Connect with us

पंजाब

पंजाब की स्वास्थ्य क्रांति अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम – डॉ. बलबीर सिंह

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने लुधियाना में एक जनसभा के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान दूरदर्शी सोच की प्रशंसा की।  उन्होंने कहा कि इनकी बदौलत राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में अभूतपूर्व सुधार हुआ है, जिससे पंजाब के लोगों में एक नई ऊर्जा और उत्साह उत्पन्न हुआ है।

इस मौके पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री, आप विधायक और कई आप नेता मौजूद थे।

सभा को संबोधित करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “हमारे मुख्यमंत्री भगवंत मान के दूरदर्शी नेतृत्व में 881 आम आदमी क्लीनिक स्थापित किए गए हैं, जिसमें अभी तक तीन करोड़ से अधिक रोगियों के मुफ्त इलाज हुए हैं। इसमें 1.25 करोड़ लोगों ने अपना इलाज कराया है। इन क्लीनिकों ने लोगों को अपनी जेब से किए जाने वाले खर्च में करीब ₹1,200 करोड़ की बचत कराई है, जो सार्वजनिक कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”

माध्यमिक स्वास्थ्य देखभाल में हुई प्रगति पर प्रकाश डालते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “पंजाब में पहली बार सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवाएं मिल रही है। इसके अलावा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) और एमपीएलएडी फंड के माध्यम से लुधियाना के सिविल अस्पताल के सफल पुनर्विकास से प्रेरित होकर अब जालंधर, अमृतसर और बरनाला के अस्पतालों के लिए भी इसी तरह की योजनाएं बनाई जा रही है।”

डॉ बलबीर सिंह ने पंजाब के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में बदलाव के लिए सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राज्य भर में स्वास्थ्य देखभाल के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए 11,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया है। इसमें बड़े अस्पतालों का निर्माण भी शामिल है जिसका उद्देश्य सभी को मुफ्त इलाज प्रदान करना और सभी के लिए सुलभ व किफायती स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करना है। इसके अतिरिक्त, सरकार चिकित्सा पेशेवरों की कमी को दूर करने और राज्य में समग्र स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने के लिए कई नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की भी योजना बना रही है। ये पहल पंजाब में एक मजबूत और समावेशी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के निर्माण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

उन्होंने सरकारी और निजी क्षेत्रों के बीच सहयोगात्मक प्रयासों पर जोर देते हुए बताया कि पंजाब में जल्द ही 12 नए मेडिकल कॉलेज बनने वाला है, जिनमें छह सरकारी और छह निजी होंगे। इनसे पंजाब के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने सार्वजनिक सेवा के प्रति मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता की भी प्रशंसा की और कहा कि 23 मार्च को शहीद भगत सिंह की भूमि नवांशहर में हमारी स्वास्थ्य सेवा क्रांति के अगले चरण की आधारशिला रखी जाएगी। यह पंजाब के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक नागरिक को वित्तीय बोझ के बिना गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो।

डॉ. बलबीर सिंह ने नियमित मार्गदर्शन के लिए ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आपके दृष्टिकोण और मार्गदर्शन ने हमें लोगों के लिए परिवर्तनकारी पहल शुरू करने के लिए सशक्त बनाया है। वाहेगुरु आपको अच्छा स्वास्थ्य दें ताकि आप हमें ऐसे ही प्रेरित करते रहें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंजाब

खन्ना के सरकारी स्कूल में मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने शूटिंग रेंज का किया उद्घाटन

खन्ना के सरकारी स्कूल में मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने शूटिंग रेंज का किया उद्घाटन

पंजाब सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ-साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए हर सुविधा प्रदान रही है। इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने पंजाब शिक्षा क्रांति कार्यक्रम के तहत गुरूवार को राघवीर
खन्ना के एक सरकारी हाई स्कूल में शूटिंग रेंज का उद्घाटन किया।

पांच लक्ष्यों वाली इस शूटिंग रेंज का निर्माण 5 लाख रुपये की लागत से किया गया है। लुधियाना जिले में सरकारी स्कूल के अंदर बनी यह पहली शूटिंग रेंज है। शूटिंग रेंज के अलावा खन्ना विधानसभा क्षेत्र के पांच सरकारी प्राथमिक और उच्च विद्यालयों में 71.15 लाख रुपये की लागत से बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाएं समर्पित की गई हैं।

युवा खिलाड़ी होंगे तैयार

मंत्री सौंद ने कहा कि पंजाब के निशानेबाज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर रहे हैं। स्कूली स्तर पर शूटिंग प्रशिक्षण की स्थापना से युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक पदक जीतने के लिए बेहतर तरीके से तैयार होंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य भर के सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए अथक प्रयास कर रही है।

विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उन्हें गर्व होना चाहिए कि वे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी हैं, क्योंकि पंजाब सरकार द्वारा उन्हें दी जा रही सुविधाएं कई निजी स्कूलों से बेहतर हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा के मानक को बहुत ऊंचा उठाया गया है और आने वाले दिनों में भी इस संबंध में प्रयास जारी रहेंगे।

Continue Reading

पंजाब

अमन अरोड़ा ने पंजाब विरोधी ताकतों को बढ़ावा देने के लिए प्रताप बाजवा को घेरा, कांग्रेस- भाजपा से मांगा स्पष्टीकरण

अमन अरोड़ा ने पंजाब विरोधी ताकतों को बढ़ावा देने के लिए प्रताप बाजवा को घेरा, कांग्रेस- भाजपा से मांगा स्पष्टीकरण

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कांग्रेस नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसे बेतुके बयान दिए हैं, जिससे पंजाब की शांति को खतरा पैदा हुआ है। बाजवा का बयान राज्य के विरोधियों के एजेंडे से मेल खाता है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी और भाजपा से इन भड़काऊ टिप्पणियों, विशेषकर गुरपतवंत पन्नू जैसे व्यक्तियों द्वारा समर्थन करने पर अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा।

राजनीतिक एजेंडे को बढ़ा रहे आगे

अरोड़ा ने बाजवा पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेता अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता को पुनर्जीवित करने के लिए बेताब हैं। इसलिए वे अब खतरनाक बयानबाजी कर रहे हैं। ये राजनेता लोगों के वास्तविक मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय अपने राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए निराधार बयानबाजी में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाइयां न केवल राज्य की सुरक्षा को कमजोर करती हैं, बल्कि लोगों में भय और दहशत भी पैदा करती हैं।

अरोड़ा ने पंजाब में ग्रेनेडों के कथित तौर पर प्रवेश करने संबंधी प्रताप बाजवा के बयान की आलोचना की और कहा, बाजवा ने इन दावों को खुफिया रिपोर्टों से जोड़ते हुए कहा था कि उनके स्रोत विश्वसनीय हैं, हालांकि बाद में उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी जानकारी एक अखबार की रिपोर्ट से प्राप्त हुई थी। अगर बाजवा ने यह स्वीकार कर लिया होता कि उनका स्रोत ‘दैनिक भास्कर’ की एक खबर है तो स्थिति वहीं खत्म हो गई होती। इसके बजाय उन्होंने सनसनीखेज दावे करने और डर फैलाने का विकल्प चुना।

राज्य की संस्थाओं के प्रति जनता का विश्वास कम करने की कोशिश

अरोड़ा ने निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि एक अनुभवी राजनेता होने के बावजूद बाजवा जिम्मेदारी से काम करने के बजाय राज्य की संस्थाओं के प्रति जनता का विश्वास कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बाजवा को पंजाब पुलिस के साथ सहयोग करने और आगे भड़काऊ बयान ना देने की नसीहत दी और इसके लिए उन्होंने उच्च न्यायालय के निर्देश का भी हवाला दिया।

अरोड़ा ने कांग्रेस और भाजपा दोनों से मांग की कि वे इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें। उन्होंने कहा, “कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि क्या वे बाजवा की खतरनाक टिप्पणियों और गुरपतवंत पन्नू द्वारा दिखाए गए समर्थन के साथ खड़े हैं। वहीं भाजपा को भी उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए जो देश की शांति और स्थिरता के खिलाफ सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

Continue Reading

पंजाब

पंजाब की मंडियों अब तक 4.19 लाख मीट्रिक टन गेहूं पहुंचाः लाल चंद कटारूचक

पंजाब की मंडियों अब तक 4.19 लाख मीट्रिक टन गेहूं पहुंचाः लाल चंद कटारूचक

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा कि पंजाब में इस बार गेहूं की बंपर फसल हुई है, जिससे 124 लाख मीट्रिक टन केंद्रीय पूल लक्ष्य को आसानी से हासिल करने में मदद मिलेगी।

खरड़ मंडी में गेहूं खरीद कार्यों का जायजा लेते हुए मंत्री ने कहा कि अब तक राज्य की मंडियों में 4.19 लाख मीट्रिक टन गेहूं आ चुका है और 3.22 लाख मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है। किसानों के खातों में 151 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

24 घंटे केअंदर किया जा रहा भुगतान

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार जहां फसल खरीद के 24 घंटे के अंदर भुगतान किया जा रहा है, वहीं उठान में भी कोई कमी नहीं आई है। मंत्री ने बताया कि इस बार गेहूं की गुणवत्ता बहुत उच्च स्तर की रही है तथा एजेंसियों के साथ-साथ आढ़तियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे फसल को खराब मौसम से बचाने के लिए तिरपाल और क्रेटों का पुख्ता प्रबंध करें। इसके अलावा बारदाना की भी कोई कमी नहीं आई है।

भंडारण क्षमता को बढ़ा रही है राज्य सरकार

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार भंडारण क्षमता को 31 लाख मीट्रिक टन बढ़ा रही है तथा इस बार केंद्रीय एजेंसियां ​​अगले कुछ दिनों में 15 लाख मीट्रिक टन फसल सीधे मंडियों से ही उठा लेंगी। मंत्री ने स्पष्ट किया कि किसानों को मंडियों में किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी तथा वे मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार प्रबंधों की स्वयं समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि खरीद कार्य से जुड़े अधिकारियों को किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसानों और आढ़तियों को मंडियों में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

 

Continue Reading

Trending