पंजाब
गुरमीत सिंह खुड्डियां ने केरल के फ्रोजन सीमेन टेक्नोलॉजी एवं सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी केंद्र का किया दौरा

पंजाब के पशु प्रजनन को अत्याधुनिक प्रजनन जैव प्रौद्योगिकी के साथ बढ़ावा देने के लिए पंजाब के डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने केरल के इडुक्की जिले के मट्टुप्पेट्टी में केरल पशुधन विकास बोर्ड (केएलडीबी) के अग्रणी फ्रोजन सीमेन टेक्नोलॉजी एवं सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी (एआरटी) केंद्र का दौरा किया। 1965 में स्थापित यह सुविधा भारत में गोजातीय फ्रोजन सीमेन प्रौद्योगिकी का जन्मस्थान है और उन्नत प्रजनन जैव प्रौद्योगिकी के लिए एक अग्रणी केंद्र बना हुआ है।
मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा, “मट्टुप्पेट्टी में उन्नत जीनोमिक चयन विधियाँ और सहायक प्रजनन तकनीकें पंजाब में हमारे पशुधन की आनुवंशिक गुणवत्ता में सुधार के लिए अपार संभावनाएं प्रदान करती हैं। जमे हुए वीर्य उत्पादन, इन-विट्रो निषेचन और भ्रूण स्थानांतरण कार्यक्रमों में विशेषज्ञता राज्य सरकार की पशु प्रजनन पहलों को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ावा दे सकती है।”
मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि पंजाब से उच्च गुणवत्ता वाले होल्स्टीन फ्रीजियन (HF) बछड़ों, बछियों और गायों की खरीद की सुविधा प्रदान करके दूध उत्पादन में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के केरल के प्रयासों का समर्थन करेगा। इन जानवरों को केरल के किसानों को वितरित किया जाएगा और KLDB के IVF/ET कार्यक्रमों के लिए भ्रूण/अंडाणु दाताओं के रूप में उपयोग किया जाएगा।

पंजाब
पंजाब के 20 जिलों में होगी मॉक ड्रिल, मंत्री हरपाल चीमा बोले- 500 किलोमीटर की सीमा की रक्षा करेंगे

7 मई को देशभर में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। वहीं, पंजाब के के 20 जिलों में मॉक ड्रिल की जाएगी। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इसकी जानकारी दी है। चीमा ने कहा सिविल डिफेंस, पंजाब पुलिस की टीमें गृह मंत्रालय के साथ मिलकर कल मॉक ड्रिल करेंगी। हमें अपनी 500 किलोमीटर की सीमा और नागरिकों की सुरक्षा करनी है।”
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य जनता को सतर्क और तैयार रखना है। नागरिकों से आग्रह है कि वे घबराएँ नहीं, शांति से सहयोग करें और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।
देश
भारत ने पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर किया हमला, हमले के बाद पंजाब में हाई अलर्ट

भारत ने आखिरकार पहलगाम हमले के 15 दिन बाद जवाबी कार्रवाई कर दी है। भारत ने पाकिस्तान और पीओके यानी पाक अधिकृत कश्मीर के भीतर एयर स्ट्राइक की। इस हमले में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं। इसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया है।
वहीं, इस हमले के बाद हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और चंडीगढ़ में हाई अलर्ट है। हरियाणा में अंबाला को हाई अलर्ट पर रखते हुए ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही पंजाब के 5 बॉर्डर जिलों अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का और फिरोजपुर में अगले आदेश तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। करतारपुर कॉरिडोर को भी बंद किया गया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान और AAP के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने नवांशहर और जालंधर का दौरा रद्द कर दिया है। चंडीगढ़ और अमृतसर एयरपोर्ट पर उड़ाने रोक दी गई है।
पंजाब
M-Sewa App के जरिए तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों और सब-रजिस्ट्रारों की हाजिरी की जाएगी सुनिश्चित

तहसील कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों की गैरहाजिरी रोकने और आम लोगों को होने वाली असुविधा को खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को सुबह 9 बजे से शाम तक सरकारी कार्यालयों में मौजूद रहने के सख्त निर्देश दिए हैं।
M-Sewa App के जरिए लगेगी हाजरी
राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने डिप्टी कमिश्नरों को तहसील कार्यालयों में अधिकारियों की मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए यह बात कही। इसके अलावा तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों और सब-रजिस्ट्रारों की हाजिरी भी एम-सेवा ऐप के जरिए दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके लिए सभी कार्यालयों की जीपीएस लोकेशन राजस्व विभाग को उपलब्ध करवाई जाए। मुंडियां ने कहा कि रिक्त स्टेशनों पर वरिष्ठता और आवश्यक स्टाफ की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए ताकि पंजीकरण करवाने आए किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति ने वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट बुक कर रखी है तो उसका पंजीकरण उसी दिन सुनिश्चित किया जाए।
-
पंजाब1 week ago
पंजाब पुलिस ने BKI के 5 आतंकी किए गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन
-
पंजाब1 week ago
Punjab : मान सरकार की ‘युद्ध नशा विरुद्ध’ मुहिम, पंजाब DGP गौरव यादव ने जारी की डेडलाइन
-
पंजाब1 week ago
पंजाब की मंडियों में गेहूं की रिकॉर्ड तोड़ आवक, किसानों को बिना किसी देरी के किया जा रहा भुगतान
-
पंजाब1 week ago
BTech Mechanical Engineering Industry Integrated कोर्स शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा पंजाब
-
पंजाब7 days ago
पंजाब पुलिस ने किया अंतर्राष्ट्रीय नारकोटिक्स तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, पांच किलो हेरोइन बरामद
-
पंजाब1 week ago
पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, पांच पिस्तौल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
-
पंजाब1 week ago
मंत्री हरपाल चीमा ने पीएयू एग्रो-प्रोसेसिंग कॉम्प्लेक्स का किया उद्घाटन
-
पंजाब1 week ago
पंजाब ने राज्यव्यापी नशा विरोधी अभियान के बीच एनडीपीएस मामलों में 89% सजा दर हासिल की : डीजीपी गौरव यादव