Connect with us

पंजाब

आम आदमी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन कर नीट का दोबारा एग्जाम कराने की मांग की

नीट की परीक्षा में हुई धांधली को लेकर बुधवार को आम आदमी पार्टी पंजाब ने जालंधर में में जबरदस्त प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा।
आप कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और दोबारा एग्जाम कराने की मांग की।

इस मौके पर ‘आप’ के पदाधिकारियों ने कहा कि नीट परीक्षा में हुई धांधली देशद्रोह से कम अपराध नहीं है। प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री को अपने पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। प्रधानमंत्री को देश से माफी मांगनी चाहिए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। इससे 24 लाख बच्चे प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में दो स्तरों पर धांधली हुई है। पहले बिहार और गुजरात में पेपर लीक कर 50-70 लाख में बेचे गए। इसके बाद एनटीए ने कुछ छात्रों को गलत तरीके से ग्रेस मार्क दिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा का पेपर लीक से पुराना संबंध है। भाजपा शासित राज्यों में पिछले 7 साल में 70 बार पेपर लीक हुए हैं। यह बहुत बड़ा मामला है। इनका मास्टर कोई बड़ा आदमी है। लिहाजा, इस मामले को सीधे सुप्रीम कोर्ट को देखना चाहिए।

मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि भारतीय डॉक्टर्स पूरी दुनिया में जाने जाते है। कहा जाता है कि हमारे देश के डॉक्टर्स बड़े बुद्धिमान होते हैं। क्योंकि हमारे देश में मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने वाले बच्चों को मेरिट के आधार पर चुना जाता है। देश भर से अच्छे से अच्छे बच्चे इन मेडिकल कॉलेजों में दाखिला लेते हैं। इसके लिए एक ऐसी व्यवस्था मौजूद है जो इन मेडिकल डॉक्टर्स की अच्छी पढ़ाई और ट्रेनिंग के लिए काम कर रही है। अगर आप इस व्यवस्था में ही भ्रष्टाचार ले आओगे तो भविष्य में इस देश में कभी कोई अच्छा डॉक्टर नहीं निकलेगा। उन्होंने कहा कि जिस देश में बच्चों के सपनों और भविष्य को धंधा बना दिया जाए, वह देशद्रोह से कम नहीं हो सकता है।

आप पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि अगर देश को आगे बढ़ाना है तो संस्थाओं को और मजबूत करना होगा। इस तरह से संस्थाओं को तोड़ने से देश आगे नहीं बढ़ सकता है। आज एक मध्यम वर्गीय, किसान और गांव से आने वाले बच्चों के पास एक ही रास्ता होता है कि वह किसी तरह से अच्छी पढ़ाई कर इस परीक्षा को पास कर ले, तो उसका भविष्य सुधर जाएगा। लेकिन अगर ये पेपर बिकने लगे और इनमें भी भ्रष्टाचार घुस गया, तो उसकी उम्मीद और सपने खत्म हो जाएंगे।

इस अवसर पर पार्टी महासचिव और मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट, आप पंजाब के उपाध्यक्ष और खन्ना से विधायक तरनप्रीत सिंह सोंढ, कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह, शरणपाल सिंह मक्कड़(चेयरमैन प्लानिंग बोर्ड) विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू , विधायक अशोक पप्पी पराशर, विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल, हरदीप सिंह मुंडियां, मनविंदर सिंह ग्यासपुरा, अमन बग्गा और पंजाब के विभिन्न इलाकों से आप नेता और हजारों कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंजाब

पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पंजाब पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए दो अभियानों में बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा विदेश से संचालित किए जा रहे आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है।

इस कार्रवाई में पुलिस को 2 आरपीजी (एक लॉन्चर सहित), 2 आईईडी (2.5 किलोग्राम प्रत्येक), डेटोनेटर के साथ 2 हथगोले, रिमोट कंट्रोल के साथ 2 किलोग्राम आरडीएक्स, 5 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 6 मैगजीन, 44 जिंदा कारतूस, 1 वायरलेस सेट और 3 वाहन बरामद हुए हैं।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी साझा की है। 2 आतंकी मॉड्यूल के कुल 13 आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।

Continue Reading

पंजाब

हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग

हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग

पंजाब में एक दर्जन से अधिक ग्रेनेड हमलों की साजिश रचने वाले मोस्ट वांटेड हैप्पी पासिया को अमेरिका में गिरफ्तारी कर लिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने इसे लेकर कहा कि यह पंजाब को बदनाम करने और इसकी शांति को भंग करने की कोशिश करने वालों को करारा जवाब है।

पासिया की गिरफ्तारी पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि

नील गर्ग ने कहा कि पिछली सरकारें जिसे पकड़ने में विफल रहीं, उसे आप सरकार ने न केवल विस्तार से ट्रैक किया बल्कि उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार भी किया। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी पंजाब सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और राज्य की कानून-व्यवस्था और शांति को अस्थिर करने की कोशिश करने वाले विघटनकारी तत्वों को एक कड़ा संदेश देती है।

गर्ग ने कहा कि पंजाब पुलिस 24×7 सतर्कता से काम करती है और ये गिरफ्तारी उनकी प्रतिबद्धता का सबूत है। जो कोई भी पंजाब को चुनौती देने की हिम्मत करेगा, उसे केवल एक ही परिणाम भुगतना होगा – जेल।

Continue Reading

पंजाब

पंजाब में 15 हजार तालाबों की सफाई का अभियान शुरू, मंत्री सौंद ने किया जमीनी निरीक्षण

पंजाब में 15 हजार तालाबों की सफाई का अभियान शुरू, मंत्री सौंद ने किया जमीनी निरीक्षण

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, पंजाब सरकार ने राज्य भर में लगभग 15,000 गांवों के तालाबों की सफाई के लिए बड़े पैमाने पर पहल शुरू की है, जो पिछले दो से तीन दशकों में नहीं किया गया था।

बड़े स्तर पर जारी है काम

वहीं, ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने जमीनी स्तर पर निरीक्षण भी शुरू कर दिया है। मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने 15-25 वर्षों से अधिक समय तक गांव के तालाबों की उपेक्षा की थी। उनमें से कई तालाबों में गाद जम गई थी, जिससे पानी रुक गया, बदबू फैली और मच्छर पनपने लगे, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चिंताएं पैदा हो गई थीं। अब सीएम भगवंत सिंह मान के निर्देशन में इस स्थिति को बदला जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई गांवों में काम पहले से ही चल रहा है। 1062 तालाबों से पानी निकाला जा चुका है और करीब 400 तालाबों से गाद निकाली जा चुकी है।

सरकार ने गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी

तालाबों की सफाई की प्रगति की सक्रिय निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मिशन में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह पहल एक व्यापक ग्रामीण विकास योजना का हिस्सा है, जिसके तहत पंजाब सरकार ने हाल ही में गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी है।

Continue Reading

Trending