पंजाब
पंजाब की लोकसभा रेस में आप निकली सबसे आगे, आधा दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में कई बड़े दिग्गज नेता हुए पार्टी में शामिल

पंजाब के हर लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (आप) लगातार मजबूत होती जा रही है। सोमवार को पंजाब के कई बड़े नेता आप में शामिल हुए और पार्टी को आधा दर्जन से ज्यादा सीटों पर बढ़त दिलाई। आप पंजाब अध्यक्ष सीएम भगवंत मान ने सभी नेताओं को आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और उनका आप परिवार में स्वागत किया। सीएम मान ने कहा कि आप में पंजाब हितैषी लोगों के लिए जगह है। हम अपने ‘रंगला पंजाब’ मिशन के लिए पंजाब को प्यार करने वाले अधिक से अधिक लोगों को पार्टी में शामिल करके खुश हैं।
गुरदासपुर में आप को भारी बढ़त, स्वर्ण सलारिया पार्टी में शामिल
लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका
लोकसभा चुनाव से पहले गुरदासपुर में बीजेपी को बड़ा झटका देते हुए स्वर्ण सलारिया आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। सीएम भगवंत मान ने उनका आप परिवार में स्वागत किया। सलारिया एक प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह 2017 के लोकसभा उपचुनाव में गुरदासपुर से उम्मीदवार थे। वह स्वतंत्रता सेनानी निधान सिंह सलारिया के बेटे हैं और गुरदासपुर में लगातार सक्रिय रहते हैं। आम आदमी पार्टी में उनकी उपस्थिति निश्चित रूप से इस क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करेगी।
आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र में आप हुई मजबूत, बसपा नेता नितिन नंदा अपने समर्थकों सहित आप में शामिल
2022 पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आनंदपुर से अकाली-बसपा उम्मीदवार नितिन नंदा सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनका आप में स्वागत किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी मौजूद रहें। नितिन नंदा के आप में शामिल होने के फैसले से आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट पर अकाली दल और बसपा को बड़ा झटका लगा है।
लुधियाना में आम आदमी पार्टी को बड़ी बढ़त, आजाद समाज पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राजीव कुमार लवली पार्टी में शामिल
आम आदमी पार्टी को लुधियाना लोकसभा में भी बढ़त मिली, जब आज़ाद समाज पार्टी (चंद्रशेखर) के पूर्व अध्यक्ष राजीव कुमार लवली पार्टी में शामिल हुए। राजीव कुमार की लुधियाना सेंट्रल में अच्छी पकड़ है और इससे लुधियाना में अशोक पराशर पप्पी की संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा।
करमजीत अनमोल को फरीदकोट में एक दर्जन प्रमुख नेताओं का समर्थन मिला, चुनाव से पहले कई लोग आप में शामिल हुए
आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल को भी फरीदकोट में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। सोमवार को उनके अभियान को उस समय बड़ा बढ़ावा मिला जब करीब एक दर्जन प्रमुख नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। प्रो सुखविंदर सिंह सागर (पीईएस-1) अध्यक्ष संत समाज कल्याण पंजाब, प्रो. भोला निर्दलीय उम्मीदवार फरीदकोट, मधु जी चेयरमैन संत समाज कल्याण, सुखदेव सिंह, सतवीर सिंह चहल, जय कटारिया और गुरदीप सिंह पार्टी में शामिल हुए। मोगा निर्वाचन क्षेत्र में सुखविंदर सिंह बराड़ उपाध्यक्ष शिअद (2007 उम्मीदवार शिअद) और राज्य सचिव बसपा पंजाब कुलवंत सिंह रामघरिया (2007 और 2017 में बसपा उम्मीदवार) भी फरीदकोट में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। करमजीत अनमोल ने सभी नेताओं को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।
जालंधर में भी बड़ा हुआ आप का परिवार
पंजाब में लोकसभा चुनाव से पहले जालंधर में आम आदमी पार्टी का परिवार बड़ा हो गया है। सोमवार को कई नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। अरुण संदल सतगुरु कबीर टाइगर फोर्स, प्रदीप पिंडा श्री गुरु रवि दास सेवा दल, मनदीप सिंह श्री राम दशहरा समिति, शाल लाल माशा महासभा, दीपक भगत सेहरे पंजाब कल्याण समिति पंजाब, मुकेश कुमार लाको भाजपा एमसी उम्मीदवार वार्ड 34, प्रदीप कुमार ह्यूमन केयर सोसायटी, सोमा गिल भगवान वाल्मिकी कल्याण समिति पंजाब, दर्शन लाल भगत पूर्व पार्षद भाजपा, सुदेश भगत उपाध्यक्ष भाजपा जालंधर, पूरन भारती, लवली गुरबचन जल्ला, अवनी बबल, सुभाष भगत और मदन लाल पार्टी में शामिल हुए। इन सभी नेताओं ने लोकसभा चुनाव में आप प्रत्याशी पवन कुमार टीनू को समर्थन देने और उनकी जीत सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

पंजाब
पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पंजाब पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए दो अभियानों में बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा विदेश से संचालित किए जा रहे आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है।
इस कार्रवाई में पुलिस को 2 आरपीजी (एक लॉन्चर सहित), 2 आईईडी (2.5 किलोग्राम प्रत्येक), डेटोनेटर के साथ 2 हथगोले, रिमोट कंट्रोल के साथ 2 किलोग्राम आरडीएक्स, 5 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 6 मैगजीन, 44 जिंदा कारतूस, 1 वायरलेस सेट और 3 वाहन बरामद हुए हैं।
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी साझा की है। 2 आतंकी मॉड्यूल के कुल 13 आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।
पंजाब
हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग

पंजाब में एक दर्जन से अधिक ग्रेनेड हमलों की साजिश रचने वाले मोस्ट वांटेड हैप्पी पासिया को अमेरिका में गिरफ्तारी कर लिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने इसे लेकर कहा कि यह पंजाब को बदनाम करने और इसकी शांति को भंग करने की कोशिश करने वालों को करारा जवाब है।
पासिया की गिरफ्तारी पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि
नील गर्ग ने कहा कि पिछली सरकारें जिसे पकड़ने में विफल रहीं, उसे आप सरकार ने न केवल विस्तार से ट्रैक किया बल्कि उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार भी किया। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी पंजाब सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और राज्य की कानून-व्यवस्था और शांति को अस्थिर करने की कोशिश करने वाले विघटनकारी तत्वों को एक कड़ा संदेश देती है।
गर्ग ने कहा कि पंजाब पुलिस 24×7 सतर्कता से काम करती है और ये गिरफ्तारी उनकी प्रतिबद्धता का सबूत है। जो कोई भी पंजाब को चुनौती देने की हिम्मत करेगा, उसे केवल एक ही परिणाम भुगतना होगा – जेल।
पंजाब
पंजाब में 15 हजार तालाबों की सफाई का अभियान शुरू, मंत्री सौंद ने किया जमीनी निरीक्षण

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, पंजाब सरकार ने राज्य भर में लगभग 15,000 गांवों के तालाबों की सफाई के लिए बड़े पैमाने पर पहल शुरू की है, जो पिछले दो से तीन दशकों में नहीं किया गया था।
बड़े स्तर पर जारी है काम
वहीं, ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने जमीनी स्तर पर निरीक्षण भी शुरू कर दिया है। मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने 15-25 वर्षों से अधिक समय तक गांव के तालाबों की उपेक्षा की थी। उनमें से कई तालाबों में गाद जम गई थी, जिससे पानी रुक गया, बदबू फैली और मच्छर पनपने लगे, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चिंताएं पैदा हो गई थीं। अब सीएम भगवंत सिंह मान के निर्देशन में इस स्थिति को बदला जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई गांवों में काम पहले से ही चल रहा है। 1062 तालाबों से पानी निकाला जा चुका है और करीब 400 तालाबों से गाद निकाली जा चुकी है।
सरकार ने गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी
तालाबों की सफाई की प्रगति की सक्रिय निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मिशन में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह पहल एक व्यापक ग्रामीण विकास योजना का हिस्सा है, जिसके तहत पंजाब सरकार ने हाल ही में गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी है।
-
देश1 week ago
एनआईए 26/11 मुंबई हमले के आरोपी राणा से पूछताछ करेगी, दिल्ली की अदालत ने उसे 18 दिन की हिरासत में दिया
-
पंजाब1 week ago
अमृतसर : पुलिस ने 18 किलो हेरोइन के साथ 1 तस्कर को किया गिरफ्तार
-
पंजाब6 days ago
संगरूर को मिला School of Eminence, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया उद्घाटन
-
पंजाब1 week ago
हरजोत बैंस ने विपक्षी पार्टियों पर साधा निशाना, बोले- जो 75 सालों में जो अकाली-भाजपा और कांग्रेस नहीं कर पाई वह हमनें किया
-
पंजाब1 week ago
मान सरकार का अनुसूचित जाति समुदाय के लिए बड़ा तोहफा, पंजाब कैबिनेट ने लिया ऐतिहासिक फैसला
-
पंजाब6 days ago
संगरूर को मिलेगी बड़ी सौगात, सीएम मान करेंगे उद्घाटन
-
पंजाब5 days ago
राजस्व विभाग में लोगों की परेशानी कम करने के लिए मान सरकार ने लिया अहम फैसला
-
पंजाब1 week ago
लुधियाना में पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी में किसानों से मिले CM भगवंत मान