पंजाब
पंजाब सरकार एनएचएआई परियोजनाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध – मंत्री हरभजन सिंह

पंजाब के लोक निर्माण एवं बिजली मंत्री हरभजन सिंह ने कहा है कि पंजाब सरकार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की परियोजनाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने स्तर पर भी बैठकें की हैं और सभी मुद्दों को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने इस बात को खारिज कर दिया कि राज्य में भूमि अधिग्रहण में कोई समस्या है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संबंधित भूमि का अधिग्रहण करके उसे जल्द ही एनएचएआई को सौंप दिया जाएगा।
उन्होंने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल जनेर, सरकारी प्राइमरी स्कूल पट्टी रूपा और सरकारी प्राइमरी स्कूल मोगा-1 का अचानक दौरा किया। उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों के साथ मिड डे मील खाया। इस अवसर पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद, विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर, विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस, डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल और अन्य मौजूद थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरभजन सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता शिक्षा क्षेत्र में सुधार लाना है। राज्य के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अकेले मोगा शहर में तीन नए स्कूल बनाए गए हैं। इन स्कूलों की हालत पहले बहुत खराब थी। लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच के कारण हर स्कूल का कायाकल्प करने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार चाहती है कि राज्य के स्कूलों के अध्यापक बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करें, यही कारण है कि सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों को दूसरे देशों में प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है। अगर स्कूल प्रमुख अच्छे होंगे तो स्कूल के नतीजे भी अच्छे होंगे।
उन्होंने कहा कि शिक्षा को रोजगारोन्मुखी बनाया जा रहा है। बच्चों को तकनीकी शिक्षा की ओर प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसीलिए राज्य में स्कूल ऑफ एमिनेंस खोले जा रहे हैं। इन स्कूलों में मेधावी बच्चों की रुचियों को तलाशा जा रहा है और उन्हें उपयुक्त शिक्षा प्रदान की जा रही है ताकि वे अपनी रुचि के अनुसार अपना क्षेत्र/पेशा चुन सकें।
उन्होंने कहा कि उनके दौरे का उद्देश्य स्कूल की जरूरतों को जानना और उन्हें पूरा करने के प्रयास करना है। उन्होंने स्कूलों के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया।

पंजाब
पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पंजाब पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए दो अभियानों में बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा विदेश से संचालित किए जा रहे आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है।
इस कार्रवाई में पुलिस को 2 आरपीजी (एक लॉन्चर सहित), 2 आईईडी (2.5 किलोग्राम प्रत्येक), डेटोनेटर के साथ 2 हथगोले, रिमोट कंट्रोल के साथ 2 किलोग्राम आरडीएक्स, 5 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 6 मैगजीन, 44 जिंदा कारतूस, 1 वायरलेस सेट और 3 वाहन बरामद हुए हैं।
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी साझा की है। 2 आतंकी मॉड्यूल के कुल 13 आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।
पंजाब
हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग

पंजाब में एक दर्जन से अधिक ग्रेनेड हमलों की साजिश रचने वाले मोस्ट वांटेड हैप्पी पासिया को अमेरिका में गिरफ्तारी कर लिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने इसे लेकर कहा कि यह पंजाब को बदनाम करने और इसकी शांति को भंग करने की कोशिश करने वालों को करारा जवाब है।
पासिया की गिरफ्तारी पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि
नील गर्ग ने कहा कि पिछली सरकारें जिसे पकड़ने में विफल रहीं, उसे आप सरकार ने न केवल विस्तार से ट्रैक किया बल्कि उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार भी किया। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी पंजाब सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और राज्य की कानून-व्यवस्था और शांति को अस्थिर करने की कोशिश करने वाले विघटनकारी तत्वों को एक कड़ा संदेश देती है।
गर्ग ने कहा कि पंजाब पुलिस 24×7 सतर्कता से काम करती है और ये गिरफ्तारी उनकी प्रतिबद्धता का सबूत है। जो कोई भी पंजाब को चुनौती देने की हिम्मत करेगा, उसे केवल एक ही परिणाम भुगतना होगा – जेल।
पंजाब
पंजाब में 15 हजार तालाबों की सफाई का अभियान शुरू, मंत्री सौंद ने किया जमीनी निरीक्षण

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, पंजाब सरकार ने राज्य भर में लगभग 15,000 गांवों के तालाबों की सफाई के लिए बड़े पैमाने पर पहल शुरू की है, जो पिछले दो से तीन दशकों में नहीं किया गया था।
बड़े स्तर पर जारी है काम
वहीं, ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने जमीनी स्तर पर निरीक्षण भी शुरू कर दिया है। मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने 15-25 वर्षों से अधिक समय तक गांव के तालाबों की उपेक्षा की थी। उनमें से कई तालाबों में गाद जम गई थी, जिससे पानी रुक गया, बदबू फैली और मच्छर पनपने लगे, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चिंताएं पैदा हो गई थीं। अब सीएम भगवंत सिंह मान के निर्देशन में इस स्थिति को बदला जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई गांवों में काम पहले से ही चल रहा है। 1062 तालाबों से पानी निकाला जा चुका है और करीब 400 तालाबों से गाद निकाली जा चुकी है।
सरकार ने गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी
तालाबों की सफाई की प्रगति की सक्रिय निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मिशन में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह पहल एक व्यापक ग्रामीण विकास योजना का हिस्सा है, जिसके तहत पंजाब सरकार ने हाल ही में गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी है।
-
पंजाब3 days ago
पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार
-
पंजाब1 week ago
पटियाला पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम मान, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा पुष्प किए अर्पित
-
पंजाब1 week ago
संगरूर को मिला School of Eminence, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया उद्घाटन
-
पंजाब7 days ago
राजस्व विभाग में लोगों की परेशानी कम करने के लिए मान सरकार ने लिया अहम फैसला
-
पंजाब1 week ago
संगरूर को मिलेगी बड़ी सौगात, सीएम मान करेंगे उद्घाटन
-
पंजाब4 days ago
हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग
-
पंजाब7 days ago
मान सरकार का ऐतिहासिक फैसला, पंजाब के 500 सरकारी स्कूलों को मिलेंगे नए प्रिंसिपल
-
पंजाब6 days ago
पंजाब की मंडियों अब तक 4.19 लाख मीट्रिक टन गेहूं पहुंचाः लाल चंद कटारूचक