Connect with us

पंजाब

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डल्लेवाल-पंधेर सहित कई किसान नेता हिरासत में

पंजाब हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 13 फरवरी 2023 से प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पंजाब पुलिस ने बड़ी करवाई की है।  इन दोनों बॉर्डर पर लगे टेंटों पर पुलिस ने पीला पंजा चला दिया। इसके इलावा पुलिस ने किसान नेताओं जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवन सिंह पंधेर सहित 200 से ज्यादा आंदोलनकारी किसानों को हिरासत में ले लिया है। इस दौरान किसानों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हुई, जब किसान खनौरी और शंभू सीमा बिंदुओं की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे थे।

किसानों के गुस्से को देखते हुए पंजाब के कुछ जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं और इसके साथ ही शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। दोनों स्थानों पर बसें, एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहन तैनात किए गए हैं। इस ऑपरेशन का नेतृत्व पटियाला रेंज के डीआईजी मनदीप सिंह संधू कर रहे हैं। बता दे कि दोनों सीमाओं पर लगभग 3,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

बता दें कि डल्लेवाल और पंढेर जैसे प्रमुख नेताओं की हिरासत के साथ, तनाव बढ़ गया है। सरकार और किसानों के बीच अगले दौर की वार्ता 4 मई को होनी है। बढ़ती स्थिति को नियंत्रित करने के लिए, अधिकारियों ने प्रमुख विरोध स्थलों पर बिजली की आपूर्ति काट दी और इंटरनेट बंद कर दिया।

पंजाब पुलिस की कार्रवाई के बाद आज हरियाणा पुलिस भी दोनों बॉर्डर पर पहुंचेगी, जिसके बाद सीमेंट के बैरिकेड्स हटा दिए जाएंगे। इसके बाद शंभू बॉर्डर से जीटी रोड को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। इससे पहले चंडीगढ़ में केंद्र सरकार के साथ किसानों की 7वीं वार्ता भी बेनतीजा रही। इस बैठक से बाहर आए किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के संयोजक सरवन पंधेर और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के जगजीत दल्लेवाल समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। बताया जा रहा है कि जगजीत सिंह दल्लेवाल को जालंधर के पीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

13 फरवरी को जब वे दिल्ली जा रहे थे तो हरियाणा पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक लिया। आपको बता दें कि किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी वाले कानून की मांग कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 4 बार दिल्ली जाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें शंभू बॉर्डर से आगे नहीं जाने दिया गया। बुधवार को चंडीगढ़ में किसान नेताओं और केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के बीच सातवें दौर की वार्ता हुई। इस बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पीयूष गोयल और प्रह्लाद जोशी मौजूद थे। बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई और चार घंटे तक चली, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

टकराव से बचने के लिए पटियाला रेंज के डीआईजी मनदीप सिंह सिद्धू ने शेष प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया और उनसे स्वेच्छा से जाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘हम 3,000 से ज्यादा लोग हैं और आप सिर्फ कुछ सौ हैं। हमें इन जगहों को खाली करना ही होगा, चाहे कुछ भी हो जाए। आपके नेताओं को चंडीगढ़ में पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है…हम बल प्रयोग नहीं करना चाहते, इसलिए हम सभी से अनुरोध करते हैं कि वे स्वेच्छा से बसों में चढ़ें।‘

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंजाब

दिन 40-पुलिस ने 111 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया; 3.7 किलोग्राम हेरोइन और 98 हजार ड्रग मनी बरामद

पंजाब से नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर चलाए जा रहे नशे के खिलाफ युद्ध “युद्ध नशिया विरुद्ध” के 40वें दिन में प्रवेश करते हुए पंजाब पुलिस ने बुधवार को 111 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3.7 किलोग्राम हेरोइन, 253 किलोग्राम चूरापोस्त और 98800 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही, गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या मात्र 40 दिनों में 5535 तक पहुंच गई है।

यह अभियान डीजीपी पंजाब गौरव यादव के निर्देश पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया।

विस्तृत जानकारी देते हुए शुक्ला ने बताया कि 77 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 1100 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 399 स्थानों पर छापेमारी की है, जिसके परिणामस्वरूप राज्य भर में 66 प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने दिनभर चले अभियान के दौरान 437 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।

Continue Reading

पंजाब

‘नशे के अभिशाप को मिटाने के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करें’: सीएम मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को पीपीएस के नव पदोन्नत अधिकारियों से राज्य से नशे के अभिशाप को मिटाने के लिए पूरी लगन और ईमानदारी से काम करने का आह्वान किया। तकनीकी कैडर के 17 नव पदोन्नत डीएसपी का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब नशे के खिलाफ देश की लड़ाई लड़ रहा है और पुलिस इसमें अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि इसके मद्देनजर पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने में पुलिस अधिकारियों की बड़ी भूमिका है।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब पुलिस को बेहतरीन बुनियादी सुविधाओं से लैस कर रही है और कानून व्यवस्था की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए इसे वैज्ञानिक आधार पर आधुनिक बना रही है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती राज्य होने के कारण राज्य के प्रति शत्रुतापूर्ण कई ताकतें राज्य की कड़ी मेहनत से अर्जित शांति को भंग करने के लिए नापाक मंसूबे बना रही हैं और राज्य के सामने आने वाली बड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए यह जरूरी है कि पुलिस बल को जांच, विज्ञान और प्रौद्योगि

Continue Reading

पंजाब

पंजाब में लगभग 20 हजार किलोमीटर लम्बी सम्पर्क सड़कों का कायाकल्प : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को एक बड़े नागरिक केंद्रित फैसले में राज्य में 4000 करोड़ रुपये की लागत से 20,000 किलोमीटर लिंक सड़कों के निर्माण के लिए एक विशेष अभियान शुरू करने की मंजूरी दे दी। आज यहां एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को सुविधा प्रदान करना है क्योंकि ये लिंक सड़कें लोगों के आवागमन और वस्तुओं और सेवाओं के सुचारू परिवहन में उत्प्रेरक के रूप में कार्य करती हैं।

उन्होंने कहा कि ये लिंक सड़कें राज्य में आर्थिक विकास की धमनियां हैं क्योंकि ये एक तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आवागमन में मदद करती हैं और दूसरी तरफ व्यापार और व्यवसाय को बढ़ावा देती हैं। मान ने इन सड़कों के जल्द से जल्द निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया क्योंकि इनमें से अधिकांश छह साल की अवधि बीत जाने के बाद भी अनुपयोगी बनी हुई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सड़कों को सर्वोच्च प्राथमिकता, प्राथमिकता और जरूरतमंद सड़कों

Continue Reading
Advertisement

Trending