देश
Aaj Ka Rashifal: आज 15 अक्टूबर 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपनी राशि का पूरा ब्यौरा

Aaj Ka Rashifal: आज 15 अक्टूबर, 2024 है। आइए जानते हैं कि मेष से मीन राशि के जातकों का दिन कैसा रहेगा। जानें आज आपका भविष्य फल कैसा रहेगा।
आज की वाणी
शुश्रूषा श्रवणञ्चैव
ग्रहणं धारणं तथा।
ऊहापोहोऽर्थविज्ञानं
तत्त्वज्ञानञ्च धीगुणाः॥
अर्थात्: शुश्रूषा, श्रवण, ग्रहण, धारण, चिंतन, उहापोह (आन्तरिक तर्क वितर्क), अर्थविज्ञान और तत्त्वज्ञान- ये बुद्धि के गुण हैं।
दिनांक 15 अक्टूबर 2024, मंगलवार
शक सम्वत- 1946
विक्रम सम्वत- 2081
मास- आश्विन
पक्ष- शुक्लपक्ष
तिथि- त्रयोदशी – 24:21 तक
पश्चात्- चतुर्दशी
नक्षत्र- पूर्वभाद्रपद – 22:09 तक
पश्चात्- उत्तरभाद्रपद
करण- कौलव – 14:05 तक
पश्चात्- तैतिल
योग- वृद्धि – 14:13 तक
पश्चात्- ध्रुव
सूर्योदय- 06:22
सूर्यास्त- 17:51
चन्द्रोदय- 16:30
चन्द्रराशि- कुम्भ – 16:49 तक
पश्चात्- मीन
सूर्यायण – दक्षिणायन
गोल- दक्षिणगोल
अभिजित- 11:43 से 12:29
राहुकाल- 14:58 से 16:24
ऋतु- शरद्
दिशाशूल- उत्तर
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनायी योजनाओं पर भी कुछ सोच-विचार करेंगे। आज आपको अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद भी मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। व्यापार को बढ़ाने के नए तरीके आपके सामने आयेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा और व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके आपको मिल सकते हैं। दिन योजना बनाने और फैसला लेने के लिए बहुत अच्छा है। अपना पूरा ध्यान अपनी जिमेदारियों पर रखें। हर काम इमानदारी से पूरा करने की कोशिश करें, आपको सफलता जरूर हासिल होगी। अगर किसी को प्रपोज़ करना चाह रहे हैं तो कर सकते है, आपकी किस्मत आपका साथ जरूर देगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग है। आप दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। आपका मन नये कार्यो को सीखने में लगेगा। बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक रहेगा। अपने गुस्से पर काबू रखे और बिना वजह विवादों में फंसने से बचें।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन समान्य रहने वाला है। आप अपनी सोच को सकारात्मक रखें। जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं, इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन भी मिलेंगे। महिलाएं घर के पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगी। रुठे हुए साथी को मनाने के लिए उसे मनपसंद गिफ्ट देंगे। कोई भी फैसला सोच–समझकर लें। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको नुकसान हो सकता है। अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जायेगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा, ड्राई फूड खाएं। आप बच्चों के साथ गेम खेल कर समय बिताएंगे। दाम्पत्य जीवन में पहले से चल रहे विवाद से राहत मिलेगी। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपका मन घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लेने का करेगा। आर्थिक रूप से पुरानी बहुमूल्य चीज़ों के मोल-भाव पर लाभ होगा। अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपका आत्मबल आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगा। प्रशासन सम्बन्धी काम करवाने के लिए आपको थोड़ा धैर्य से काम लेना होगा। यदि छात्र किसी नये पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं तो दिन अनुकूल है। बच्चों की कामयाबी पर आप गर्व महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आप कुछ ज्यादा ही जोश में रहेंगे। आपके बनाए प्लान में कोई बदलाव हो सकता है। बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा। ऑफिस में आपका प्रमोशन होने के चांस बन रहे हैं। परिवार वालों के साथ समय बिताने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। संगीत से जुड़े लोगों को दिन अच्छा है, समाज में नाम रोशन होगा।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। समाज कल्याण की तरफ भी आपका रुझान होगा। शत्रु आपको हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपके सम्मुख ठहर नहीं सकेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को विशेष सफलता हासिल होगी ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। अचानक से आपके किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका दिन आज उत्तम रहेगा। आपका रुझान अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा। आप घर पर परिवरवालों के साथ धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगे। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पड़ोसियों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन अच्छा है। माता के साथ रिश्तों में मजबूती आयेगी। बिजनेस में पिता को सहयोग करेंगे। खानपान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी हो सकती है, जिससे आपका मन पुरे दिन प्रसन्न रहेगा। अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। छात्रों के लिए भी दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आपके व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने रुके हुए काम पूरे करेंगे। आपके काम अपने आप बनते चले जायेंगे।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। आपकी बात अपने बेस्ट फ्रेंड से हो सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से वार्तालाप हो सकती है। दिन दूर की यात्रा करने से बचें। बिजनेस में निवेश के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्वक रहेगा। घर पर किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे। संतान की करियर के लिए मन में चिंताएं बनी रहेगी। दोस्तों के साथ बाहर मौसम का लुफ्त उठा सकते है। पूरा दिन इंज्वाय से भरा रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं, हो सकता है आपका प्रमोशन भी कर दें। नए पुराने लोगों के साथ संपर्क बनेगा। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। मन चंचल / जिज्ञासु रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

देश
फिरोजपुर में पाकिस्तान ने किया ड्रोन हमला, एक ही परिवार के 3 सदस्य घायल

पाकिस्तान ने लगातार चौथे दिन भारत पर हमला किया है। पंजाब में अंधेरा होते ही पाकिस्तान ने फिरोजपुर, फाजिल्का, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, गुरदासपुर और पठानकोट में हमला कर दिया। पाकिस्तानी ड्रोन घुसे तो आर्मी के डिफेंस सिस्टम ने उन्हें आसमान में ही उड़ाना शुरू कर दिया। बावजूद इसके पाकिस्तान की तरफ से लगातार ड्रोन हमला किया जा रहा है। इसी बीच एक ड्रोन फिरोजपुर के पास खाई फेमे के गांव में एक घर पर गिर गया। जिससे स्थानीय परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा।
विस्फोट से आग लग गई जिसने घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे एक वाहन और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। घायलों की पहचान लखविंदर सिंह, उनके भाई मोनू और लखविंदर की पत्नी सुखविंदर कौर के रूप में हुई है। तीनों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
देश
LOC पर एक भारतीय जवान शहीद, सीएम भगवंत मान ने जताया दुख

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। जिसके बाद से ही पाकिस्तान लगातार LOC पर लगातार गोलीबारी कर रहा है। इस गोलीबारी में अब तक करीब 13 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 42 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही भारतीय सेना का एक जवान भी शहीद हो गया है।
पाकिस्तान की तरफ़ से लगातार हो रही गोलीबारी के कारण हरियाणा के पलवल ज़िले का बहादुर जवान लांस नायक दिनेश कुमार देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गया है। वहीं, सीएम मान ने भारतीय जवान की मौत पर दुख और संवेदना व्यक्त की है। सीएम मान ने कहा कि बहादुर जवान की बहादुरी और जज़्बे को दिल से सलाम और परिवार के साथ संवेदना।
देश
भारत ने पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर किया हमला, हमले के बाद पंजाब में हाई अलर्ट

भारत ने आखिरकार पहलगाम हमले के 15 दिन बाद जवाबी कार्रवाई कर दी है। भारत ने पाकिस्तान और पीओके यानी पाक अधिकृत कश्मीर के भीतर एयर स्ट्राइक की। इस हमले में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं। इसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया है।
वहीं, इस हमले के बाद हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और चंडीगढ़ में हाई अलर्ट है। हरियाणा में अंबाला को हाई अलर्ट पर रखते हुए ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही पंजाब के 5 बॉर्डर जिलों अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का और फिरोजपुर में अगले आदेश तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। करतारपुर कॉरिडोर को भी बंद किया गया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान और AAP के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने नवांशहर और जालंधर का दौरा रद्द कर दिया है। चंडीगढ़ और अमृतसर एयरपोर्ट पर उड़ाने रोक दी गई है।
-
पंजाब6 days ago
पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 85 किलो हेरोइन जब्त, एक गिरफ्तार
-
पंजाब6 days ago
पंजाब में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान नवांशहर से करेंगे ‘नशा मुक्ति यात्रा’ की शुरुआत
-
पंजाब1 week ago
जहरीली शराब मामले में पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नौ लोगों को किया गिरफ्तार
-
पंजाब5 days ago
मंत्री हरजोत बैंस ने दसवीं कक्षा के शानदार नतीजों पर छात्रों को दी बधाई, सरकारी स्कूलों का रहा 95.47% पास प्रतिशत
-
पंजाब5 days ago
पंजाब सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दी राहत, छुट्टियों पर लगी रोक को हटाया
-
पंजाब1 week ago
मंत्री मोहिंदर भगत ने अधिकारियों को चल रही परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश
-
दिल्ली1 week ago
अमृतसर जहरीली शराब कांड में दिल्ली से दो गिरफ्तार, डीजीपी गौरव यादव ने दी जानकारी
-
पंजाब1 week ago
मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, सांसद संजीव अरोड़ा ने 50 साल बाद हैबोवाल के लाभार्थियों को मालिकाना हक प्रदान किया