Connect with us

पंजाब

बीजेपी हम पर इंडिया गठबंधन छोड़ने का दबाव बना रही है, वे जल्द अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की योजना बना रहें : आप

आम आदमी पार्टी(आप) ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह उन पर इंडिया गठबंधन छोड़ने का दबाव बना रही है। हमें डराने के लिए भाजपा हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले के फर्जी मामले जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है।

चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि 2024 के आम चुनाव नजदीक आ रहे हैं और बीजेपी को इन चुनावों में इंडिया गठबंधन के हाथों अपनी हार नजर आ रही है‌। क्योंकि पिछले दस सालों से केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर मोर्चे पर बुरी तरह विफल रही है। भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोज़गारी रोज नई ऊंचाइयां छू रही है। वे हर साल दो करोड़ नौकरियां देने में विफल रहे। किसानों की आय दोगुनी करने के बजाय जैसा कि उन्होंने चुनाव से पहले वादा किया था, उन्होंने किसानों को अपने बुनियादी अधिकारों के लिए आंदोलन करने के लिए मजबूर कर दिया। लोग बीजेपी के खिलाफ गुस्से से भरे हुए हैं और उन्हें हराने के लिए एकजुट हो रहे हैं। इसीलिए बीजेपी इंडिया गठबंधन से डर रही है।

चीमा ने आगे कहा कि आप नेताओं को बीजेपी की ओर से धमकी भरे फोन आ रहे हैं कि अगर हमने इंडिया गठबंधन नहीं छोड़ा तो वे हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे। अब तक अरविंद केजरीवाल को ईडी से सात समन मिल चुके हैं। वे हमें इंडिया गठबंधन से बाहर करने के लिए जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की योजना बना रहे हैं।

चीमा ने कहा कि इतनी छापेमारी में उन्हें एक पैसा भी नहीं मिला क्योंकि कोई घोटाला हुआ ही नहीं है। यह आम आदमी पार्टी को रोकने के लिए फर्जी मामला है। लेकिन, हम एक आदर्शवादी पार्टी हैं। शहीद-ए-आजम भगत सिंह और डॉ. बी आर अंबेडकर हमारे आदर्श हैं। वे हमें डरा नहीं पाएंगे। हम भाजपा द्वारा पैदा की गई हर बाधा से लड़ेंगे। अरविंद केजरीवाल एक ईमानदार नेता हैं। उन्होंने भारतीय राजनीति की दिशा बदली है। उन्होंने साबित कर दिया कि ईमानदार राजनीति भी संभव है। आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी अपने एजेंडे में कामयाब नहीं होगी।

मीडिया को संबोधित करते हुए आप सरकार की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में इंडिया गठबंधन ने बीजेपी को हराया। यह सिर्फ एक ट्रेलर था। बीजेपी जानती है कि जहां भी आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ होगी, वहां वे जीत नहीं सकते। इसीलिए बीजेपी ने दिनदहाड़े लोकतंत्र की हत्या कर चंडीगढ़ चुनाव जीतने की भी कोशिश की लेकिन फिर भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि लोग अरविंद केजरीवाल को प्यार करते हैं। बीजेपी जानती है कि इस बार उनकी हार तय है। वे अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता से घबराए हुए हैं। वे किसी भी कीमत पर अरविंद केजरीवाल को रोकना चाहते हैं, इसलिए वे एक-दो दिन में उन्हें गिरफ्तार करने की योजना बना रहे हैं। पर वे हमें डराने में सफल नहीं होंगे और अरविंद केजरीवाल को रोक नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा को भारी अंतर से हराएगा क्योंकि देश के लोग भाजपा के खिलाफ एकजुट हो गए हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंजाब

पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पंजाब पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए दो अभियानों में बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा विदेश से संचालित किए जा रहे आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है।

इस कार्रवाई में पुलिस को 2 आरपीजी (एक लॉन्चर सहित), 2 आईईडी (2.5 किलोग्राम प्रत्येक), डेटोनेटर के साथ 2 हथगोले, रिमोट कंट्रोल के साथ 2 किलोग्राम आरडीएक्स, 5 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 6 मैगजीन, 44 जिंदा कारतूस, 1 वायरलेस सेट और 3 वाहन बरामद हुए हैं।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी साझा की है। 2 आतंकी मॉड्यूल के कुल 13 आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।

Continue Reading

पंजाब

हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग

हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग

पंजाब में एक दर्जन से अधिक ग्रेनेड हमलों की साजिश रचने वाले मोस्ट वांटेड हैप्पी पासिया को अमेरिका में गिरफ्तारी कर लिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने इसे लेकर कहा कि यह पंजाब को बदनाम करने और इसकी शांति को भंग करने की कोशिश करने वालों को करारा जवाब है।

पासिया की गिरफ्तारी पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि

नील गर्ग ने कहा कि पिछली सरकारें जिसे पकड़ने में विफल रहीं, उसे आप सरकार ने न केवल विस्तार से ट्रैक किया बल्कि उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार भी किया। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी पंजाब सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और राज्य की कानून-व्यवस्था और शांति को अस्थिर करने की कोशिश करने वाले विघटनकारी तत्वों को एक कड़ा संदेश देती है।

गर्ग ने कहा कि पंजाब पुलिस 24×7 सतर्कता से काम करती है और ये गिरफ्तारी उनकी प्रतिबद्धता का सबूत है। जो कोई भी पंजाब को चुनौती देने की हिम्मत करेगा, उसे केवल एक ही परिणाम भुगतना होगा – जेल।

Continue Reading

पंजाब

पंजाब में 15 हजार तालाबों की सफाई का अभियान शुरू, मंत्री सौंद ने किया जमीनी निरीक्षण

पंजाब में 15 हजार तालाबों की सफाई का अभियान शुरू, मंत्री सौंद ने किया जमीनी निरीक्षण

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, पंजाब सरकार ने राज्य भर में लगभग 15,000 गांवों के तालाबों की सफाई के लिए बड़े पैमाने पर पहल शुरू की है, जो पिछले दो से तीन दशकों में नहीं किया गया था।

बड़े स्तर पर जारी है काम

वहीं, ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने जमीनी स्तर पर निरीक्षण भी शुरू कर दिया है। मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने 15-25 वर्षों से अधिक समय तक गांव के तालाबों की उपेक्षा की थी। उनमें से कई तालाबों में गाद जम गई थी, जिससे पानी रुक गया, बदबू फैली और मच्छर पनपने लगे, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चिंताएं पैदा हो गई थीं। अब सीएम भगवंत सिंह मान के निर्देशन में इस स्थिति को बदला जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई गांवों में काम पहले से ही चल रहा है। 1062 तालाबों से पानी निकाला जा चुका है और करीब 400 तालाबों से गाद निकाली जा चुकी है।

सरकार ने गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी

तालाबों की सफाई की प्रगति की सक्रिय निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मिशन में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह पहल एक व्यापक ग्रामीण विकास योजना का हिस्सा है, जिसके तहत पंजाब सरकार ने हाल ही में गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी है।

Continue Reading

Trending