पंजाब
फरीदकोट और खडूर साहिब में ‘आप’ को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका!

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब को सोमवार को उस समय बड़ी ताकत मिली जब लोकसभा चुनाव से पहले कई अकाली, कांग्रेस और भाजपा नेता अपनी पुरानी पार्टियों को छोड़कर आप में शामिल हो गए।
रणधीर सिंह थराज, जिला अध्यक्ष एससी विंग मोगा और ऑल इंडिया मजहबी सिख वेलफेयर एसोसिएशन के चेयकमैन हैं, वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ परमजीत कौर धालीवाल (सरपंच और महिला विंग मोगा की उपाध्यक्ष), हरिंदर सिंह भाटिया (एमसी उम्मीदवार), एमसी परमजीत सिंह कैंथ (कांग्रेस) और बलविंदर सिंह भी पार्टी में शामिल हुए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आधिकारिक तौर पर सभी नेताओं को पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर आप विधायक (बाघा पुराना) अमृतपाल सिंह सुखानंद और विधायक (रामपुरा फूल) बलकार सिंह भी मौजूद थे।
अकाली और कांग्रेस नेताओं के अलावा बीजेपी के कई बड़े नेता भी आप में शामिल हुए। संतोख सिंह गुमटाला राष्ट्रीय सचिव भाजपा एससी मोर्चा, सविंदर सिंह छज्जलवड्डी सदस्य कोर कमेटी और राज्य सचिव पंजाब भाजपा एससी मोर्चा, मंगा सिंह महला एडजैक्टिव सदस्य भाजपा एससी मोर्चा पंजाब, रणजीत सिंह नत्थूचक उपाध्यक्ष भाजपा एससी मोर्चा तरनतारन, कुलदीप सिंह पिलोवाल एडजैक्टिव सदस्य भाजपा एससी मोर्चा पंजाब और रणधीर सिंह उप्पल (सेवानिवृत्त उप सहायक पुलिस महानिरीक्षक) आप में शामिल हुए।
एक अन्य ज्वाइनिंग में, जंडियाला गुरु के नगर परिषद अध्यक्ष संजीव कुमार लवली, उपाध्यक्ष रणधीर सिंह धीरा और पार्षद आशु विनायक ने आप कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के नेतृत्व में कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। भगवंत मान ने सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि वह इन सभी नेताओं के आम आदमी पार्टी को समर्थन की सराहना करते हैं।
इस अवसर पर बोलते हुए, आप मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि जंडियाला गुरु नगर परिषद के समर्थन से खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र में पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने दो साल में बेमिसाल काम किया है। इसलिए लोकसभा से पहले बड़ी संख्या में लोग आप में शामिल हो रहे हैं। इसका मतलब है कि पार्टी लोकसभा चुनाव में भी उसी जीतेगी जैसे हमने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।
उन्होंने कहा कि आप सरकार को हर समुदाय और समाज के हर वर्ग से समर्थन मिल रहा है क्योंकि हमने बिना किसी भेदभाव के आम लोगों के लिए काम किया है। आप सरकार में हर आम आदमी को समान सुविधाएं और अवसर मिले हैं। उन्होंने कहा कि यह तय है कि आम आदमी पार्टी पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटें जीतेगी।

पंजाब
पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पंजाब पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए दो अभियानों में बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा विदेश से संचालित किए जा रहे आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है।
इस कार्रवाई में पुलिस को 2 आरपीजी (एक लॉन्चर सहित), 2 आईईडी (2.5 किलोग्राम प्रत्येक), डेटोनेटर के साथ 2 हथगोले, रिमोट कंट्रोल के साथ 2 किलोग्राम आरडीएक्स, 5 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 6 मैगजीन, 44 जिंदा कारतूस, 1 वायरलेस सेट और 3 वाहन बरामद हुए हैं।
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी साझा की है। 2 आतंकी मॉड्यूल के कुल 13 आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।
पंजाब
हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग

पंजाब में एक दर्जन से अधिक ग्रेनेड हमलों की साजिश रचने वाले मोस्ट वांटेड हैप्पी पासिया को अमेरिका में गिरफ्तारी कर लिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने इसे लेकर कहा कि यह पंजाब को बदनाम करने और इसकी शांति को भंग करने की कोशिश करने वालों को करारा जवाब है।
पासिया की गिरफ्तारी पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि
नील गर्ग ने कहा कि पिछली सरकारें जिसे पकड़ने में विफल रहीं, उसे आप सरकार ने न केवल विस्तार से ट्रैक किया बल्कि उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार भी किया। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी पंजाब सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और राज्य की कानून-व्यवस्था और शांति को अस्थिर करने की कोशिश करने वाले विघटनकारी तत्वों को एक कड़ा संदेश देती है।
गर्ग ने कहा कि पंजाब पुलिस 24×7 सतर्कता से काम करती है और ये गिरफ्तारी उनकी प्रतिबद्धता का सबूत है। जो कोई भी पंजाब को चुनौती देने की हिम्मत करेगा, उसे केवल एक ही परिणाम भुगतना होगा – जेल।
पंजाब
पंजाब में 15 हजार तालाबों की सफाई का अभियान शुरू, मंत्री सौंद ने किया जमीनी निरीक्षण

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, पंजाब सरकार ने राज्य भर में लगभग 15,000 गांवों के तालाबों की सफाई के लिए बड़े पैमाने पर पहल शुरू की है, जो पिछले दो से तीन दशकों में नहीं किया गया था।
बड़े स्तर पर जारी है काम
वहीं, ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने जमीनी स्तर पर निरीक्षण भी शुरू कर दिया है। मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने 15-25 वर्षों से अधिक समय तक गांव के तालाबों की उपेक्षा की थी। उनमें से कई तालाबों में गाद जम गई थी, जिससे पानी रुक गया, बदबू फैली और मच्छर पनपने लगे, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चिंताएं पैदा हो गई थीं। अब सीएम भगवंत सिंह मान के निर्देशन में इस स्थिति को बदला जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई गांवों में काम पहले से ही चल रहा है। 1062 तालाबों से पानी निकाला जा चुका है और करीब 400 तालाबों से गाद निकाली जा चुकी है।
सरकार ने गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी
तालाबों की सफाई की प्रगति की सक्रिय निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मिशन में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह पहल एक व्यापक ग्रामीण विकास योजना का हिस्सा है, जिसके तहत पंजाब सरकार ने हाल ही में गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी है।
-
देश1 week ago
एनआईए 26/11 मुंबई हमले के आरोपी राणा से पूछताछ करेगी, दिल्ली की अदालत ने उसे 18 दिन की हिरासत में दिया
-
पंजाब1 week ago
अमृतसर : पुलिस ने 18 किलो हेरोइन के साथ 1 तस्कर को किया गिरफ्तार
-
पंजाब5 days ago
संगरूर को मिला School of Eminence, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया उद्घाटन
-
पंजाब1 week ago
हरजोत बैंस ने विपक्षी पार्टियों पर साधा निशाना, बोले- जो 75 सालों में जो अकाली-भाजपा और कांग्रेस नहीं कर पाई वह हमनें किया
-
पंजाब6 days ago
पटियाला पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम मान, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा पुष्प किए अर्पित
-
पंजाब5 days ago
संगरूर को मिलेगी बड़ी सौगात, सीएम मान करेंगे उद्घाटन
-
पंजाब4 days ago
राजस्व विभाग में लोगों की परेशानी कम करने के लिए मान सरकार ने लिया अहम फैसला
-
पंजाब1 week ago
लुधियाना में पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी में किसानों से मिले CM भगवंत मान