Connect with us

पंजाब

पंजाब राज्यपाल कटारिया श्रीमद्भागवत कथा एवं वृन्दावन प्रकट उत्सव के तीसरे दिन शामिल हुए

श्री कृष्ण प्रिया जू संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में सेक्टर 34 के मेला ग्राउंड में वृंदावन प्रकट उत्सव एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जो 13 अक्टूबर तक चलेगा। कथा के तीसरे दिन आज पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया शामिल हुए। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक बी प्राक एवं मुनीश बजाज ने राज्यपाल एवं मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी का भव्य स्वागत किया।

तत्पश्चात पूरे विधि-विधान के साथ राधा रमण हरि बोल से कथा का शुभारंभ हुआ। विश्व विख्यात कथा व्यास परम पूज्य श्री इंद्रेश महाराज ने कहा कि गायक बी प्राक के प्रयासों से चंडीगढ़ अब वृंदावन बन गया है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर पूजा होती है, वह भूमि पूजन योग्य हो जाती है। चंडीगढ़ में जिस भूमि पर आज पूजा हो रही है, वह सात दिन बाद पूजन योग्य हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पूजन का स्थान महादेव ने पहले ही चुन लिया है।

उन्होंने कहा कि अब इस कथा में संत समाज के बड़े नेता भी आएंगे। उन्होंने अगले साल आने का वादा भी किया। परम पूज्य श्री इंद्रेश महाराज ने कथा वाचन में गोपी नाथ जी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सत्संग सुनने को भाग्यशाली लोग मिलते हैं और हमें सत्संग में सुनी बातों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। उन्होंने बताया कि पहले एक ही वेद था, लेकिन वेद व्यास जी ने चार वेद लिखे। पहले ओम शब्द के उच्चारण से सभी प्रश्नों के उत्तर मिल जाते थे, लेकिन जब कलयुग आया तो बाकी वेद लिखे गए। उन्होंने कहा कि इनमें चार बातें लिखी हैं। पहली, धर्म का पालन कैसे करें। दूसरी, मोक्ष कैसे प्राप्त करें। तीसरी, हमें वही काम करना चाहिए जिससे संतुष्टि मिले और चौथी, संत और बसंत दोनों एक जैसे आते हैं। जब बसंत आता है तो प्रकृति सुधरती है और जब संत आते हैं तो लोग सुधरते हैं।

इस अवसर पर स्वामी राम जी महाराज ने चंडीगढ़ को वृंदावन धाम बनाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि बी प्राक फिल्मी गाने गाते हैं, लेकिन अब उनकी दुनिया बदल गई है। अब राधा रानी और भगवान कृष्ण ही उनके लिए सबकुछ हैं। उन्होंने कहा कि बी प्राक ने बॉलीवुड में भी राधा को राधा बना दिया है। इस अवसर पर गायक बी प्राक ने बताया कि इस भागवत कथा में देश के नामचीन संत पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पूज्य स्वामी कैलाश नंद गिरि जी महाराज महामंडलेश्वर निरंजन अखाड़ा परिषद, चित्रलेखा, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर सरकार), मनोज मोहन शास्त्री जी, मोहित मुरली जी, गुरुदेव भगवान जी और अनिरुद्धाचार्य समेत जाने-माने धार्मिक गुरु पहुंच रहे हैं। गायक बी प्राक ने सभी संतों को नमन करते हुए कहा कि मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि मुझे इस कार्यक्रम को आयोजित करने और महान संतों की सेवा करने का अवसर मिला है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंजाब

पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पंजाब पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए दो अभियानों में बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा विदेश से संचालित किए जा रहे आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है।

इस कार्रवाई में पुलिस को 2 आरपीजी (एक लॉन्चर सहित), 2 आईईडी (2.5 किलोग्राम प्रत्येक), डेटोनेटर के साथ 2 हथगोले, रिमोट कंट्रोल के साथ 2 किलोग्राम आरडीएक्स, 5 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 6 मैगजीन, 44 जिंदा कारतूस, 1 वायरलेस सेट और 3 वाहन बरामद हुए हैं।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी साझा की है। 2 आतंकी मॉड्यूल के कुल 13 आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।

Continue Reading

पंजाब

हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग

हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग

पंजाब में एक दर्जन से अधिक ग्रेनेड हमलों की साजिश रचने वाले मोस्ट वांटेड हैप्पी पासिया को अमेरिका में गिरफ्तारी कर लिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने इसे लेकर कहा कि यह पंजाब को बदनाम करने और इसकी शांति को भंग करने की कोशिश करने वालों को करारा जवाब है।

पासिया की गिरफ्तारी पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि

नील गर्ग ने कहा कि पिछली सरकारें जिसे पकड़ने में विफल रहीं, उसे आप सरकार ने न केवल विस्तार से ट्रैक किया बल्कि उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार भी किया। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी पंजाब सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और राज्य की कानून-व्यवस्था और शांति को अस्थिर करने की कोशिश करने वाले विघटनकारी तत्वों को एक कड़ा संदेश देती है।

गर्ग ने कहा कि पंजाब पुलिस 24×7 सतर्कता से काम करती है और ये गिरफ्तारी उनकी प्रतिबद्धता का सबूत है। जो कोई भी पंजाब को चुनौती देने की हिम्मत करेगा, उसे केवल एक ही परिणाम भुगतना होगा – जेल।

Continue Reading

पंजाब

पंजाब में 15 हजार तालाबों की सफाई का अभियान शुरू, मंत्री सौंद ने किया जमीनी निरीक्षण

पंजाब में 15 हजार तालाबों की सफाई का अभियान शुरू, मंत्री सौंद ने किया जमीनी निरीक्षण

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, पंजाब सरकार ने राज्य भर में लगभग 15,000 गांवों के तालाबों की सफाई के लिए बड़े पैमाने पर पहल शुरू की है, जो पिछले दो से तीन दशकों में नहीं किया गया था।

बड़े स्तर पर जारी है काम

वहीं, ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने जमीनी स्तर पर निरीक्षण भी शुरू कर दिया है। मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने 15-25 वर्षों से अधिक समय तक गांव के तालाबों की उपेक्षा की थी। उनमें से कई तालाबों में गाद जम गई थी, जिससे पानी रुक गया, बदबू फैली और मच्छर पनपने लगे, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चिंताएं पैदा हो गई थीं। अब सीएम भगवंत सिंह मान के निर्देशन में इस स्थिति को बदला जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई गांवों में काम पहले से ही चल रहा है। 1062 तालाबों से पानी निकाला जा चुका है और करीब 400 तालाबों से गाद निकाली जा चुकी है।

सरकार ने गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी

तालाबों की सफाई की प्रगति की सक्रिय निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मिशन में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह पहल एक व्यापक ग्रामीण विकास योजना का हिस्सा है, जिसके तहत पंजाब सरकार ने हाल ही में गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी है।

Continue Reading

Trending