पंजाब
भाजपा किसानों पर अत्याचार करने वाले लोगों को सम्मानित कर पंजाब के किसानों को नीचा दिखाने की कोशिश कर रही है – आप प्रवक्ता नील गर्ग

आम आदमी पार्टी (आप) ने हरियाणा की भाजपा सरकार की आलोचना की है। पार्टी ने कहा कि हरियाणा सरकार उन पुलिस अफसरों को सम्मानित करने जा रही है जिसने हरियाणा पंजाब बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे पंजाब के किसानों पर गोलियां चलवाई।
आम आदमी पार्टी पंजाब के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि हरियाणा सरकार का यह फैसला बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा किसानों पर अत्याचार करने वाले लोगों को सम्मानित करती है। एसा कर वह देश और खासकर पंजाब के किसानों को नीचा दिखाने की कोशिश करती है।
नील गर्ग ने भाजपा के पूर्व केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी का उदाहरण देते हुए कहा कि टेनी के बेटे ने लखीमपुर-खीरी में किसानों को अपनी गाड़ियों से रौंद दिया लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने न तो टेनी को मंत्रिमंडल से हटाया और न ही उसके बेटे के खिलाफ कोई कार्रवाई की।
उन्होंने कहा कि 2013 में प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी ने खुद कहा था कि हम किसानों का पूरा कर्ज माफ करेंगे और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार एमएसपी पर कानून बनाएंगे, लेकिन बाद में मोदी अपने वादे से पलट गए और देश के किसानों के साथ धोखा किया। उन्होंने किसानों से संबंधित अपने एक भी वादे पूरे नहीं किए, उल्टे किसानों जमीन और फसल अपने कॉर्पोरेट दोस्तों को सौंपने के लिए काले कृषि कानून उनपर थोपने की कोशिश की, जिसके कारण 750 से ज्यादा किसानों की मृत्यु हो गई। इन मौतों पर आज तक पीएम मोदी और भाजपा ने दुख भी प्रकट नहीं किया है।
नील गर्ग ने कहा कि भाजपा संविधान और कोर्ट को भी नहीं मानती। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने फैसला दिया कि हरियाणा सरकार नेशनल हाईवे खाली कराए और किसानों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए दिल्ली जाने दे, तो इस फैसले के खिलाफ वह सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई और वहां झूठ बोला कि रास्ता पुलिस नहीं किसानों ने रोक रखा है। इससे पता चलता है कि भाजपा को न्यायालय और न्यायिक व्यवस्था पर यकीन नहीं है।

पंजाब
पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पंजाब पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए दो अभियानों में बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा विदेश से संचालित किए जा रहे आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है।
इस कार्रवाई में पुलिस को 2 आरपीजी (एक लॉन्चर सहित), 2 आईईडी (2.5 किलोग्राम प्रत्येक), डेटोनेटर के साथ 2 हथगोले, रिमोट कंट्रोल के साथ 2 किलोग्राम आरडीएक्स, 5 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 6 मैगजीन, 44 जिंदा कारतूस, 1 वायरलेस सेट और 3 वाहन बरामद हुए हैं।
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी साझा की है। 2 आतंकी मॉड्यूल के कुल 13 आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।
पंजाब
हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग

पंजाब में एक दर्जन से अधिक ग्रेनेड हमलों की साजिश रचने वाले मोस्ट वांटेड हैप्पी पासिया को अमेरिका में गिरफ्तारी कर लिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने इसे लेकर कहा कि यह पंजाब को बदनाम करने और इसकी शांति को भंग करने की कोशिश करने वालों को करारा जवाब है।
पासिया की गिरफ्तारी पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि
नील गर्ग ने कहा कि पिछली सरकारें जिसे पकड़ने में विफल रहीं, उसे आप सरकार ने न केवल विस्तार से ट्रैक किया बल्कि उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार भी किया। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी पंजाब सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और राज्य की कानून-व्यवस्था और शांति को अस्थिर करने की कोशिश करने वाले विघटनकारी तत्वों को एक कड़ा संदेश देती है।
गर्ग ने कहा कि पंजाब पुलिस 24×7 सतर्कता से काम करती है और ये गिरफ्तारी उनकी प्रतिबद्धता का सबूत है। जो कोई भी पंजाब को चुनौती देने की हिम्मत करेगा, उसे केवल एक ही परिणाम भुगतना होगा – जेल।
पंजाब
पंजाब में 15 हजार तालाबों की सफाई का अभियान शुरू, मंत्री सौंद ने किया जमीनी निरीक्षण

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, पंजाब सरकार ने राज्य भर में लगभग 15,000 गांवों के तालाबों की सफाई के लिए बड़े पैमाने पर पहल शुरू की है, जो पिछले दो से तीन दशकों में नहीं किया गया था।
बड़े स्तर पर जारी है काम
वहीं, ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने जमीनी स्तर पर निरीक्षण भी शुरू कर दिया है। मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने 15-25 वर्षों से अधिक समय तक गांव के तालाबों की उपेक्षा की थी। उनमें से कई तालाबों में गाद जम गई थी, जिससे पानी रुक गया, बदबू फैली और मच्छर पनपने लगे, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चिंताएं पैदा हो गई थीं। अब सीएम भगवंत सिंह मान के निर्देशन में इस स्थिति को बदला जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई गांवों में काम पहले से ही चल रहा है। 1062 तालाबों से पानी निकाला जा चुका है और करीब 400 तालाबों से गाद निकाली जा चुकी है।
सरकार ने गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी
तालाबों की सफाई की प्रगति की सक्रिय निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मिशन में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह पहल एक व्यापक ग्रामीण विकास योजना का हिस्सा है, जिसके तहत पंजाब सरकार ने हाल ही में गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी है।
-
पंजाब3 days ago
पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार
-
पंजाब1 week ago
संगरूर को मिला School of Eminence, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया उद्घाटन
-
पंजाब1 week ago
पटियाला पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम मान, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा पुष्प किए अर्पित
-
पंजाब1 week ago
संगरूर को मिलेगी बड़ी सौगात, सीएम मान करेंगे उद्घाटन
-
पंजाब7 days ago
राजस्व विभाग में लोगों की परेशानी कम करने के लिए मान सरकार ने लिया अहम फैसला
-
पंजाब7 days ago
मान सरकार का ऐतिहासिक फैसला, पंजाब के 500 सरकारी स्कूलों को मिलेंगे नए प्रिंसिपल
-
पंजाब3 days ago
हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग
-
पंजाब6 days ago
पंजाब की मंडियों अब तक 4.19 लाख मीट्रिक टन गेहूं पहुंचाः लाल चंद कटारूचक