Connect with us

पंजाब

सीएम भगवंत मान तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से मिले, इन मुद्दों पर हुई बात !

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बुधवार को दिल्ली की तिहाड़ जेल में आम आदमी पार्टी के कन्वीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिले। जानकार सूत्रों का कहना है कि भगवंत सिंह मान ने केजरीवाल के साथ पंजाब में हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के नतीजों पर चर्चा की और उनको जानकारी दी कि किन कारणों से पार्टी कुछ सीटों पर अच्छा प्रदर्शन कर सकी और कुछ पर हार का मुंह देखना पड़ा। पंजाब में लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 3 सीटें मिली हैं। संगरूर सीट से आम आदमी पार्टी ने बड़ी भारी जीत हासिल की है और इस प्रकार पार्टी को होशियारपुर में भी सफलता मिली है।

श्री आनंदपुर साहिब में भी आम आदमी पार्टी को जीत हासिल हुई है। भगवंत मान पिछले दिनों में पार्टी के विधायकों और दूसरे नेताओं के साथ लोकसभा के नतीजों पर चर्चा कर चुके हैं। इस चुनाव में संगरूर से मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर को जीत मिली है। अब मीत हेयर को मंत्रिमंडल तथा विधानसभा से इस्तीफा देना पड़ेगा। इस्तीफे कारण कैबिनेट में एक मंत्री का स्थान खाली हो जाएगा। पहले भी 2 कैबिनेट मंत्री के पद खाली पड़े हैं।

पता चला है कि भगवंत सिंह मान ने केजरीवाल के साथ कैबिनेट में 3 मंत्रियों को लेने के लिए नामों पर चर्चा की है। मुख्यमंत्री उन 3 विधायकों को मंत्रिमंडल में स्थान देंगे, जिनकी कारगुजारी लोकसभा चुनाव में अच्छी रही है और जिनके हलकों में से पार्टी ने लोकसभा चुनाव में अच्छी बढ़त बनाई है।

पता चला है कि सरदूलगढ़ हलके से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत सिंह बनावाली को मंत्री बनाया जा सकता है। लोकसभा चुनाव में उसके हलके में पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया था। लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 5 मंत्रियों को भी चुनाव मैदान में उतारा था। लेकिन उनमें से 4 को हार का मुंह देखना पड़ा, सिर्फ गुरमीत सिंह मीत हेयर ही विजयी रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंजाब

पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पंजाब पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए दो अभियानों में बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा विदेश से संचालित किए जा रहे आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है।

इस कार्रवाई में पुलिस को 2 आरपीजी (एक लॉन्चर सहित), 2 आईईडी (2.5 किलोग्राम प्रत्येक), डेटोनेटर के साथ 2 हथगोले, रिमोट कंट्रोल के साथ 2 किलोग्राम आरडीएक्स, 5 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 6 मैगजीन, 44 जिंदा कारतूस, 1 वायरलेस सेट और 3 वाहन बरामद हुए हैं।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी साझा की है। 2 आतंकी मॉड्यूल के कुल 13 आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।

Continue Reading

पंजाब

हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग

हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग

पंजाब में एक दर्जन से अधिक ग्रेनेड हमलों की साजिश रचने वाले मोस्ट वांटेड हैप्पी पासिया को अमेरिका में गिरफ्तारी कर लिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने इसे लेकर कहा कि यह पंजाब को बदनाम करने और इसकी शांति को भंग करने की कोशिश करने वालों को करारा जवाब है।

पासिया की गिरफ्तारी पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि

नील गर्ग ने कहा कि पिछली सरकारें जिसे पकड़ने में विफल रहीं, उसे आप सरकार ने न केवल विस्तार से ट्रैक किया बल्कि उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार भी किया। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी पंजाब सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और राज्य की कानून-व्यवस्था और शांति को अस्थिर करने की कोशिश करने वाले विघटनकारी तत्वों को एक कड़ा संदेश देती है।

गर्ग ने कहा कि पंजाब पुलिस 24×7 सतर्कता से काम करती है और ये गिरफ्तारी उनकी प्रतिबद्धता का सबूत है। जो कोई भी पंजाब को चुनौती देने की हिम्मत करेगा, उसे केवल एक ही परिणाम भुगतना होगा – जेल।

Continue Reading

पंजाब

पंजाब में 15 हजार तालाबों की सफाई का अभियान शुरू, मंत्री सौंद ने किया जमीनी निरीक्षण

पंजाब में 15 हजार तालाबों की सफाई का अभियान शुरू, मंत्री सौंद ने किया जमीनी निरीक्षण

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, पंजाब सरकार ने राज्य भर में लगभग 15,000 गांवों के तालाबों की सफाई के लिए बड़े पैमाने पर पहल शुरू की है, जो पिछले दो से तीन दशकों में नहीं किया गया था।

बड़े स्तर पर जारी है काम

वहीं, ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने जमीनी स्तर पर निरीक्षण भी शुरू कर दिया है। मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने 15-25 वर्षों से अधिक समय तक गांव के तालाबों की उपेक्षा की थी। उनमें से कई तालाबों में गाद जम गई थी, जिससे पानी रुक गया, बदबू फैली और मच्छर पनपने लगे, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चिंताएं पैदा हो गई थीं। अब सीएम भगवंत सिंह मान के निर्देशन में इस स्थिति को बदला जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई गांवों में काम पहले से ही चल रहा है। 1062 तालाबों से पानी निकाला जा चुका है और करीब 400 तालाबों से गाद निकाली जा चुकी है।

सरकार ने गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी

तालाबों की सफाई की प्रगति की सक्रिय निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मिशन में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह पहल एक व्यापक ग्रामीण विकास योजना का हिस्सा है, जिसके तहत पंजाब सरकार ने हाल ही में गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी है।

Continue Reading

Trending