Connect with us

देश

Aaj Ka Rashifal: आज 10 अक्टूबर 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा

Aaj Ka Rashifal: आज 10 अक्टूबर 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा

Aaj Ka Rashifal: आज 10 अक्टूबर, 2024 है। आइए जानते हैं कि मेष से मीन राशि के जातकों का दिन कैसा रहेगा। जानें आज आपका भविष्‍य फल कैसा रहेगा।

आज की भक्ति

एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता।
लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी॥
वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा।
वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयङ्करी॥

भावार्थ: एक वेणी धारण किए और शेष बाल ऊपर लपकते हुए, कानों में लाल जपा और कनेर के पुष्प सजाए, रक्त पान के लिए होठों को लटकाए हुए, तेल से सने नग्न शरीर वाली और बाएँ पैर में लहराती काँटो वाली लोहे की ज़ंजीर के साथ, गधे पर सवार माँ दुर्गा का भयानक कालरात्रि रूप भक्तों के शत्रुओं को दिखाई देता है।

दिनांक 10 अक्टूबर 2024, गुरुवार

शक सम्वत- 1946
विक्रम सम्वत- 2081
मास- आश्विन
पक्ष- शुक्लपक्ष
तिथि- सप्तमी – 12:33 तक
पश्चात्- अष्टमी
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा – 29:41 (अगले दिन सुबह 05:41 तक)
पश्चात्- उत्तराषाढा
करण- वणिज – 12:33 तक
पश्चात्- विष्टि
योग- अतिगण्ड – 28:36 तक (अगले दिन सुबह 04:36 तक)
पश्चात्- सुकर्मा
सूर्योदय- 06:19
सूर्यास्त- 17:56
चन्द्रोदय- 13:05
चन्द्रराशि- धनु – दिनरात
सूर्यायण – दक्षिणायन
गोल- दक्षिणगोल
अभिजित- 11:44 से 12:31
राहुकाल- 13:34 से 15:02
ऋतु- शरद्
दिशाशूल- दक्षिण

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज प्रत्येक क्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढेगा। व्यापार विस्तार अथवा नए कार्य का आरंभ समय अनुकूल रहने पर भी आज ना करें तो सही है। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी परिचित से लंबे समय बाद भेंट से हर्ष एवं लाभ होगा। स्त्री एवं संतान के ऊपर खर्च करेंगे , दाम्पत्य जीवन का पूर्ण सुख मिलेगा। मेहनत व सूझबूझ से कार्यक्षेत्र पर संतुष्टि मिलेगी व मान सम्मान बढेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु , वे, वो)

आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज दिन भर शारीरिक रूप से चुस्त बने रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा। किसी स्वजन के सहयोग से कर्ज से मुक्ति मिलेगी। विरोधी आज शांत रहेंगे। परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा के योग है। संतान से सुख-सहयोग मिलेगा। फिर भी सरकार विरोधी अथवा अनैतिक क्रियाओं से दूरी बना कर रहें। आय-व्यय में संतुलन नहीं रहने से आर्थिक समस्या बन सकती है।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपका आज के दिन का अधिकांश समय आराम से व्यतीत होगा। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो में योगदान देने से यश एवं सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपने पराक्रम से बिगड़े कार्यो को बना लेंगे प्रतिस्पर्धी नतमस्तक होंगे। धन लाभ संतोषजनक रहेगा।जायदाद एवं कानूनी कार्यो को जल्दबाजी में ना करे नुक्सान उठाना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन की जटिलताएं हल होंगी संतान की प्रगति से हर्ष होगा। महिला मित्रो से ज्यादा निकटता के कारण परेशानी हो सकती है।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका आज का दिन सामान्य रहेगा फिर भी सेहत की अनदेखी न करें। पेट सम्बंधित समस्या बड़ा रूप ना ले इसका ध्यान रखे। कार्य क्षेत्र पर अधिकांश समय उबन में बीतेगा। व्यवसाय में निवेश एवं जोखिम के कार्य हाथ में लेना हानिकर रहेगा। आलस्य न करें। कारोबारी कार्य से यात्रा के योग है। अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। पारिवारिक मामलो को ज्यादा महत्त्व दें। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपका आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय नौकरी में मनचाही उन्नति मिलने से दिन भर प्रसन्न रहेंगे। आज आपके विचारो से सभी प्रभावित रहेंगे। दलाली के व्यवसाय में निवेश से विशेष लाभ की सम्भवना है। आपके सभी कार्य सहजता से पूर्ण होंगे जिससे उत्साह बढ़ेगा। परिजनों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते है। संध्या का समय सगे-सम्बंधियों और मित्रों के साथ सुख में व्यतीत होगा। परन्तु लापरवाही अथवा व्यवहारिकता की कमी के कारण सम्बन्धों में खटास आ सकती है।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आप ज्यादा मेहनत करने के मूड में नहीं रहेंगे परन्तु पुराने कार्यो अथवा कार्य क्षेत्र पर व्यवस्था बनाने में काफी परिश्रम करना पड़ेगा। मन में यात्रा के विचार दुविधा में डालेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी की लापरवाही के कारण नोंकझोंक हो सकती है। लोग आज स्वार्थ सिद्धि के कारण आपकी गलतियों को भी नजर अंदाज करेंगे। धन लाभ होते होते किसी विघ्न आने से टल सकता है। जल्दबाजी में किया गया कार्य बिगड़ सकता है धैर्य रखें।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपका आज का दिन सामान्यतः शुभ ही रहेगा। सेहत छोटी मोटी तकलीफों को छोड़ अनुकूल बनी रहेगी। अधिकारियो के आपके प्रति विश्वास एवं लक्ष्य के प्रति दृढ इच्छाशक्ति से कार्य करने पर मनचाही सफलता मिल सकती है। कार्य क्षेत्र पर सहयोगियों से किसी कारण मतभेद भी रहेंगे। किसी अप्रत्याशित सुख मिलने से परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। आवश्यक काम से यात्रा हो सकती है। अत्याधिक काम वासना के कारण सम्मान हानि की सम्भवना है। विदेश सम्बंधित मामलो में शुभ समाचार मिलेंगे।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपका आज का दिन मिलाजुला फलदायी रहेगा । आलस्य एवं शिथिलता के कारण कार्य के प्रति उत्साह नहीं रहेगा। किसी अरिष्ट की चिंता सताएगी। शेयर सट्टे में भारी हानि के योग है अनुभवी की सलाह लेकर ही निवेश करें। उधारी वाले व्यवहार परेशान कर सकते हैं। संध्या के समय स्थिति में सुधार आने से कुछ राहत मिलेगी। किसी महिला के द्वारा भाग्योदय होगा। दिन भर की क्रियाएं शुभ फल देने लगेंगी। धर्म-कर्म के गूढ़ रहस्यों को।जानने का सौभाग्य मिलेगा।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके अनुकूल बीतेगा। प्रातः काल से ही हर परिस्थिति पर आपकी पकड़ रहेगी। बड़ो के मार्गदर्शन से व्यवसाय एवं पैतृक सम्बंधित लगभग सभी समस्याओं का समाधान होने से आय के नविन स्त्रोत्र बनेंगे। सरकारी कार्य भी थोड़े परिश्रम के बाद बन जाएंगे। पुराने अटके धन की प्राप्ति होगी। सामाजिक व्यवहार बढ़ेगा। आकस्मिक छोटी यात्रा के योग है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घरेलु वस्तु एवं संतानों के ऊपर खर्च करेंगे। धन की अपेक्षा आज संबंधो को महत्त्व दें।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आपको प्रारब्ध अनुसार जितना मिले उसी में संतोष कर लेंगे। परन्तु फिर भी अंदरूनी तौर पर मन में कुछ ना कुछ कमी बनी रहेगी। कुंवारे जातको को योग्य जीवन साथी मिलने की सम्भवना रहेगी। परिजनों के साथ खरीददारी करेंगे। दैनिक रोजगार में आज अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। खर्च अधिक रहने से आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। सरकारी कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। व्यसन एवं फिजूल खर्ची से बचें। किसी को मन की बात ना बताएं ना ही किसी के ज्यादा निकट रहें।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका आज का दिन शुभ रहेगा। आज कार्य क्षेत्र पर अनुकूल वातावरण मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। सहकर्मियों एवं अधिकारियो का अपेक्षित व्यवहार मिलने से आशानुकूल लाभ अर्जित करेंगे। पुरानी देनदारी से परेशानी भी हो सकती है। विरोधीयों का षड्यंत्र असफल होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति पर अधिक खर्च करेंगे। स्त्री संतान का सहयोग मिलेगा। सुख के साधनों में वृद्धि करना आज आपकी प्राथमिकता रहेगी। सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव रहेगा फिर भी इसका दैनिक कार्यो पर असर नहीं पड़ेगा।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन क्रोध अथवा अहम् की भावना बने बनाये कार्यो पर पानी फेर सकती है इसलिए ख़ास कर व्यावसायिक एव सामाजिक क्षेत्र पर विवेक पूर्ण व्यवहार रखे। कार्यो में प्रारंभिक विलम्ब या असफलता से घबराए नही प्रयास जारी रखें सफलता अवश्य मिलेगी।आज स्त्री पक्ष से झगड़ा न करें , काम के समय यही साथ देगी इस बात को ध्यान में रखकर चलें। दोपहर के बाद मेहनत का फल धन लाभ के रूप में मिल जाएगा। सन्तानो अथवा भाई बंधुओ से किसी भी प्रकार के सहयोग की उम्मीद बेकार है।

देश

तहव्वुर राणा का भारत प्रत्यर्पण मोदी सरकार की बड़ी सफलता: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा का प्रत्यर्पण नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है।

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रत्यर्पण आदेश को चुनौती देने वाली उसकी याचिका को खारिज किए जाने के बाद, राणा को जल्द ही अमेरिका से भारत लाए जाने की उम्मीद है।

पीएम मोदी सरकार की बड़ी सफलता

शाह ने कहा, “तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण प्रधानमंत्री मोदी की कूटनीति की एक बड़ी सफलता है।”

गृह मंत्री ने आगे कहा कि मोदी सरकार की अटूट प्रतिबद्धता यह सुनिश्चित करना है कि भारत के सम्मान, क्षेत्र और नागरिकों को नुकसान पहुंचाने वालों को न्याय के कटघरे में लाया जाए। उन्होंने कहा, “उसे मुकदमे और सजा का सामना करने के लिए यहां लाया जाएगा। यह मोदी सरकार की एक बड़ी सफलता है।”

कांग्रेस का सीधे नाम लिए बिना शाह ने कांग्रेस पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि 2008 के मुंबई आतंकी हमले के दौरान सत्ता में रहने वाले लोग तहव्वुर राणा को मुकदमे के लिए भारत लाने में विफल रहे। तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक और 26/11 मुंबई आतंकी हमलों का मुख्य आरोपी राणा, जिसमें 166 लोगों की जान गई थी, ने संयुक्त राज्य अमेरिका में सभी कानूनी रास्ते समाप्त कर लिए हैं और जल्द ही उसे भारत प्रत्यर्पित किए जाने की उम्मीद है।

केंद्र सरकार की एक बहु-एजेंसी टीम वर्तमान में उसके स्थानांतरण की सुविधा के लिए अमेरिका में है, जिसके बाद राणा को हमलों में उसकी भूमिका के लिए भारत में मुकदमे का सामना करना पड़ेगा। सूत्रों के अनुसार, उसे दिल्ली लाया जाएगा और शुरू में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की हिरासत में रखा जाएगा, जो कानूनी प्रक्रियाओं को संभालेगी। उसे लॉस एंजिल्स में एक महानगरीय हिरासत केंद्र में रखा गया था। राणा को पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली से जुड़ा माना जाता है, जो 26/11 हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है। संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने हमलों के एक साल बाद अक्टूबर 2009 में शिकागो में राणा को कोपेनहेगन (डेनमार्क) में एक समाचार पत्र पर हमला करने की असफल योजना के लिए सहायता प्रदान करने और लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) को भौतिक सहायता प्रदान करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

उस मामले में उसे 2011 में दोषी ठहराया गया और 14 साल जेल की सजा सुनाई गई। हालांकि, राणा को मुंबई आतंकवादी हमलों में भौतिक सहायता प्रदान करने की साजिश के आरोपों से बरी कर दिया गया।

अपने प्रत्यर्पण को रोकने का उसका आखिरी प्रयास विफल हो गया क्योंकि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने उसके आवेदन को अस्वीकार कर दिया, जिससे उसे देश में कानून का सामना करने के लिए भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया।

Continue Reading

देश

आप में बड़े बदलाव : दिल्ली आप को मिला नया अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, मनीष सिसोदिया पंजाब इकाई के प्रभारी

आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार 21 मार्च को कुछ बड़े फैसले लिए और अपने पदानुक्रम में कई बदलाव किए। इसने पूर्व विधायक सौरभ भारद्वाज को दिल्ली आप इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। भारद्वाज ने दिल्ली के पूर्व मंत्री गोपाल राय की जगह ली है। पार्टी ने गोपाल राय को गुजरात आप इकाई का प्रभारी नियुक्त किया। शुक्रवार को पार्टी की पीएसी बैठक में ये फैसले लिए गए। एपी ने अपने एकमात्र राज्य पंजाब की जिम्मेदारी दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सौंपी है। उन्हें आप की पंजाब इकाई का प्रभारी बनाया गया है।

राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। पंकज गुप्ता को गोवा का प्रभारी बनाया गया है। आप ने मेहराज मलिक को जम्मू-कश्मीर में आप का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह राज्य में आप के एकमात्र और पहले विधायक हैं। आम आदमी पार्टी (आप) ने ये बदलाव ऐसे समय में किए हैं जब वह दिल्ली चुनाव में हार के जख्मों को सहला रही है। दिल्ली में हार के बाद आप पंजाब में अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए जी-जान से जुटी है। सिसोदिया को पंजाब प्रभारी बनाए जाने से संकेत मिलते हैं कि पार्टी 2027 के चुनावों के लिए रणनीति बना रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही सिसोदिया पंजाब में सक्रिय हैं।

Continue Reading

World

केजरीवाल को जान से मारने की हो रही गहरी साजिश, भाजपा और अमित शाह से उनको खतरा- सीएम आतिशी

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को मिली पंजाब पुलिस की सुरक्षा पुनः बहाल करने की मांग को लेकर दिल्ली की सीएम आतिशी और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। सीएम आतिशी का कहना है कि अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश हो रही है, उनको भाजपा और अमित शाह से खतरा है। अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में पंजाब पुलिस अहम भूमिका निभा रही थी, लेकिन भाजपा ने साजिश कर चुनाव से ठीक पहले हटवा दिया। अभी तक अरविंद केजरीवाल के ऊपर जब-जब हमला हुआ है, तब-तक हमलावर भाजपा के कार्यकर्ता निकले हैं और पुलिस ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि भाजपा यह जो अरविंद केजरीवाल के ऊपर हमले करवा रही है, उससे दिल्ली की जनता का उनके लिए प्यार और बढ़ रहा है।

केजरीवाल को जान से मारने की बहुत बड़ी साजिश रची जा रही है- सीएम आतिशी

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से पंजाब पुलिस की सुरक्षा केंद्र सरकार के आदेश पर हटाए जाने को लेकर दिल्ली की सीएम आतिशी और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने संयुक्त प्रेसवार्ता की। सीएम आतिशी ने कहा कि इस वक्त अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की एक बहुत बड़ी साजिश रची जा रही है। इस साजिश में दो खिलाड़ी हैं। एक तरफ भाजपा के कार्यकर्ता हैं जो अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली के अलग-अलग जगहों में जाकर हमला करते हैं, पत्थर फेंकते हैं, डंडे लेकर आते हैं और स्पिरिट के स्प्रे करते हैं। जबिकि दूसरा खिलाड़ी साजिशकर्ता भाजपा है और गृहमंत्री अमित शाह के अधीन आने वाली दिल्ली पुलिस है।

केजरीवाल पर लगातार हमले हो रहे, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही- सीएम आतिशी

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि भाजपा और दिल्ली पुलिस की इस जुगलबंदी से अरविंद केजरीवाल की जान लेने की साजिश हो रही है। हम लगातार देख रहे हैं कि एक के बाद एक अरविंद केजरीवाल पर हमले हो रहे हैं। 24 अक्टूबर को विकासपुरी में दिल्ली पुलिस की नाक के नीचे अरविंद केजरीवाल पर हमला हुआ। जब सोशल मीडिया पर जांच की गई तो हमलवार भाजपा का कार्यकर्ता निकला। क्योंकि भाजपा का कार्यकर्ता था, इसलिए दिल्ली पुलिस के साथ जुगलबंदी फिर से सामने आई और पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद 30 नवंबर को अरविंद केजरीवाल पर फिर हमला हुआ। जब वह मालवीय नगर में एक पब्लिक इवेंट के लिए जा रहे थे, वहां उन पर हमला करने की कोशिश की गई।

हरि नगर में केजरीवाल की गाड़ी तक हमलावर पहुंच गए, लेकिन पुलिस ने नहीं रोका- सीएम आतिशी

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि इसी तरह 18 जनवरी को नई दिल्ली विधानसभा में अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर पत्थर फेंके गए। पुलिस ने जांच नहीं की। लेकिन जब हमने खुद सोशल मीडिया पर जांच की तो पता चला कि सारे हमलावर भाजपा के पदाधिकारी थी। फिर से भाजपा और दिल्ली पुलिस की यह जुगलबंदी सामने आई। दिल्ली पुलिस ने न तो भाजपा के कार्यकर्ताओं को रोका और ना ही उनके खिलाफ एक्शन लिया। गुरुवार को हरिनगर में अरविंद केजरीवाल की गाड़ी तक हमलावर पहुंच गए लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें नहीं रोका। काली बाड़ी में अरविंद केजरीवाल अपनी विधानसभा में प्रचार करने जा रहे थे, वहां बसें भरकर उनकी गाड़ी पर हमला करने के लिए पत्थरों और डंडों के साथ भाजपा के कार्यकर्ता लाए गए। “आप” सांसद संजय सिंह को वहां जाकर उस हमले को रोकना पड़ा, लेकिन दिल्ली पुलिस सामने आई। एक बार फिर से दिल्ली पुलिस और भाजपा की जुगलबंदी सामने आई।

भाजपा और अमित शाह का एक ही मकसद, किसी भी तरह केजरीवाल को खत्म करना- आतिशी

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि भाजपा, दिल्ली पुलिस और अमित शाह कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल के पास जेड प्लस सुरक्षा है। मैं पूछना चाहती हूं कि इस देश के इतिहास में क्या कोई ऐसा जेड प्लस सिक्योरिटी का प्रोटेक्टी रहा है जिसकी गाड़ी की पत्थर फेंके गए हों और पुलिस सामने नहीं आई हो। क्या कोई ऐसा जेड प्लस सिक्योरिटी का प्रोटेक्टी रहा है जिस पर कोई पदार्थ फेंक देता है और पुलिस वाले वहां मौजूद होते हैं लेकिन वो उसे रोकते व पकड़ते नहीं है। क्या कोई जेड प्लस सिक्योरिटी का प्रोटेक्टी रहा है जिसकी गाड़ी पर पत्थरों और डंडों से हमला किया जाता है लेकिन पुलिस हमलावरों को रोकती नहीं है? यह अरविंद केजरीवाल के साथ क्यों हो रहा है? क्योंकि अरविंद केजरीवाल को सुरक्षा देने की जिम्मेदार दिल्ली पुलिस, भाजपा और अमित शाह के अधीन आती है। भाजपा और अमित शाह का एक ही मकसद है कि किसी भी तरह से अरविंद केजरीवाल को खत्म कर देना।

तिहाड़ जेल में भी भाजपा ने इंसुलिन रूकवा कर केजरीवाल को मारने की साजिश की – सीएम आतिशी

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि हमने देखा था जब अरविंद केजरीवाल को झूठे मुकदमे में गिरफ्तार किया गया तो यही भाजपा, इनके एलजी और इनका तिहाड़ प्रशासन अरविंद केजरीवाल की इंसुलिन को रोकने वाले में से था। अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल 400 तक पहुंच गया लेकिन भाजपा ने उन्हें इंसुलिन नहीं मिलने दी। भाजपा बार-बार अपने कार्यकर्ताओं, अपने प्रशासन और अपनी पुलिस के माध्यम से अरविंद केजरीवाल पर जानलेवा हमले और षड्यंत्र करती है। इसीलिए अरविंद केजरीवाल की सिक्योरिटी में पंजाब पुलिस उनको सुरक्षा देने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही थी। लेकिन भाजपा ने साजिश करके चुनाव से 10 दिन पहले जब अरविंद केजरीवाल पर रोज हमले हो रहे हैं, तब पंजाब पुलिस को हटा दिया जाता है।

दिल्ली वाले अरविंद केजरीवाल पर हो रहे इन हमलों के लिए भाजपा को माफ नहीं करेंगे- सीएम आतिशी

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि मैं भाजपा को कहना चाहती हूं कि दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल से प्यार करते हैं। दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल को अपना बेटा और भाई मानते हैं। हर हमला जो तुम अरविंद केजरीवाल पर करते हो, हर पत्थर जो अरविंद केजरीवाल पर फेंकते हो, हर लाठी जो अरविंद केजरीवाल पर चलाने की कोशिश करते हो, उससे दिल्ली के लोगों का प्यार और वोट अरविंद केजरीवाल के लिए बढ़ता है और भाजपा का एक-एक वोट कम होता है। दिल्ली वाले अरविंद केजरीवाल पर हो रहे इन हमलों के लिए भाजपा को माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान और मैंने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अरविंद केजरीवाल की पंजाब पुलिस की सिक्योरिटी को वापस करने की मांग की है। साथ ही, हमने अरविंद केजरीवाल की सिक्योरिटी का एक उचित ऑडिट और उनके हमलावरों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

आज तक अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में मौजूद किसी पुलिसवाले पर एक्शन नहीं हुआ- सीएम आतिशी

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को खतरा भाजपा और अमित शाह से है। भाजपा के कार्यकर्ताओं और दिल्ली पुलिस की जुगलबंदी चल रही है। हर किसी ने देखा कि जिन व्यक्तियों ने नई दिल्ली में अरविंद केजरीवाल पर हमला किया, वह भाजपा के पदाधिकारी थे। जिन्होंने विकासपुरी में हमला किया, वह भी भाजपा के पदाधिकारी थे। आज तक एक भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आज तक अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में मौजूद किसी पुलिसवाले पर एक्शन नहीं हुआ। अगर अरविंद केजरीवाल को खतरा है तो वह भाजपा, अमित शाह और उनकी दिल्ली पुलिस और कार्यकर्ताओं से है।

हमारी शिकायत के बाद भी दिल्ली पुलिस हमलावरों पर एफआईआर नहीं दर्ज करती है- भगवंत मान

इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पिछले कई दिनों से जब भी अरविंद केजरीवाल पब्लिक मीटिंग में जाते हैं, तो उन पर पत्थर, लाठियां और पेट्रोल जैसे तरल पदार्थ फेंके जाते हैं। किसी न किसी तरह से हाथापाई की कोशिश की जाती है या गाड़ी के पास पहुंचकर हंगामा किया जाता है। लेकिन दिल्ली पुलिस एफआईआर नहीं लिखती है और अगर हम ऐसा करने वालों के नाम भी बता दें तो भी वह शिकायत नहीं लिखते हैं। क्योंकि उन्हें ऊपर से निर्देश हैं कि अरविंद केजरीवाल को शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाया जाए, ताकि वो डर कर बैठ जाएं और प्रचार के लिए न निकलें। हमारी पंजाब पुलिस के पास इस बात का ठोस सबूत था कि अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली और पंजाब में हमला हो सकता है, जिसके बाद पंजाब पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को सुरक्षा दी।

जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति कहीं भी जाए, उसे वहां उस स्तर की सुरक्षा दी जाती है- भगवंत मान

भगवंत मान ने कहा कि यह तो केवल वो घटनाएं हैं जो हो गईं और सबके सामने आ गईं। लेकिन पंजाब पुलिस की तैनाती की वजह से इनके कई और प्लान फेल हो गए और हमारी पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया। तब इनके आकाओं को पता चला कि ये तो गलत हो रहा है और जैसा सोचा था वैसा नहीं हो रहा। तो उन लोगों ने अरविंद केजरीवाल की पंजाब पुलिस सुरक्षा को हटाने का आदेश दे दिया। जिस व्यक्ति को जेड प्लस सुरक्षा दी गई हो, वो देश में कहीं भी जाए, उसे उस लेवल की सुरक्षा देनी पड़ती है। अभी यहां उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहुंच चुके हैं। इसके अलावा राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी आए हैं। यह सभी लोग अपने राज्य से सुरक्षा लेकर आए हैं। यहां आने के बाद भी उन्हें दिल्ली की पुलिस और जेड प्लस प्लस श्रेणी की केंद्रीय सुरक्षा मिलती है।

ये लोग केजरीवाल से जीत नहीं पा रहे तो उनको शारीरिक नुकसान पहुंचाना चाहते हैं- भगवंत मान

भगवंत मान ने कहा कि काफी दिनों से यह साजिशें चल रही थीं कि अरविंद केजरीवाल से वैसे तो नहीं जीत सकते। न तो ये लोग विचारधारा में जीत सकते हैं, न एजेंडे में और न ही लोगों के प्यार के मामले में जीत सकते हैं। इसलिए ये लोग अरविंद केजरीवाल को शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। जैसे कहावत है कि कई बार जब कुछ पहलवान हारने लगते हैं तो गलत हथकंडे अपनाने लगते हैं। कोई कान काट लेता है, कोई गर्दन नोचता है। ये इन्हीं घटिया हथकंडों पर आ गए। यह लोकतंत्र है, अगर इनमें हिम्मत है तो ये एजेंडे पर चुनाव लड़ें। राजनीति अलग है, लेकिन अगर आप किसी की जान लेने पर उतारू हो तो यह बहुत गलत बात है।

पश्चिम बंगाल की सीएम ने भी पंजाब सरकार से पुलिस की मदद मांगी थी और हमने दी थी- भगवंत मान

भगवंत मान ने कहा कि हमने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है कि अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा उन्हें वापस लौटाई जाए। दिल्ली पुलिस की बागडोर गृहमंत्री अमित शाह के पास है, जिसने इतनी घटनाओं के बाद भी हमारी शिकायत तक नहीं लिखी। हमें उसपर यकीन नहीं है। जब बंगाल में पंचायत के चुनाव हुए तो वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुझे फोन करके कहा कि चुनाव में लगाई गई केंद्र सरकार की सुरक्षा पर उन्हें यकीन नहीं है। क्या आप हमें अलग से पंजाब पुलिस की सुरक्षा दे सकते हैं? जिसके बाद हमने पंजाब पुलिस के अलग-अलग फोर्स के 5 हजार जवान, अधिकारी और सिपाही बंगाल भेजे। सच्चाई यह है कि इन पर किसी को यकीन ही नहीं है। उन्होंने कहा था कि ये लोग घपला करवाते हैं। ममता बनर्जी ने यहां तक कहा था कि ये लोग मेरा चुनाव लूट कर ले जाएंगे। तो पंजाब से हमारी पुलिस बंगाल में चुनाव कराने गई। जिसका खर्च वहां की सरकार ने हमें दिया।

ये लोग किसी भी तरह से दिल्ली का चुनाव जीतना चाहते हैं- भगवंत मान

भगवंत मान ने कहा कि अब दिल्ली पुलिस और डीएम भी भाजपा के कार्यकर्ता बन गए हैं। उनको ऊपर से आदेश आ गए हैं कि अगर आपको भविष्य में तरक्की करनी है तो इस बार दिल्ली जितवा दो। जबरदस्ती आप दिल्ली कैसे जीत लोगे? डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोग वोट करेंगे। पहले इन्होंने फर्जी वोट बनवाकर और असली वोट कटवाकर जीतने की कोशिश की, उसमें कामयाब नहीं हो सके तो अब ये इस स्तर पर गिर गए हैं कि डंडे और रॉड चला रहे हैं। हम इन घटनाओं की निंदा करते हैं, और सुरक्षा में किसी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए। हमने चुनाव आयोग को लिखा है कि हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष मैदान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें सीधा कहा जा रहा है कि आप गली में आओगे तो आप पर पेट्रोल और पत्थर फेंका जाएगा या वहीं डंडे-लाठियां लिए गुंडे खड़े हैं। चुनाव आयोग को इसकी जांच करनी चाहिए। यह निष्पक्ष चुनाव नहीं है। अगले 10 दिन प्रचार चलेगा, इसलिए चुनाव आयोग कम से कम इन दस दिनों के लिए अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा वापस करे। अरविंद केजरीवाल एक राष्ट्रीय पार्टी के प्रधान हैं, उन्हें सुरक्षा मिलनी चाहिए। जो सुरक्षा हमें मिल रही है, अगर हम उससे संतुष्ट नहीं हैं तो हमें उसका विकल्प भी मिलना चाहिए।

दिल्ली की सीएम आतिशी और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और उनकी सुरक्षा में जानबूझकर कई खामियां देखी जा रही हैं। यह खामियां कोई अकेली घटना नहीं हैं, बल्कि एक बड़े और सुनियोजित प्रयास का हिस्सा लगती हैं, जिसका उद्देश्य उनकी सुरक्षा को खतरे में डालना है।

अरविंद केजरीवाल पर पिछले तीन महीनों में कई बार जानबूझकर हमले हुए हैं और ये सभी हमले दिल्ली पुलिस की सीधी निगरानी में हुए हैं। जिससे हमारी चिंताएं और बढ़ गई हैं। 24 अक्टूबर को विकासपुरी में एक कार्यक्रम के दौरान हमलावरों ने दिल्ली पुलिस की नाक के नीचे अरविंद केजरीवाल के करीब पहुंचने और उन पर हमला करने की कोशिश की। 30 नवंबर को मालवीय नगर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हमलावरों ने उनकी सुरक्षा को तोड़ते हुए उन पर हमला करने की कोशिश की और यह सब दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में हुआ। 18 जनवरी को नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में एक राजनीतिक रैली के दौरान अरविंद केजरीवाल पर पत्थर फेंके गए, जिससे उनकी जान और वहां मौजूद लोगों की जान खतरे में पड़ गई। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और हमले को रोकने में विफल रही। 23 जनवरी को अज्ञात लोगों ने जानबूझकर उनके वाहन काफिले को रोका, जिससे दिल्ली पुलिस की मंशा और उनकी प्रभावशीलता पर गंभीर सवाल उठते हैं। दिल्ली पुलिस वहां मौजूद थी लेकिन उसने कोई कार्रवाई नहीं की।

ये घटनाएं बताती हैं कि अरविंद केजरीवाल को किन गंभीर खतरों का सामना करना पड़ा है। यह बहुत ही चौंकाने वाली बात है कि इन सभी घटनाओं के दौरान दिल्ली पुलिस के जवान वहां मौजूद थे। वे सिर्फ मूक दर्शक बने रहे और अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा करने की कोई कोशिश नहीं की।

अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में एक अहम और विश्वसनीय हिस्सा पंजाब पुलिस को बिना किसी सलाह या कारण के अचानक हटा लिया गया है। यह लापरवाह और राजनीतिक रूप से प्रेरित फैसला अरविंद केजरीवाल को पूरी तरह से दिल्ली पुलिस पर निर्भर छोड़ रहा है, जो सीधे केंद्र में भाजपा की सरकार द्वारा नियंत्रित है।

अरविंद केजरीवाल भाजपा की केंद्रीय सत्ता को चुनौती देने वाले सबसे प्रमुख विपक्षी नेता हैं। जब उनकी सुरक्षा पूरी तरह से भाजपा द्वारा नियंत्रित पुलिस के हाथों में छोड़ दी जाती है, तो उनकी जान को बिना किसी कारण के खतरे में डाला जा रहा है। हमें गहरी चिंता है कि इस तरह का जानबूझकर किया गया कदम किसी अनहोनी घटना को जन्म दे सकता है, जिसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं।

बार-बार हो रहे हमले, दिल्ली पुलिस की खुली लापरवाही और पंजाब पुलिस की सुरक्षा हटाए जाने से साफ दिखता है कि यह एक सोची-समझी कोशिश है, जो अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए की जा रही है। यह सिर्फ उनके जीवन के लिए खतरा नहीं है बल्कि सीधे लोकतंत्र पर हमला है।

इन चिंताजनक घटनाओं को देखते हुए हम तुरंत भारत निर्वाचन आयोग से अपील करते हैं कि

1.  अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा व्यवस्था की तुरंत और पूरी तरह से समीक्षा करें और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मजबूत कदम उठाएं।

2. उनकी सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस की मौजूदगी फिर से बहाल करें या बढ़ाएं, ताकि उन्हें विश्वसनीय और निष्पक्ष सुरक्षा मिल सके।

चुनाव आयोग को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों का रक्षक माना जाता है और उसका एक नैतिक और संवैधानिक कर्तव्य है कि वह राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे, विशेषकर उन नेताओं की जिनपर गंभीर खतरा है। अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को ऐसे पुलिस बल के हाथों में नहीं छोड़ा जा सकता, जो स्पष्ट रूप से प्रभावित और पक्षपाती है।

हमें विश्वास है कि चुनाव आयोग इस मौके पर अपनी ज़िम्मेदारी निभाएगा और अरविंद केजरीवाल को किसी भी प्रकार के नुकसान से बचाने के लिए तुरंत और ठोस कदम उठाएगा ताकि लोकतंत्र के सिद्धांतों की रक्षा हो सके।

Continue Reading
Advertisement

Trending