पंजाब
पंजाब सरकार ने कृषि नीति का जारी किया मसौदा, किसानों से मांगे गए सुझाव

पंजाब सरकार ने अपनी कृषि नीति तैयार कर ली है। नीति में सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी और पांच एकड़ से कम जमीन वाले किसानों और मजदूरों को पेंशन देने की सिफारिश की गई है। इसके अलावा पानी और बिजली बचाने वाले किसानों को विशेष छूट देने के लिए पानी बचाओ पैसा कमाओ योजना लाने की भी सिफारिश की गई है। नीति का मसौदा जारी कर दिया गया है। अब इस मामले में किसानों और इस क्षेत्र के विशेषज्ञों की राय ली जाएगी। इसके बाद नीति को लागू किया जाएगा। नीति बनाते समय किसानों से जुड़े हर मुद्दे को छूने की कोशिश की गई, ताकि किसानों को लाभ मिल सके।
मसौदे में 60 साल की उम्र के बाद किसानों के लिए पेंशन योजना तैयार करने की बात कही गई है। मसौदे में छोटे किसानों के लिए कर्ज माफी योजना तैयार करने की भी बात कही गई है। इसमें सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में सुधार की भी बात कही गई है। मसौदे में लिखा है कि पंजाब सरकार को यह मामला केंद्र सरकार के समक्ष उठाना चाहिए। इसके साथ ही जैविक खेती और विविधीकरण को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया है। नीति में महिलाओं पर भी फोकस किया गया है। इसमें कहा गया है कि महिलाओं को भूमि स्वामित्व अधिकार देने के विकल्प भी तलाशे जाने चाहिए।
गांव की आम जमीन को पट्टे पर देते समय कृषि कार्य में लगी महिलाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इससे पहले जब पंजाब सरकार का मानसून सत्र शुरू हुआ था, तो भारतीय किसान एकता उगराहां की ओर से चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया गया था। इस मुद्दे को पंजाब विधानसभा में उठाया गया था। इसके बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पंजाब भवन में किसानों के साथ करीब ढाई घंटे तक बैठक की। उन्होंने किसानों को आश्वासन भी दिया कि 30 सितंबर से पहले कृषि नीति जारी कर दी जाएगी।

पंजाब
सीएम भगवंत मान ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर होगी चर्चा

कश्मीर आतंकी हमले के बाद पंजाब हाईकमान भी अलर्ट हो गई है। जिसे लेकर आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हाई लेवल सिक्योरिटी मीटिंग बुलाई है। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री आवास पर मीटिंग होगी।
बता दें कि कश्मीर आतंकी हमले को ध्यान में रखते हुए पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी मीटिंग की गई है। मीटिंग में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंध रखने पर ज़ोर दिया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारियों के साथ सुरक्षा की समीक्षा की जाएगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य पंजाब में आतंकवाद, अपराध और अन्य सुरक्षा संबंधी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाना है।
पंजाब
पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पंजाब पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए दो अभियानों में बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा विदेश से संचालित किए जा रहे आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है।
इस कार्रवाई में पुलिस को 2 आरपीजी (एक लॉन्चर सहित), 2 आईईडी (2.5 किलोग्राम प्रत्येक), डेटोनेटर के साथ 2 हथगोले, रिमोट कंट्रोल के साथ 2 किलोग्राम आरडीएक्स, 5 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 6 मैगजीन, 44 जिंदा कारतूस, 1 वायरलेस सेट और 3 वाहन बरामद हुए हैं।
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी साझा की है। 2 आतंकी मॉड्यूल के कुल 13 आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।
पंजाब
हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग

पंजाब में एक दर्जन से अधिक ग्रेनेड हमलों की साजिश रचने वाले मोस्ट वांटेड हैप्पी पासिया को अमेरिका में गिरफ्तारी कर लिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने इसे लेकर कहा कि यह पंजाब को बदनाम करने और इसकी शांति को भंग करने की कोशिश करने वालों को करारा जवाब है।
पासिया की गिरफ्तारी पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि
नील गर्ग ने कहा कि पिछली सरकारें जिसे पकड़ने में विफल रहीं, उसे आप सरकार ने न केवल विस्तार से ट्रैक किया बल्कि उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार भी किया। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी पंजाब सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और राज्य की कानून-व्यवस्था और शांति को अस्थिर करने की कोशिश करने वाले विघटनकारी तत्वों को एक कड़ा संदेश देती है।
गर्ग ने कहा कि पंजाब पुलिस 24×7 सतर्कता से काम करती है और ये गिरफ्तारी उनकी प्रतिबद्धता का सबूत है। जो कोई भी पंजाब को चुनौती देने की हिम्मत करेगा, उसे केवल एक ही परिणाम भुगतना होगा – जेल।
-
पंजाब4 days ago
पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार
-
पंजाब1 week ago
पटियाला पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम मान, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा पुष्प किए अर्पित
-
पंजाब1 week ago
संगरूर को मिला School of Eminence, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया उद्घाटन
-
पंजाब1 week ago
संगरूर को मिलेगी बड़ी सौगात, सीएम मान करेंगे उद्घाटन
-
पंजाब1 week ago
राजस्व विभाग में लोगों की परेशानी कम करने के लिए मान सरकार ने लिया अहम फैसला
-
पंजाब4 days ago
हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग
-
पंजाब6 days ago
पंजाब की मंडियों अब तक 4.19 लाख मीट्रिक टन गेहूं पहुंचाः लाल चंद कटारूचक
-
पंजाब1 week ago
मान सरकार का ऐतिहासिक फैसला, पंजाब के 500 सरकारी स्कूलों को मिलेंगे नए प्रिंसिपल