पंजाब
केंद्रीय बजट सिर्फ लंगड़ी सरकार को बचाने पर केंद्रित: हरचंद सिंह बरसट

आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए वित्तीय साल 2024-25 के बजट में पंजाब को अनदेखा करने की सख्त आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल भाजपा ने अपनी भाईवाल पार्टियों को खुश करके केंद्र की अपनी लंगड़ी सरकार को बचाने के लिए जारी किया है। केंद्र सरकार ने इस बजट में पंजाब के साथ भेदभाद करते हुए इसे पूरी तरह से जानबूझ कर अनदेखा किया है, जबकि बिहार और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों को खुश करने के लिए अतिरिक्त वित्तिय पैकेज दिए गए हैं। पंजाब एक सरहदी प्रदेश है, जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नशे की मार पड़ती रहती है। इसके बावजूद मोदी सरकार ने पंजाब के लिए कोई विशेष पैकेज नहीं दिया। पिछले वर्ष पंजाब को बाढ़ की मार झेलनी पड़ी थी, उसके बावजूद केंद्र सरकार ने पंजाब को कोई विशेष पैकेज नहीं दिया। उन्होंने मोदी सरकार की निंदा करते हुए कहा कि पंजाब के विकास के लिए बजट में कोई मदद ना देकर यहां के लोगों के साथ पक्षपाती रवैइया अपनाया है।
उन्होंने कहा कि पंजाब में कृषि एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है, पर फिर भी केंद्र सरकार ने कृषि सेक्टर और किसानों के लिए कोई विशेष पैकेज नहीं दिया। जबकि केंद्र सरकार अपने-आप को किसानों के पक्ष की सरकार बताती है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही यह बजट किसानों को एम.एस.पी. की गारंटी देने में भी असफल रहा है, जिससे किसानों में निराशा ओर बढ़ेगी। केंद्र सरकार ने पहले ही पंजाब के करीब 10,000 करोड़ रुपए के फंड रोक रखे हैं, जिसमें करीब 6 हजार करोड़ तो आर.डी.एफ. का फंड ही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट में डिफेंस का बजट भी घटा दिया है, जिससे केंद्र सरकार की देश विरोधी सोच का पता चलता है। इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा लोन लेने की बात कही गई है, जो कि केंद्र सरकार की देश के विकास को लेकर किसी भी तरह की प्लानिंग ना होने को दर्शाती है। जी.एस.टी. लेने के बावजूद केंद्र सरकार पर पहले ही कर्जा चढ़ा हुआ है, ऊपर से और कर्जा लेना देश के लिए घातक सिद्ध होगा।
हरचंद सिंह बरसट ने केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर निशाना साधते हुए कहा कि रवनीत बिट्टू पंजाब के लोगों को बताएं कि वे फूड प्रोसेसिंग के लिए केंद्र सरकार से क्या लेकर आए हैं और पंजाब के विकास के लिए उनकी क्या प्लानिंग है। उन्होंने कहा कि असल में रवनीत बिट्टू और सुनील जाखड़ ने पंजाब के आर्थिक संसाधनों को बर्बाद करने के लिए भाजपा के हाथ आसान कर दिये हैं। जबकि इन दोनों को पंजाबी होने के चलते पंजाब के बेहतर भविष्य के लिए आवाज उठानी चाहिए, पर ये तो पंजाब को बर्बाद करने के रास्ते पर चल रहे हैं। आप पंजाब के जनरल सेक्रेटरी और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि भाजपा नेताओँ के पंजाब विरोधी व्यवहार को लेकर पंजाब के लोग उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।

पंजाब
पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पंजाब पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए दो अभियानों में बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा विदेश से संचालित किए जा रहे आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है।
इस कार्रवाई में पुलिस को 2 आरपीजी (एक लॉन्चर सहित), 2 आईईडी (2.5 किलोग्राम प्रत्येक), डेटोनेटर के साथ 2 हथगोले, रिमोट कंट्रोल के साथ 2 किलोग्राम आरडीएक्स, 5 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 6 मैगजीन, 44 जिंदा कारतूस, 1 वायरलेस सेट और 3 वाहन बरामद हुए हैं।
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी साझा की है। 2 आतंकी मॉड्यूल के कुल 13 आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।
पंजाब
हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग

पंजाब में एक दर्जन से अधिक ग्रेनेड हमलों की साजिश रचने वाले मोस्ट वांटेड हैप्पी पासिया को अमेरिका में गिरफ्तारी कर लिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने इसे लेकर कहा कि यह पंजाब को बदनाम करने और इसकी शांति को भंग करने की कोशिश करने वालों को करारा जवाब है।
पासिया की गिरफ्तारी पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि
नील गर्ग ने कहा कि पिछली सरकारें जिसे पकड़ने में विफल रहीं, उसे आप सरकार ने न केवल विस्तार से ट्रैक किया बल्कि उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार भी किया। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी पंजाब सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और राज्य की कानून-व्यवस्था और शांति को अस्थिर करने की कोशिश करने वाले विघटनकारी तत्वों को एक कड़ा संदेश देती है।
गर्ग ने कहा कि पंजाब पुलिस 24×7 सतर्कता से काम करती है और ये गिरफ्तारी उनकी प्रतिबद्धता का सबूत है। जो कोई भी पंजाब को चुनौती देने की हिम्मत करेगा, उसे केवल एक ही परिणाम भुगतना होगा – जेल।
पंजाब
पंजाब में 15 हजार तालाबों की सफाई का अभियान शुरू, मंत्री सौंद ने किया जमीनी निरीक्षण

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, पंजाब सरकार ने राज्य भर में लगभग 15,000 गांवों के तालाबों की सफाई के लिए बड़े पैमाने पर पहल शुरू की है, जो पिछले दो से तीन दशकों में नहीं किया गया था।
बड़े स्तर पर जारी है काम
वहीं, ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने जमीनी स्तर पर निरीक्षण भी शुरू कर दिया है। मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने 15-25 वर्षों से अधिक समय तक गांव के तालाबों की उपेक्षा की थी। उनमें से कई तालाबों में गाद जम गई थी, जिससे पानी रुक गया, बदबू फैली और मच्छर पनपने लगे, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चिंताएं पैदा हो गई थीं। अब सीएम भगवंत सिंह मान के निर्देशन में इस स्थिति को बदला जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई गांवों में काम पहले से ही चल रहा है। 1062 तालाबों से पानी निकाला जा चुका है और करीब 400 तालाबों से गाद निकाली जा चुकी है।
सरकार ने गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी
तालाबों की सफाई की प्रगति की सक्रिय निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मिशन में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह पहल एक व्यापक ग्रामीण विकास योजना का हिस्सा है, जिसके तहत पंजाब सरकार ने हाल ही में गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी है।
-
पंजाब3 days ago
पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार
-
पंजाब1 week ago
संगरूर को मिला School of Eminence, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया उद्घाटन
-
पंजाब1 week ago
पटियाला पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम मान, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा पुष्प किए अर्पित
-
पंजाब1 week ago
संगरूर को मिलेगी बड़ी सौगात, सीएम मान करेंगे उद्घाटन
-
पंजाब6 days ago
राजस्व विभाग में लोगों की परेशानी कम करने के लिए मान सरकार ने लिया अहम फैसला
-
पंजाब3 days ago
हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग
-
पंजाब6 days ago
मान सरकार का ऐतिहासिक फैसला, पंजाब के 500 सरकारी स्कूलों को मिलेंगे नए प्रिंसिपल
-
पंजाब1 week ago
अमृतसर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, नार्को-हवाला नेटवर्क का किया पर्दाफाश