पंजाब
पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान का कुरुक्षेत्र में रोड शो, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी के रोड शो में शिरकत की। ‘जेल का जवाब वोट से देंगे’ नारे के साथ कुरूक्षेत्र के जाट धर्मशाला से शुरु होकर पुराना बस स्टैंड तक रोड शो निकाला गया। उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और इंडिया गठबंधन के तहत कुरुक्षेत्र लोकसभा से उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के पक्ष में प्रचार किया और लोगों से आप उम्मीदवार को जीताने की अपील की।
रोड शो के दौरान शहर के हर चौक चौराहे पर समर्थकों की भारी भीड़ थी। जनता ने पूरे रास्ते में फूलों की वर्षा से भगवंत मान का स्वागत किया। भारत माता की जय और इंकलाब के नारों के साथ कुरुक्षेत्र शहर आप मय हो गया। हजारों की संख्या में पहुंचे जनसैलाब ने इंडिया गठबंधन की जीत का संकल्प लिया।
भगवंत मान ने रोड शो में पहुंचे सभी कार्यकताओं और समर्थकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा वाले सोचते हैं कि वो अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके आम आदमी पार्टी को खत्म कर देंगे। लेकिन ये भाजपा की गलतफहमी है। अरविंद केजरीवाल को तो कैद कर लोगे, लेकिन उसकी सोच को कैसे कैद करोगे? अरविंद केजरीवाल जेल में हैं लेकिन उनका मन यहीं पर है। उनकी धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल और वकील उनसे मिलने जाते हैं तो वो रिपोर्ट लेते है। आज कुरुक्षेत्र की रिपोर्ट सुनकर उनको सुकून मिलेगा कि मेरे सिपाही डटे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि जिस तरीके से जनता का प्यार मिल रहा है उससे साबित होता है कि जनता बदलाव के लिए तैयार है। हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में सच्चाई की जीत होगी।
उन्होंने कहा कि आज देश का लोकतंत्र और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का लिखा संविधान खतरे में है। ये लड़ाई लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए है। इसलिए इस बार एकजुट होकर झाड़ू से राजनीति की गंदगी की सफाई करनी है।
उन्होंने कहा कि पहले इस झाड़ू से मकान की सफाई करते थे लेकिन इस बार अरविंद केजरीवाल की अगुआई में पूरा हिंदुस्तान साफ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा विरोधियों को जानबूझकर परेशान कर रही है। मनीष सिसोदिया को जेल में डाल दिया। अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया। कांग्रेस की बैंक खाते सीज कर दिए। हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया। ममता बनर्जी के यहां ईडी भेजती है। इनको लगता है कि ये हमको डरा देंगे, लेकिन ये नेताओं को डरा देंगे 140 करोड़ लोगों को कैसे डरएंगे?
उन्होंने कहा कि ये देश किसी के बाप की जागीर नहीं है। हमारे शहीदों ने अपना बलिदान देकर ये देश हमको आजाद कराकर दिया है। शहीद भगत सिंह, करतार सिंह सराभा, लाला लाजपतराय, चंद्रशेखर आजाद जैसे शहीदों ने लड़ाई लड़ी और अपनी जान कुर्बान की, तब हमें ये देश मिला है। कोई भी नेता इस देश के मालिक नहीं है। इस देश की मालिक 140 करोड़ जनता है और वही फैसला करेगी।

पंजाब
पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पंजाब पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए दो अभियानों में बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा विदेश से संचालित किए जा रहे आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है।
इस कार्रवाई में पुलिस को 2 आरपीजी (एक लॉन्चर सहित), 2 आईईडी (2.5 किलोग्राम प्रत्येक), डेटोनेटर के साथ 2 हथगोले, रिमोट कंट्रोल के साथ 2 किलोग्राम आरडीएक्स, 5 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 6 मैगजीन, 44 जिंदा कारतूस, 1 वायरलेस सेट और 3 वाहन बरामद हुए हैं।
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी साझा की है। 2 आतंकी मॉड्यूल के कुल 13 आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।
पंजाब
हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग

पंजाब में एक दर्जन से अधिक ग्रेनेड हमलों की साजिश रचने वाले मोस्ट वांटेड हैप्पी पासिया को अमेरिका में गिरफ्तारी कर लिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने इसे लेकर कहा कि यह पंजाब को बदनाम करने और इसकी शांति को भंग करने की कोशिश करने वालों को करारा जवाब है।
पासिया की गिरफ्तारी पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि
नील गर्ग ने कहा कि पिछली सरकारें जिसे पकड़ने में विफल रहीं, उसे आप सरकार ने न केवल विस्तार से ट्रैक किया बल्कि उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार भी किया। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी पंजाब सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और राज्य की कानून-व्यवस्था और शांति को अस्थिर करने की कोशिश करने वाले विघटनकारी तत्वों को एक कड़ा संदेश देती है।
गर्ग ने कहा कि पंजाब पुलिस 24×7 सतर्कता से काम करती है और ये गिरफ्तारी उनकी प्रतिबद्धता का सबूत है। जो कोई भी पंजाब को चुनौती देने की हिम्मत करेगा, उसे केवल एक ही परिणाम भुगतना होगा – जेल।
पंजाब
पंजाब में 15 हजार तालाबों की सफाई का अभियान शुरू, मंत्री सौंद ने किया जमीनी निरीक्षण

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, पंजाब सरकार ने राज्य भर में लगभग 15,000 गांवों के तालाबों की सफाई के लिए बड़े पैमाने पर पहल शुरू की है, जो पिछले दो से तीन दशकों में नहीं किया गया था।
बड़े स्तर पर जारी है काम
वहीं, ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने जमीनी स्तर पर निरीक्षण भी शुरू कर दिया है। मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने 15-25 वर्षों से अधिक समय तक गांव के तालाबों की उपेक्षा की थी। उनमें से कई तालाबों में गाद जम गई थी, जिससे पानी रुक गया, बदबू फैली और मच्छर पनपने लगे, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चिंताएं पैदा हो गई थीं। अब सीएम भगवंत सिंह मान के निर्देशन में इस स्थिति को बदला जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई गांवों में काम पहले से ही चल रहा है। 1062 तालाबों से पानी निकाला जा चुका है और करीब 400 तालाबों से गाद निकाली जा चुकी है।
सरकार ने गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी
तालाबों की सफाई की प्रगति की सक्रिय निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मिशन में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह पहल एक व्यापक ग्रामीण विकास योजना का हिस्सा है, जिसके तहत पंजाब सरकार ने हाल ही में गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी है।
-
देश1 week ago
एनआईए 26/11 मुंबई हमले के आरोपी राणा से पूछताछ करेगी, दिल्ली की अदालत ने उसे 18 दिन की हिरासत में दिया
-
पंजाब1 week ago
अमृतसर : पुलिस ने 18 किलो हेरोइन के साथ 1 तस्कर को किया गिरफ्तार
-
World1 week ago
ट्रम्प द्वारा चीन पर व्यापार युद्ध का दबाव बढ़ाए जाने से वैश्विक शेयर बाजारों में उछाल
-
दिल्ली1 week ago
सीजेआई की अगुवाई वाली तीन जजों की बेंच 16 अप्रैल को वक्फ संशोधन अधिनियम की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगी
-
पंजाब1 week ago
हरजोत बैंस ने विपक्षी पार्टियों पर साधा निशाना, बोले- जो 75 सालों में जो अकाली-भाजपा और कांग्रेस नहीं कर पाई वह हमनें किया
-
पंजाब5 days ago
संगरूर को मिलेगी बड़ी सौगात, सीएम मान करेंगे उद्घाटन
-
पंजाब1 week ago
लुधियाना में पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी में किसानों से मिले CM भगवंत मान
-
पंजाब6 days ago
पटियाला पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम मान, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा पुष्प किए अर्पित