पंजाब
पंजाब सरकार अधिक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करने के लिए खेल संस्कृति को बढ़ावा दे रही है: तरुणप्रीत सोंड

पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले, निवेश प्रोत्साहन, श्रम, आतिथ्य, उद्योग एवं वाणिज्य तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद ने खेल एवं खिलाड़ियों के कल्याण एवं उत्थान के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयासों की सराहना की है। सेक्टर 42 स्थित हॉकी स्टेडियम में सब जूनियर हॉकी राष्ट्रीय चैंपियनशिप के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करते हुए सोंद ने कहा कि अन्य खेलों के साथ-साथ राष्ट्रीय खेल हॉकी के लिए भी पंजाब सरकार विशेष प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में पंजाब के 11 खिलाड़ियों को पीसीएस एवं डीएसपी के पद पर नौकरी के पत्र दिए गए, जिनमें हाल ही में संपन्न एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में स्वर्ण पदक तथा ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब ने 2023 के लिए नई खेल नीति बनाई है तथा अब इसके सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि राज्य के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए नकद राशि दी जाती है। इसके अलावा, पंजाब सरकार पदक विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार भी दे रही है। सोंद ने कहा कि पंजाब सरकार ने कुल 1.5 करोड़ रुपये की राशि खिलाड़ियों को वितरित की है। हाल ही में एक भव्य समारोह के दौरान पंजाब सरकार ने पेरिस ओलंपिक में 19 पंजाबी खिलाड़ियों को 12.50 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की। इनमें 10 खिलाड़ी कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे। इसके अलावा पंजाब सरकार ने एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले 32 पंजाबी खिलाड़ियों को 29 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि देकर सम्मानित किया है।
राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले पंजाब के 136 खिलाड़ियों को भी 4 करोड़ 58 लाख रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने आगे कहा कि पिछले ढाई साल के दौरान मान सरकार ने राज्य के खिलाड़ियों को 88 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की है। उन्होंने कहा कि राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जा सकें। पंजाब सरकार हर साल अधिक से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करने के लिए ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का आयोजन कर रही है। अभी तीसरा सीजन चल रहा है। उन्होंने कहा कि खेडां वतन पंजाब दियां के दूसरे सीजन में करीब 4.5 लाख खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इस अवसर पर लगभग 11,000 विजेता खिलाड़ियों को 8.69 करोड़ रुपये की राशि ऑनलाइन हस्तांतरित की गई। सोंड ने पंजाब के लड़के-लड़कियों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

पंजाब
पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पंजाब पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए दो अभियानों में बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा विदेश से संचालित किए जा रहे आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है।
इस कार्रवाई में पुलिस को 2 आरपीजी (एक लॉन्चर सहित), 2 आईईडी (2.5 किलोग्राम प्रत्येक), डेटोनेटर के साथ 2 हथगोले, रिमोट कंट्रोल के साथ 2 किलोग्राम आरडीएक्स, 5 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 6 मैगजीन, 44 जिंदा कारतूस, 1 वायरलेस सेट और 3 वाहन बरामद हुए हैं।
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी साझा की है। 2 आतंकी मॉड्यूल के कुल 13 आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।
पंजाब
हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग

पंजाब में एक दर्जन से अधिक ग्रेनेड हमलों की साजिश रचने वाले मोस्ट वांटेड हैप्पी पासिया को अमेरिका में गिरफ्तारी कर लिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने इसे लेकर कहा कि यह पंजाब को बदनाम करने और इसकी शांति को भंग करने की कोशिश करने वालों को करारा जवाब है।
पासिया की गिरफ्तारी पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि
नील गर्ग ने कहा कि पिछली सरकारें जिसे पकड़ने में विफल रहीं, उसे आप सरकार ने न केवल विस्तार से ट्रैक किया बल्कि उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार भी किया। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी पंजाब सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और राज्य की कानून-व्यवस्था और शांति को अस्थिर करने की कोशिश करने वाले विघटनकारी तत्वों को एक कड़ा संदेश देती है।
गर्ग ने कहा कि पंजाब पुलिस 24×7 सतर्कता से काम करती है और ये गिरफ्तारी उनकी प्रतिबद्धता का सबूत है। जो कोई भी पंजाब को चुनौती देने की हिम्मत करेगा, उसे केवल एक ही परिणाम भुगतना होगा – जेल।
पंजाब
पंजाब में 15 हजार तालाबों की सफाई का अभियान शुरू, मंत्री सौंद ने किया जमीनी निरीक्षण

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, पंजाब सरकार ने राज्य भर में लगभग 15,000 गांवों के तालाबों की सफाई के लिए बड़े पैमाने पर पहल शुरू की है, जो पिछले दो से तीन दशकों में नहीं किया गया था।
बड़े स्तर पर जारी है काम
वहीं, ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने जमीनी स्तर पर निरीक्षण भी शुरू कर दिया है। मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने 15-25 वर्षों से अधिक समय तक गांव के तालाबों की उपेक्षा की थी। उनमें से कई तालाबों में गाद जम गई थी, जिससे पानी रुक गया, बदबू फैली और मच्छर पनपने लगे, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चिंताएं पैदा हो गई थीं। अब सीएम भगवंत सिंह मान के निर्देशन में इस स्थिति को बदला जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई गांवों में काम पहले से ही चल रहा है। 1062 तालाबों से पानी निकाला जा चुका है और करीब 400 तालाबों से गाद निकाली जा चुकी है।
सरकार ने गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी
तालाबों की सफाई की प्रगति की सक्रिय निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मिशन में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह पहल एक व्यापक ग्रामीण विकास योजना का हिस्सा है, जिसके तहत पंजाब सरकार ने हाल ही में गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी है।
-
पंजाब1 week ago
हरजोत बैंस ने विपक्षी पार्टियों पर साधा निशाना, बोले- जो 75 सालों में जो अकाली-भाजपा और कांग्रेस नहीं कर पाई वह हमनें किया
-
पंजाब6 days ago
संगरूर को मिला School of Eminence, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया उद्घाटन
-
पंजाब1 week ago
लुधियाना में पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी में किसानों से मिले CM भगवंत मान
-
पंजाब1 week ago
पटियाला पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम मान, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा पुष्प किए अर्पित
-
पंजाब1 week ago
मान सरकार का अनुसूचित जाति समुदाय के लिए बड़ा तोहफा, पंजाब कैबिनेट ने लिया ऐतिहासिक फैसला
-
पंजाब5 days ago
राजस्व विभाग में लोगों की परेशानी कम करने के लिए मान सरकार ने लिया अहम फैसला
-
पंजाब2 days ago
पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार
-
पंजाब7 days ago
संगरूर को मिलेगी बड़ी सौगात, सीएम मान करेंगे उद्घाटन