पंजाब
पंजाब की स्वास्थ्य क्रांति अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम – डॉ. बलबीर सिंह

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने लुधियाना में एक जनसभा के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान दूरदर्शी सोच की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इनकी बदौलत राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में अभूतपूर्व सुधार हुआ है, जिससे पंजाब के लोगों में एक नई ऊर्जा और उत्साह उत्पन्न हुआ है।
इस मौके पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री, आप विधायक और कई आप नेता मौजूद थे।
सभा को संबोधित करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “हमारे मुख्यमंत्री भगवंत मान के दूरदर्शी नेतृत्व में 881 आम आदमी क्लीनिक स्थापित किए गए हैं, जिसमें अभी तक तीन करोड़ से अधिक रोगियों के मुफ्त इलाज हुए हैं। इसमें 1.25 करोड़ लोगों ने अपना इलाज कराया है। इन क्लीनिकों ने लोगों को अपनी जेब से किए जाने वाले खर्च में करीब ₹1,200 करोड़ की बचत कराई है, जो सार्वजनिक कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”
माध्यमिक स्वास्थ्य देखभाल में हुई प्रगति पर प्रकाश डालते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “पंजाब में पहली बार सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवाएं मिल रही है। इसके अलावा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) और एमपीएलएडी फंड के माध्यम से लुधियाना के सिविल अस्पताल के सफल पुनर्विकास से प्रेरित होकर अब जालंधर, अमृतसर और बरनाला के अस्पतालों के लिए भी इसी तरह की योजनाएं बनाई जा रही है।”
डॉ बलबीर सिंह ने पंजाब के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में बदलाव के लिए सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राज्य भर में स्वास्थ्य देखभाल के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए 11,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया है। इसमें बड़े अस्पतालों का निर्माण भी शामिल है जिसका उद्देश्य सभी को मुफ्त इलाज प्रदान करना और सभी के लिए सुलभ व किफायती स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करना है। इसके अतिरिक्त, सरकार चिकित्सा पेशेवरों की कमी को दूर करने और राज्य में समग्र स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने के लिए कई नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की भी योजना बना रही है। ये पहल पंजाब में एक मजबूत और समावेशी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के निर्माण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।
उन्होंने सरकारी और निजी क्षेत्रों के बीच सहयोगात्मक प्रयासों पर जोर देते हुए बताया कि पंजाब में जल्द ही 12 नए मेडिकल कॉलेज बनने वाला है, जिनमें छह सरकारी और छह निजी होंगे। इनसे पंजाब के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने सार्वजनिक सेवा के प्रति मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता की भी प्रशंसा की और कहा कि 23 मार्च को शहीद भगत सिंह की भूमि नवांशहर में हमारी स्वास्थ्य सेवा क्रांति के अगले चरण की आधारशिला रखी जाएगी। यह पंजाब के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक नागरिक को वित्तीय बोझ के बिना गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो।
डॉ. बलबीर सिंह ने नियमित मार्गदर्शन के लिए ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आपके दृष्टिकोण और मार्गदर्शन ने हमें लोगों के लिए परिवर्तनकारी पहल शुरू करने के लिए सशक्त बनाया है। वाहेगुरु आपको अच्छा स्वास्थ्य दें ताकि आप हमें ऐसे ही प्रेरित करते रहें।

पंजाब
पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पंजाब पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए दो अभियानों में बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा विदेश से संचालित किए जा रहे आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है।
इस कार्रवाई में पुलिस को 2 आरपीजी (एक लॉन्चर सहित), 2 आईईडी (2.5 किलोग्राम प्रत्येक), डेटोनेटर के साथ 2 हथगोले, रिमोट कंट्रोल के साथ 2 किलोग्राम आरडीएक्स, 5 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 6 मैगजीन, 44 जिंदा कारतूस, 1 वायरलेस सेट और 3 वाहन बरामद हुए हैं।
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी साझा की है। 2 आतंकी मॉड्यूल के कुल 13 आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।
पंजाब
हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग

पंजाब में एक दर्जन से अधिक ग्रेनेड हमलों की साजिश रचने वाले मोस्ट वांटेड हैप्पी पासिया को अमेरिका में गिरफ्तारी कर लिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने इसे लेकर कहा कि यह पंजाब को बदनाम करने और इसकी शांति को भंग करने की कोशिश करने वालों को करारा जवाब है।
पासिया की गिरफ्तारी पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि
नील गर्ग ने कहा कि पिछली सरकारें जिसे पकड़ने में विफल रहीं, उसे आप सरकार ने न केवल विस्तार से ट्रैक किया बल्कि उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार भी किया। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी पंजाब सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और राज्य की कानून-व्यवस्था और शांति को अस्थिर करने की कोशिश करने वाले विघटनकारी तत्वों को एक कड़ा संदेश देती है।
गर्ग ने कहा कि पंजाब पुलिस 24×7 सतर्कता से काम करती है और ये गिरफ्तारी उनकी प्रतिबद्धता का सबूत है। जो कोई भी पंजाब को चुनौती देने की हिम्मत करेगा, उसे केवल एक ही परिणाम भुगतना होगा – जेल।
पंजाब
पंजाब में 15 हजार तालाबों की सफाई का अभियान शुरू, मंत्री सौंद ने किया जमीनी निरीक्षण

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, पंजाब सरकार ने राज्य भर में लगभग 15,000 गांवों के तालाबों की सफाई के लिए बड़े पैमाने पर पहल शुरू की है, जो पिछले दो से तीन दशकों में नहीं किया गया था।
बड़े स्तर पर जारी है काम
वहीं, ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने जमीनी स्तर पर निरीक्षण भी शुरू कर दिया है। मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने 15-25 वर्षों से अधिक समय तक गांव के तालाबों की उपेक्षा की थी। उनमें से कई तालाबों में गाद जम गई थी, जिससे पानी रुक गया, बदबू फैली और मच्छर पनपने लगे, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चिंताएं पैदा हो गई थीं। अब सीएम भगवंत सिंह मान के निर्देशन में इस स्थिति को बदला जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई गांवों में काम पहले से ही चल रहा है। 1062 तालाबों से पानी निकाला जा चुका है और करीब 400 तालाबों से गाद निकाली जा चुकी है।
सरकार ने गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी
तालाबों की सफाई की प्रगति की सक्रिय निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मिशन में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह पहल एक व्यापक ग्रामीण विकास योजना का हिस्सा है, जिसके तहत पंजाब सरकार ने हाल ही में गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी है।
-
देश1 week ago
एनआईए 26/11 मुंबई हमले के आरोपी राणा से पूछताछ करेगी, दिल्ली की अदालत ने उसे 18 दिन की हिरासत में दिया
-
पंजाब1 week ago
अमृतसर : पुलिस ने 18 किलो हेरोइन के साथ 1 तस्कर को किया गिरफ्तार
-
World1 week ago
ट्रम्प द्वारा चीन पर व्यापार युद्ध का दबाव बढ़ाए जाने से वैश्विक शेयर बाजारों में उछाल
-
देश1 week ago
तहव्वुर राणा का भारत प्रत्यर्पण मोदी सरकार की बड़ी सफलता: अमित शाह
-
दिल्ली1 week ago
सीजेआई की अगुवाई वाली तीन जजों की बेंच 16 अप्रैल को वक्फ संशोधन अधिनियम की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगी
-
दिल्ली1 week ago
दिल्ली सरकार ने पिछली आप सरकार द्वारा की गई 177 राजनीतिक नियुक्तियां रद्द कीं
-
World1 week ago
डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन को छोड़कर अधिकांश देशों पर टैरिफ 90 दिनों के लिए रोक दिया
-
पंजाब1 week ago
हरजोत बैंस ने विपक्षी पार्टियों पर साधा निशाना, बोले- जो 75 सालों में जो अकाली-भाजपा और कांग्रेस नहीं कर पाई वह हमनें किया