 तालाबों से पानी निकाला जा चुका है और करीब 400 तालाबों से गाद निकाली जा चुकी है।

सरकार ने गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी

तालाबों की सफाई की प्रगति की सक्रिय निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मिशन में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह पहल एक व्यापक ग्रामीण विकास योजना का हिस्सा है, जिसके तहत पंजाब सरकार ने हाल ही में गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी है।

Continue Reading

Trending