Connect with us

पंजाब

‘युद्ध नशयां विरूद्ध’ : अब तक 114 किलो हेरोइन, 62 किलो अफीम और 68 लाख नगद बरामद

'युद्ध नशयां विरूद्ध' : अब तक 114 किलो हेरोइन, 62 किलो अफीम और 68 लाख नगद बरामद

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के नेता और कैबिनेट मंत्री तरूणप्रीत सिंह सोंध ने पंजाब सरकार के नशा के खिलाफ अभियान ‘युद्ध नशयां विरूद्ध’ की सफलता को बताया और 19 मार्च तक हुई पुलिस कार्रवाई की जानकारी मीडिया के साथ साझा की।

वीरवार को मंत्री तरूणप्रीत सोंध ने इस मुहिम से संबंधित चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। मंत्री ने बताया कि ‘युद्ध नशयां विरूद्ध’ अभियान के नतीजे बेहद उत्साहजनक है और पूरे पंजाब में इसके अच्छे नतीजे देखने को मिल रहे हैं। लोग भी इस मुहिम के लिए पंजाब सरकार की तारीफ कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा यह अभियान बेहद सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। अब तक 114 किलो हेरोइन, 62 किलो से ज्यादा अफीम और 68 लाख रुपए से ज्यादा नगद बरामद किए गए हैं। वहीं नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसेज एक्ट (एनडीपीएस) के तहत 1895 एफआईआर दर्ज हुए हैं और 3217 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

इसके अलावा करीब 7.5 लाख के आसपास नशीली दवाओं की गोलियां और 1213 किलो भुक्की, 28 किलो गांजा 4.5 किलो चरस और 1.25 किलो आइस, करीब 500 नकली शराब की बोतलें, 7 किलो नशीली पाउडर और 301 इंजेक्शन भी पुलिस ने बरामद किए हैं। वहीं नशा तस्करी से जुड़े 38 लोगों के इमारतों को ध्वस्त किया गया है।

वहीं नशा तस्करी से जुड़ी 22 मोटरसाइकिल, 8 मोबाईल, 4 कार और 12 पिस्तौल जब्त किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान 4 किलो से ज्यादा सोना, जिसमें एक हार और दो चेन शामिल है एवं 1.25 किलो चांदी भी बरामद किया गया। इसके अलावा 5689 ट्रैफिक चालन किए गए हैं।

मंत्री सोंध ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आप सरकार पंजाब से नशा खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पंजाब पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कारवाई कर रही है, जिसके नतीजे आपके सामने है। उन्होंने कहा कि इस बार नशे से जुड़े किसी भी लोगों बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने नशा तस्करों को चेतावनी दी कि या तो नशा की तस्करी छोड़ दो या पंजाब छोड़ दो, नहीं तो जेल जाने के लिए तैयार रहो।

सोंध ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 2022 विधानसभा चुनाव के समय पंजाब के लोगों से वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद हम पंजाब से नशा पूरी तरह खत्म कर देंगे। आज आप सरकार उस वादे को पूरा कर रही है।

सोंध ने बताया कि नशा तस्करों पर कार्रवाई के साथ-साथ सरकार और भी कई बेहतर कदम उठा रही है। नशे के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में 1000 से ज्यादा बैठकें आयोजित की गई हैं। सैंकड़ों गांवों में भी इस तरह के कार्यक्रम चलाए गए हैं।

उन्होंने लोगों से सरकार के इस मुहिम का समर्थन करने की अपील की और कहा कि नशा से जुड़े लोगों की जानकारी दें और नशे से पीड़ित लोगों को जल्द से जल्द नशा मुक्ति केन्द्रों में भर्ती कराएं। इन केन्द्रों में हर तरह की व्यवस्था की गई है ताकि लोग नशा छोड़कर सामान्य जीवन में वापस आ सकें। उन्होंने कहा कि नशा से छुटकारा पाने के बाद सरकार उन नौजवानों को रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगी और अगर कोई स्वरोजगार करने के इच्छुक होगा तो उसके लिए भी पंजाब सरकार मदद करेगी।

मंत्री सोंध ने पंजाब के सभी पंचों- सरपंचों से आगे आने और मुहिम में अपना योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी पंच और सरपंच अपने-अपने गांवों को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लें और पूरा होने पर गांव में ‘नशामुक्त पिंड’ का बोर्ड लगाएं। उन्होंने पंजाब के सभी सामाजिक और धार्मिक संगठनों से भी सरकार का सहयोग करने की अपील की।

पंजाब

दिन 40-पुलिस ने 111 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया; 3.7 किलोग्राम हेरोइन और 98 हजार ड्रग मनी बरामद

पंजाब से नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर चलाए जा रहे नशे के खिलाफ युद्ध “युद्ध नशिया विरुद्ध” के 40वें दिन में प्रवेश करते हुए पंजाब पुलिस ने बुधवार को 111 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3.7 किलोग्राम हेरोइन, 253 किलोग्राम चूरापोस्त और 98800 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही, गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या मात्र 40 दिनों में 5535 तक पहुंच गई है।

यह अभियान डीजीपी पंजाब गौरव यादव के निर्देश पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया।

विस्तृत जानकारी देते हुए शुक्ला ने बताया कि 77 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 1100 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 399 स्थानों पर छापेमारी की है, जिसके परिणामस्वरूप राज्य भर में 66 प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने दिनभर चले अभियान के दौरान 437 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।

Continue Reading

पंजाब

‘नशे के अभिशाप को मिटाने के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करें’: सीएम मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को पीपीएस के नव पदोन्नत अधिकारियों से राज्य से नशे के अभिशाप को मिटाने के लिए पूरी लगन और ईमानदारी से काम करने का आह्वान किया। तकनीकी कैडर के 17 नव पदोन्नत डीएसपी का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब नशे के खिलाफ देश की लड़ाई लड़ रहा है और पुलिस इसमें अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि इसके मद्देनजर पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने में पुलिस अधिकारियों की बड़ी भूमिका है।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब पुलिस को बेहतरीन बुनियादी सुविधाओं से लैस कर रही है और कानून व्यवस्था की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए इसे वैज्ञानिक आधार पर आधुनिक बना रही है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती राज्य होने के कारण राज्य के प्रति शत्रुतापूर्ण कई ताकतें राज्य की कड़ी मेहनत से अर्जित शांति को भंग करने के लिए नापाक मंसूबे बना रही हैं और राज्य के सामने आने वाली बड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए यह जरूरी है कि पुलिस बल को जांच, विज्ञान और प्रौद्योगि

Continue Reading

पंजाब

पंजाब में लगभग 20 हजार किलोमीटर लम्बी सम्पर्क सड़कों का कायाकल्प : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को एक बड़े नागरिक केंद्रित फैसले में राज्य में 4000 करोड़ रुपये की लागत से 20,000 किलोमीटर लिंक सड़कों के निर्माण के लिए एक विशेष अभियान शुरू करने की मंजूरी दे दी। आज यहां एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को सुविधा प्रदान करना है क्योंकि ये लिंक सड़कें लोगों के आवागमन और वस्तुओं और सेवाओं के सुचारू परिवहन में उत्प्रेरक के रूप में कार्य करती हैं।

उन्होंने कहा कि ये लिंक सड़कें राज्य में आर्थिक विकास की धमनियां हैं क्योंकि ये एक तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आवागमन में मदद करती हैं और दूसरी तरफ व्यापार और व्यवसाय को बढ़ावा देती हैं। मान ने इन सड़कों के जल्द से जल्द निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया क्योंकि इनमें से अधिकांश छह साल की अवधि बीत जाने के बाद भी अनुपयोगी बनी हुई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सड़कों को सर्वोच्च प्राथमिकता, प्राथमिकता और जरूरतमंद सड़कों

Continue Reading
Advertisement

Trending