पंजाब
पंजाब को नशा मुक्त कर, शानदार शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और इंफ्रास्ट्रक्चर देकर रंगला पंजाब बनाएंगे- भगवंत मान

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 10 दिन की विपश्यना के बाद अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ अमृतसर पहुंचे। रविवार को पंजाब में आप सरकार के तीन साल पूरे होने पर केजरीवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और सुनीता केजरीवाल के साथ सचखंड श्री हरमंदिर साहिब, दुर्गियाना मंदिर और राम तीर्थ मंदिर में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया और सबकी खुशहाली व सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
मीडिया से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार को तीन साल पूरे हो गए। 16 मार्च 2022 को भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। आज हम गुरु महाराज के दरबार में आकर उनका धन्यवाद किया कि उन्होंने हमें तीन साल हमारा मार्गदर्शन किया और हमें शक्ति दी कि हम लोगों की सेवा करते रहें। उन्होंने कहा कि हमें गरीबों की सेवा करनी है। जिनके पास कुछ नहीं हैं, उनकी सेवा करनी है और लोगों को न्याय दिलाना है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ी समस्या नशे और भ्रष्टाचार की है। नशे और भ्रष्टाचार दोनों के खिलाफ अब पंजाब के लोगों ने युद्ध छेड़ दिया है। एक साथ पंजाब के तीन करोड़ लोग मिलकर नशे वालों और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ युद्ध छेड़ें हुए हैं। यह न्याय की लड़ाई है। हम श्री गुरुजी महाराज से आशीर्वाद लेकर आए हैं कि गुरुजी महाराज हमें रास्ता दिखाएं और हमें शक्ति दें कि इसी तरह हम लोगों की आगे भी सेवा करते रहें। हम राज नहीं चला रहे हैं, बल्कि लोगों की सेवा कर रहे हैं।
मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने तीन साल पूरे कर लिए। तीन साल पहले 16 मार्च 2022 को शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के जन्मस्थली खटकड़ कलां में आम आदमी पार्टी की सरकार ने शपथ ली थी। पूरे पंजाब को रंगला पंजाब बनाने के लिए पंजाब को नशा मुक्त करना है, शिक्षा को शानदार करना है, स्वास्थ्य, बिजली और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में बहुत बड़े-बड़े काम करने हैं। तीन साल बाद श्री गुरुजी महाराज का धन्यवाद करने आए हैं।
भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जो गारंटियां दी है और जिस सोच के साथ आम आदमी पार्टी बनाई थी, उसी सोच को कायम रखते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में काम कर रही है। हमारी सरकार पूरी योजना बद्ध तरीके से नशा के विरुद्ध युद्ध चल रहा है। इसके साथ ही तहसील से लेकर कहीं पर भी अगर भ्रष्टाचार हो रहा है तो उसके खिलाफ भी युद्ध चल रहा है। हमारी सरकार लगातार युवाओं को सरकारी नौकरियां दे रही हैं। अभी तक 55 हजार से अधिक नौकरियां दे चुके हैं। बिजली, पानी समेत प्रकृति ने पंजाब को जो भी दिया है, उसका सही से इस्तेमाल करना है।
सीएम भगवंत मान ने एक्स पर कहा कि आज गुरु नगरी श्री अमृतसर साहिब में राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी के साथ सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। गुरु साहिब के चरणों में शीश झुकाया और पंजाब तथा पंजाबियों के कल्याण के लिए प्रार्थना की। साथ ही, पंजाब में आम लोगों की सरकार के 3 साल पूरे होने पर परमात्मा का शुक्रिया अदा किया और गुरु साहिब के आगे यह कामना की कि इसी तरह नेक नीयत और ईमानदारी से लोगों के हित में फैसले लेते रहें।

पंजाब
पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पंजाब पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए दो अभियानों में बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा विदेश से संचालित किए जा रहे आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है।
इस कार्रवाई में पुलिस को 2 आरपीजी (एक लॉन्चर सहित), 2 आईईडी (2.5 किलोग्राम प्रत्येक), डेटोनेटर के साथ 2 हथगोले, रिमोट कंट्रोल के साथ 2 किलोग्राम आरडीएक्स, 5 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 6 मैगजीन, 44 जिंदा कारतूस, 1 वायरलेस सेट और 3 वाहन बरामद हुए हैं।
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी साझा की है। 2 आतंकी मॉड्यूल के कुल 13 आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।
पंजाब
हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग

पंजाब में एक दर्जन से अधिक ग्रेनेड हमलों की साजिश रचने वाले मोस्ट वांटेड हैप्पी पासिया को अमेरिका में गिरफ्तारी कर लिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने इसे लेकर कहा कि यह पंजाब को बदनाम करने और इसकी शांति को भंग करने की कोशिश करने वालों को करारा जवाब है।
पासिया की गिरफ्तारी पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि
नील गर्ग ने कहा कि पिछली सरकारें जिसे पकड़ने में विफल रहीं, उसे आप सरकार ने न केवल विस्तार से ट्रैक किया बल्कि उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार भी किया। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी पंजाब सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और राज्य की कानून-व्यवस्था और शांति को अस्थिर करने की कोशिश करने वाले विघटनकारी तत्वों को एक कड़ा संदेश देती है।
गर्ग ने कहा कि पंजाब पुलिस 24×7 सतर्कता से काम करती है और ये गिरफ्तारी उनकी प्रतिबद्धता का सबूत है। जो कोई भी पंजाब को चुनौती देने की हिम्मत करेगा, उसे केवल एक ही परिणाम भुगतना होगा – जेल।
पंजाब
पंजाब में 15 हजार तालाबों की सफाई का अभियान शुरू, मंत्री सौंद ने किया जमीनी निरीक्षण

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, पंजाब सरकार ने राज्य भर में लगभग 15,000 गांवों के तालाबों की सफाई के लिए बड़े पैमाने पर पहल शुरू की है, जो पिछले दो से तीन दशकों में नहीं किया गया था।
बड़े स्तर पर जारी है काम
वहीं, ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने जमीनी स्तर पर निरीक्षण भी शुरू कर दिया है। मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने 15-25 वर्षों से अधिक समय तक गांव के तालाबों की उपेक्षा की थी। उनमें से कई तालाबों में गाद जम गई थी, जिससे पानी रुक गया, बदबू फैली और मच्छर पनपने लगे, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चिंताएं पैदा हो गई थीं। अब सीएम भगवंत सिंह मान के निर्देशन में इस स्थिति को बदला जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई गांवों में काम पहले से ही चल रहा है। 1062 तालाबों से पानी निकाला जा चुका है और करीब 400 तालाबों से गाद निकाली जा चुकी है।
सरकार ने गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी
तालाबों की सफाई की प्रगति की सक्रिय निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मिशन में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह पहल एक व्यापक ग्रामीण विकास योजना का हिस्सा है, जिसके तहत पंजाब सरकार ने हाल ही में गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी है।
-
देश1 week ago
एनआईए 26/11 मुंबई हमले के आरोपी राणा से पूछताछ करेगी, दिल्ली की अदालत ने उसे 18 दिन की हिरासत में दिया
-
पंजाब1 week ago
अमृतसर : पुलिस ने 18 किलो हेरोइन के साथ 1 तस्कर को किया गिरफ्तार
-
World1 week ago
ट्रम्प द्वारा चीन पर व्यापार युद्ध का दबाव बढ़ाए जाने से वैश्विक शेयर बाजारों में उछाल
-
देश1 week ago
तहव्वुर राणा का भारत प्रत्यर्पण मोदी सरकार की बड़ी सफलता: अमित शाह
-
दिल्ली1 week ago
सीजेआई की अगुवाई वाली तीन जजों की बेंच 16 अप्रैल को वक्फ संशोधन अधिनियम की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगी
-
दिल्ली1 week ago
दिल्ली सरकार ने पिछली आप सरकार द्वारा की गई 177 राजनीतिक नियुक्तियां रद्द कीं
-
World1 week ago
डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन को छोड़कर अधिकांश देशों पर टैरिफ 90 दिनों के लिए रोक दिया
-
पंजाब1 week ago
हरजोत बैंस ने विपक्षी पार्टियों पर साधा निशाना, बोले- जो 75 सालों में जो अकाली-भाजपा और कांग्रेस नहीं कर पाई वह हमनें किया