पंजाब
मंत्री जिम्पा ने राजस्व विभाग के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को ईमानदारी से लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया

पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रह्मशंकर जिम्पा ने विभाग के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से लोगों की सेवा निष्ठा एवं ईमानदारी से करने का आह्वान किया। महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान (मैग्सीपा) में आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों को परेशानी मुक्त सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और उन्होंने सभी कर्मचारियों से समर्थन एवं सहयोग की अपील की।
उन्होंने कहा कि अधिकारी/कर्मचारी राज्य सरकार की रीढ़ हैं और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर पहुंचाने में उत्प्रेरक का काम करते हैं। जिम्पा ने कहा कि नागरिक केंद्रित सेवाएं लोगों तक सुचारू एवं परेशानी मुक्त तरीके से पहुंचाई जानी चाहिए ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उल्लेखनीय है कि मैग्सीपा में वित्त आयुक्त सचिवालय, पंजाब के कार्यालय के अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए आचरण, अनुशासन, सॉफ्ट स्किल्स तथा ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा पर सेमिनार आयोजित किया गया। इस सेमिनार में विशेष मुख्य सचिव-सह-वित्त आयुक्त राजस्व के.ए.पी. सिन्हा, सचिव राजस्व अलकनंदा दयाल, विशेष सचिव राजस्व उपकार सिंह के अलावा वित्त आयुक्त सचिवालय, पंजाब के 650 अधिकारियों/कर्मचारियों ने भाग लिया।
सेमिनार में आए कर्मचारियों को अधिकारियों ने अपने निजी अनुभवों और कार्यालय नियमों/निर्देशों के माध्यम से मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री और वित्त आयुक्त राजस्व द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना गया और कुछ का मौके पर ही समाधान किया गया।
शेष समस्याओं का भी जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया गया। सेमिनार के दौरान कर्मचारियों को हमेशा सकारात्मक रहकर अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए भी प्रेरित किया गया।

पंजाब
पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पंजाब पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए दो अभियानों में बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा विदेश से संचालित किए जा रहे आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है।
इस कार्रवाई में पुलिस को 2 आरपीजी (एक लॉन्चर सहित), 2 आईईडी (2.5 किलोग्राम प्रत्येक), डेटोनेटर के साथ 2 हथगोले, रिमोट कंट्रोल के साथ 2 किलोग्राम आरडीएक्स, 5 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 6 मैगजीन, 44 जिंदा कारतूस, 1 वायरलेस सेट और 3 वाहन बरामद हुए हैं।
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी साझा की है। 2 आतंकी मॉड्यूल के कुल 13 आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।
पंजाब
हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग

पंजाब में एक दर्जन से अधिक ग्रेनेड हमलों की साजिश रचने वाले मोस्ट वांटेड हैप्पी पासिया को अमेरिका में गिरफ्तारी कर लिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने इसे लेकर कहा कि यह पंजाब को बदनाम करने और इसकी शांति को भंग करने की कोशिश करने वालों को करारा जवाब है।
पासिया की गिरफ्तारी पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि
नील गर्ग ने कहा कि पिछली सरकारें जिसे पकड़ने में विफल रहीं, उसे आप सरकार ने न केवल विस्तार से ट्रैक किया बल्कि उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार भी किया। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी पंजाब सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और राज्य की कानून-व्यवस्था और शांति को अस्थिर करने की कोशिश करने वाले विघटनकारी तत्वों को एक कड़ा संदेश देती है।
गर्ग ने कहा कि पंजाब पुलिस 24×7 सतर्कता से काम करती है और ये गिरफ्तारी उनकी प्रतिबद्धता का सबूत है। जो कोई भी पंजाब को चुनौती देने की हिम्मत करेगा, उसे केवल एक ही परिणाम भुगतना होगा – जेल।
पंजाब
पंजाब में 15 हजार तालाबों की सफाई का अभियान शुरू, मंत्री सौंद ने किया जमीनी निरीक्षण

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, पंजाब सरकार ने राज्य भर में लगभग 15,000 गांवों के तालाबों की सफाई के लिए बड़े पैमाने पर पहल शुरू की है, जो पिछले दो से तीन दशकों में नहीं किया गया था।
बड़े स्तर पर जारी है काम
वहीं, ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने जमीनी स्तर पर निरीक्षण भी शुरू कर दिया है। मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने 15-25 वर्षों से अधिक समय तक गांव के तालाबों की उपेक्षा की थी। उनमें से कई तालाबों में गाद जम गई थी, जिससे पानी रुक गया, बदबू फैली और मच्छर पनपने लगे, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चिंताएं पैदा हो गई थीं। अब सीएम भगवंत सिंह मान के निर्देशन में इस स्थिति को बदला जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई गांवों में काम पहले से ही चल रहा है। 1062 तालाबों से पानी निकाला जा चुका है और करीब 400 तालाबों से गाद निकाली जा चुकी है।
सरकार ने गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी
तालाबों की सफाई की प्रगति की सक्रिय निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मिशन में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह पहल एक व्यापक ग्रामीण विकास योजना का हिस्सा है, जिसके तहत पंजाब सरकार ने हाल ही में गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी है।
-
पंजाब3 days ago
पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार
-
पंजाब1 week ago
संगरूर को मिला School of Eminence, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया उद्घाटन
-
पंजाब1 week ago
लुधियाना में पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी में किसानों से मिले CM भगवंत मान
-
पंजाब1 week ago
पटियाला पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम मान, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा पुष्प किए अर्पित
-
पंजाब1 week ago
संगरूर को मिलेगी बड़ी सौगात, सीएम मान करेंगे उद्घाटन
-
पंजाब6 days ago
राजस्व विभाग में लोगों की परेशानी कम करने के लिए मान सरकार ने लिया अहम फैसला
-
पंजाब3 days ago
हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग
-
पंजाब6 days ago
मान सरकार का ऐतिहासिक फैसला, पंजाब के 500 सरकारी स्कूलों को मिलेंगे नए प्रिंसिपल