पंजाब
यह बजट पंजाब को आगे ले जाएगा और राज्य को पहले की तरह खुशहाल व संपन्न बनाएगा – अमन अरोड़ा

पंजाब बजट 2025-26 की तारीफ करते हुए आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि यह बजट आने वाले दिनों में पंजाब को बहुत आगे लेकर जाएगा और राज्य को पहले की तरह खुशहाल और संपन्न बनाएगा।
पार्टी कार्यालय में आप नेता नील गर्ग, सनी आहलूवालिया और कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि 2.36 लाख के बजट में कोई भी नया टैक्स नहीं लगाया है। वहीं पिछली बार की तुलना में इस बार राजस्व भी 14 प्रतिशत बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि यह बजट आप सरकार के नशे के खिलाफ अभियान और सरकार के नशे को खत्म करने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। बजट में सीमा पार से तस्करी को निपटने के लिए उन्नत एंटी-ड्रोन सिस्टम के लिए ₹110 करोड़ आवंटित किए गए हैं और ₹150 करोड़ पंजाब की पहली “ड्रग जनगणना” के लिए आवंटित किए गए हैं। वहीं ₹125 करोड़ की लागत से 112 एमरजेंसी सेवाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। इसके लिए सरकार 1674 टू व्हीलर और फोर व्हीलर गाडियां खरीदेगी, जिसके बाद पुलिस का रिस्पांस टाइम मात्र 8 मिनट हो जाएगा।
अरोड़ा ने कहा कि ड्रग्स को खत्म करने का एक बेहतर उपाय खेल को बढ़ावा देना है। इसलिए आप सरकार पंजाब की खेल परंपरा को भी पुनर्जीवित कर रही है। 2025-26 के बजट में खेल के लिए ₹979 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है, जो अब तक का सबसे अधिक है। वहीं हर गांव में खेल के मैदान और 3,000 से ज्यादा इनडोर जिम भी बनाए जा रहे हैं।
आप सरकार “सेहतमंद पंजाब” का भी निर्माण कर रही है। इस बार के बजट में 65 लाख परिवारों को स्वास्थ्य बीमा के अंतर्गत लाने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत ‘मुख्यमंत्री सरबत सेहत बीमा योजना’ के कवरेज को ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹10 लाख प्रति परिवार किया गया है और इसके लिए ₹778 करोड़ आवंटित किए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के बजट को बढ़ाकर करीब 5600 करोड रपए कर दिया गया है, जिसके आम आदमी क्लीनिक के लिए ₹268 करोड़ का बजट रखा गया है। इन क्लीनिकों में प्रतिदिन 70,000 से अधिक रोगियों का इलाज हो रहा है और अभी तक इसमें 3 करोड़ से अधिक लोगों का इलाज हो चुका है।
वहीं शिक्षा के लिए इस बार 18000 करोड़ से ज्यादा का प्रावधान किया गया है जो अब तक का सर्वाधिक आवंटन है। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इसके अलावा ढाई लाख स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है। स्ट्रीट लाइटों से लोगों को काफी सुविधा और सुरक्षा की दृष्टि से भी यह फायदेमंद साबित होगा।
वहीं इस बार इंडस्ट्री को इंसेंटिव देने के लिए बजट में 250 करोड़ रखा गया है। उन्होंने कहा कि आप सरकार राज्य में उद्योग व्यापार को बढ़ावा दे रही है। पिछले 3 साल में पंजाब में करीब 97 हजार करोड़ के इंवेस्टमेंट आए हैं। इसके लिए रूरल डेवलपमेंट के लिए भी बजट में विशेष प्रावधान किया गया है, जिससे गांवों के करीब 19 हजार किलोमीटर लिंक सड़कों के मरम्मत और निर्माण कार्य किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि ऐसा बजट इसलिए संभव हो सका है क्योंकि हमलोग ईमानदारी पूर्वक पंजाब की जनता के विकास के लिए काम कर रहे हैं। वहीं पिछली सरकारों में भ्रष्टाचार और कमीशन चरम पर था इसलिए उनका बजट खोखला साबित हो जाता था। हमारी सरकार भ्रष्टाचार को खत्म कर रही है और विकास व लोक कल्याण को प्राथमिकता दे रही है।

पंजाब
दिन 40-पुलिस ने 111 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया; 3.7 किलोग्राम हेरोइन और 98 हजार ड्रग मनी बरामद

पंजाब से नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर चलाए जा रहे नशे के खिलाफ युद्ध “युद्ध नशिया विरुद्ध” के 40वें दिन में प्रवेश करते हुए पंजाब पुलिस ने बुधवार को 111 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3.7 किलोग्राम हेरोइन, 253 किलोग्राम चूरापोस्त और 98800 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही, गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या मात्र 40 दिनों में 5535 तक पहुंच गई है।
यह अभियान डीजीपी पंजाब गौरव यादव के निर्देश पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया।
विस्तृत जानकारी देते हुए शुक्ला ने बताया कि 77 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 1100 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 399 स्थानों पर छापेमारी की है, जिसके परिणामस्वरूप राज्य भर में 66 प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने दिनभर चले अभियान के दौरान 437 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।
पंजाब
‘नशे के अभिशाप को मिटाने के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करें’: सीएम मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को पीपीएस के नव पदोन्नत अधिकारियों से राज्य से नशे के अभिशाप को मिटाने के लिए पूरी लगन और ईमानदारी से काम करने का आह्वान किया। तकनीकी कैडर के 17 नव पदोन्नत डीएसपी का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब नशे के खिलाफ देश की लड़ाई लड़ रहा है और पुलिस इसमें अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि इसके मद्देनजर पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने में पुलिस अधिकारियों की बड़ी भूमिका है।
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब पुलिस को बेहतरीन बुनियादी सुविधाओं से लैस कर रही है और कानून व्यवस्था की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए इसे वैज्ञानिक आधार पर आधुनिक बना रही है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती राज्य होने के कारण राज्य के प्रति शत्रुतापूर्ण कई ताकतें राज्य की कड़ी मेहनत से अर्जित शांति को भंग करने के लिए नापाक मंसूबे बना रही हैं और राज्य के सामने आने वाली बड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए यह जरूरी है कि पुलिस बल को जांच, विज्ञान और प्रौद्योगि
पंजाब
पंजाब में लगभग 20 हजार किलोमीटर लम्बी सम्पर्क सड़कों का कायाकल्प : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को एक बड़े नागरिक केंद्रित फैसले में राज्य में 4000 करोड़ रुपये की लागत से 20,000 किलोमीटर लिंक सड़कों के निर्माण के लिए एक विशेष अभियान शुरू करने की मंजूरी दे दी। आज यहां एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को सुविधा प्रदान करना है क्योंकि ये लिंक सड़कें लोगों के आवागमन और वस्तुओं और सेवाओं के सुचारू परिवहन में उत्प्रेरक के रूप में कार्य करती हैं।
उन्होंने कहा कि ये लिंक सड़कें राज्य में आर्थिक विकास की धमनियां हैं क्योंकि ये एक तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आवागमन में मदद करती हैं और दूसरी तरफ व्यापार और व्यवसाय को बढ़ावा देती हैं। मान ने इन सड़कों के जल्द से जल्द निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया क्योंकि इनमें से अधिकांश छह साल की अवधि बीत जाने के बाद भी अनुपयोगी बनी हुई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सड़कों को सर्वोच्च प्राथमिकता, प्राथमिकता और जरूरतमंद सड़कों
-
पंजाब6 days ago
हरभजन सिंह ईटीओ का पन्नू को चैलेंज – “अगर हिम्मत है तो पंजाब की धरती पर आकर दो ये बयान!”
-
पंजाब1 week ago
अमन अरोड़ा का तंज – “सिक्योरिटी हटते ही कांग्रेस, अकाली, बीजेपी एकजुट, लेकिन पंजाबियों के हक के लिए कब इकट्ठे होंगे?”
-
पंजाब1 week ago
पीएसपीसीएल ने वित्त वर्ष 2024-25 में पछवाड़ा खदान में अधिकतम निर्धारित क्षमता हासिल कर ली है: हरभजन ईटीओ
-
पंजाब6 days ago
आप नेताओं ने की नई माइनिंग पॉलिसी की जमकर सराहना – कहा, “पंजाब सरकार का ये कदम जनता के हित में ऐतिहासिक साबित होगा!
-
पंजाब1 week ago
मैं पंजाब की मिट्टी की कसम खाता हूं, जब तक पंजाब नशा मुक्त नहीं हो जाता, तब तक मैं चैन से नहीं बैठने वाला- अरविंद केजरीवाल
-
पंजाब7 days ago
सांसद राघव चड्ढा ने भारत पर लगाए अमेरिकी टैरिफ और स्टारलिंक की एंट्री को लेकर केंद्र से पूछे तीखे सवाल, कहा- स्टारलिंक को “बर्गेनिंग चिप” की तरह करें इस्तेमाल*
-
पंजाब1 week ago
दिन 33: पुलिस ने 59 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया; 1.6 किलोग्राम हेरोइन बरामद
-
पंजाब7 days ago
खालिस्तानी समर्थक पन्नू को आप नेताओं ने दिया मुंह तोड़ जवाब