पंजाब
स्वास्थ्य मंत्री ने पटियाला में किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

पंजाब सरकार अपने नागरिकों को परेशानी मुक्त स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने गुरुवार को पटियाला के अर्बन एस्टेट में आम आदमी क्लिनिक और राजपुरा के सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों से बातचीत की और उनका हाल-चाल जाना। इसके साथ ही सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में दी जा रही सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। मरीजों ने चिकित्सा देखभाल पर संतुष्टि जताई।
राज्य भर में करीब 881 आम आदमी क्लीनिकों का लाभ ले रही है जनता
डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि आम आदमी क्लीनिक में रोजाना 90-95 मरीज चिकित्सा सुविधा लेने आते हैं। स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के सरकार के प्रयासों से लोगों का भरोसा फिर से बढ़ा है। अब लोग भरोसेमंद और किफायती इलाज के लिए सरकारी सुविधाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य भर में 881 आम आदमी क्लीनिकों में 80 तरह की दवाइयां और 38 तरह के डायग्नोस्टिक टेस्ट मुफ्त दिए जा रहे हैं।

पंजाब
मंडियों में गेहूं का उठान है पंजाब सरकार की प्राथमिकता : लाल चंद कटारूचक

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक ने अधिकारियों को मंडियों में उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। कटारूचक ने कहा कि पंजाब सरकार का मुख्य ध्यान मंडियों में उठान पर है। अधिकारियों को अगले 15 दिनों तक मंडियों में उठान में तेजी लाने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा ताकि अधिकता जैसी स्थिति से बचा जा सके।
कटारूचक ने कहा कि अब तक मंडियों में 70 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं आ चुका है, जिसमें से 64 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीद हो चुकी है। वहीं, किसानों के खातों में 10574.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
पंजाब
सरपंचों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान, अब मिलेगा इतना वेतन

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के सरपंचों के लिए बड़ा ऐलान किया है। सीएम मान ऐलान किया है कि पंजाब सरकार द्वारा अब गांव के सरपंचों को हर महीने 2000 रुपए वेतन दिया जाएगा। जिस दिन से सरपंचों ने शपथ ली है, उसी दिन से उन्हें वेतन दिया जाएगा। यह ऐलान सीएम भगवंत मान ने चंडीगढ़ स्थित टैगोर थिएटर में पंचायत दिवस पर आयोजित समागम में किया।
बता दें कि उन्हें इससे पहले सरपचों को मात्र 1200 रूपये दिए जाते थे। सीएम मान ने कहा कि अब सरपचों को उनके अधिकार मिलेंगे। इसके साथ ही नशा मुक्त गांव को एक लाख रूपये भी मिलेंगे।
पंजाब
CM मान ने उच्च अधिकारियों के साथ की बैठक, सीमा सुरक्षा को मजबूत करने पर हुई चर्चा

पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने आज चंडीगढ़ में उच्च अधिकारियों के साथ सीमा सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए एक अहम बैठक की। पंजाब की सीमा पर सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस को मजबूत करने के लिए 5500 होम गार्ड जवानों की भर्ती का निर्णय लिया गया है।
ये जवान सीमा सुरक्षा बल के साथ मिलकर राज्य के विभिन्न सीमावर्ती ज़िलों में ड्यूटी देंगे। इससे ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान को भी और अधिक मज़बूती मिलेगी। सीएम मान ने कहा कि अपने नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा करना हमारा सर्वोच्च कर्तव्य है।
-
पंजाब6 days ago
पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार
-
पंजाब1 week ago
मान सरकार का ऐतिहासिक फैसला, पंजाब के 500 सरकारी स्कूलों को मिलेंगे नए प्रिंसिपल
-
पंजाब1 week ago
राजस्व विभाग में लोगों की परेशानी कम करने के लिए मान सरकार ने लिया अहम फैसला
-
पंजाब1 week ago
पंजाब की मंडियों अब तक 4.19 लाख मीट्रिक टन गेहूं पहुंचाः लाल चंद कटारूचक
-
पंजाब1 week ago
खन्ना के सरकारी स्कूल में मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने शूटिंग रेंज का किया उद्घाटन
-
पंजाब6 days ago
हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग
-
पंजाब1 week ago
अमन अरोड़ा ने पंजाब विरोधी ताकतों को बढ़ावा देने के लिए प्रताप बाजवा को घेरा, कांग्रेस- भाजपा से मांगा स्पष्टीकरण
-
पंजाब6 days ago
पंजाब के दुश्मनों को दुनिया में कहीं भी ढूंढ़ निकालेगी पंजाब सरकार : मंत्री अमन अरोड़ा