पंजाब
पंजाब में अमृतपाल सिंह सबसे बड़े अंतर से जीते, चन्नी दूसरे नंबर पर

पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर दर्ज होती दिख रही है। इस बार सभी प्रमुख पार्टियों ने अकेले चुनाव लड़ा है। कांग्रेस ने 7 सीटें जीती हैं। आम आदमी पार्टी 3 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही है जबकि भाजपा को राज्य में एक भी सीट नहीं मिली है।
बता दें कि कांग्रेस ने अमृतसर, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, पटियाला, लुधियाना और गुरदासपुर से जीत दर्ज की है। जबकि आम आदमी पार्टी ने होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, संगरूर से जीत दर्ज की है। शिरोमणि अकाली दल को बठिंडा की सीट पर सब्र करना पड़ा है जबकि भाजपा अपना खाता भी नहीं खोल पाई। हालांकि पटियाला, फिरोजपुर और लुधियाना में भाजपा ने कड़ी टक्कर दी। यहां से भाजपा उम्मीदवारों ने कई राउंड की मतगणना में बढ़त हासिल कर ली थी। खडूर साहिब और फरीदकोट विधानसभा क्षेत्रों ने सबसे ज्यादा चौंकाया। यहां से 2 निर्दलीय उम्मीदवारों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। खडूर साहिब से अमृतपाल सिंह ने जेल में बैठे-बैठे कांग्रेस के कुलबीर जीरा को 197120 वोटों से हराया। खडूर साहिब से कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर तीसरे स्थान पर रहे, उन्हें केवल 194,836 वोट मिले।
राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के 4 मंत्री बुरी तरह हारे। अमृतसर से कुलदीप धालीवाल कांग्रेस के गुरजीत औजला से 40301 वोटों से हार गए। बठिंडा से गुरमीत सिंह खुडियां अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल से 49656 वोटों से पीछे रहे। हरसिमरत बादल को 376558 वोट मिले जबकि खुडिया को 326902 वोट मिले।
हालांकि पटियाला से डॉ. बलबीर सिंह की हार का अंतर केवल 14831 वोट था। यहां कांग्रेस के डॉ. धर्मवीर गांधी जीते। लालजीत भुल्लर खडूर साहिब से बड़े अंतर से पीछे रहे। उन्हें निर्दलीय उम्मीदवार अमृतपाल सिंह ने 197120 वोटों से हराया।
2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 13 में से 8 सीटें जीती थीं और उस दौरान अकाली दल ने 2 सीटें जीती थीं। इसके अलावा पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी को एक सीट मिली थी।

पंजाब
पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पंजाब पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए दो अभियानों में बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा विदेश से संचालित किए जा रहे आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है।
इस कार्रवाई में पुलिस को 2 आरपीजी (एक लॉन्चर सहित), 2 आईईडी (2.5 किलोग्राम प्रत्येक), डेटोनेटर के साथ 2 हथगोले, रिमोट कंट्रोल के साथ 2 किलोग्राम आरडीएक्स, 5 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 6 मैगजीन, 44 जिंदा कारतूस, 1 वायरलेस सेट और 3 वाहन बरामद हुए हैं।
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी साझा की है। 2 आतंकी मॉड्यूल के कुल 13 आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।
पंजाब
हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग

पंजाब में एक दर्जन से अधिक ग्रेनेड हमलों की साजिश रचने वाले मोस्ट वांटेड हैप्पी पासिया को अमेरिका में गिरफ्तारी कर लिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने इसे लेकर कहा कि यह पंजाब को बदनाम करने और इसकी शांति को भंग करने की कोशिश करने वालों को करारा जवाब है।
पासिया की गिरफ्तारी पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि
नील गर्ग ने कहा कि पिछली सरकारें जिसे पकड़ने में विफल रहीं, उसे आप सरकार ने न केवल विस्तार से ट्रैक किया बल्कि उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार भी किया। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी पंजाब सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और राज्य की कानून-व्यवस्था और शांति को अस्थिर करने की कोशिश करने वाले विघटनकारी तत्वों को एक कड़ा संदेश देती है।
गर्ग ने कहा कि पंजाब पुलिस 24×7 सतर्कता से काम करती है और ये गिरफ्तारी उनकी प्रतिबद्धता का सबूत है। जो कोई भी पंजाब को चुनौती देने की हिम्मत करेगा, उसे केवल एक ही परिणाम भुगतना होगा – जेल।
पंजाब
पंजाब में 15 हजार तालाबों की सफाई का अभियान शुरू, मंत्री सौंद ने किया जमीनी निरीक्षण

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, पंजाब सरकार ने राज्य भर में लगभग 15,000 गांवों के तालाबों की सफाई के लिए बड़े पैमाने पर पहल शुरू की है, जो पिछले दो से तीन दशकों में नहीं किया गया था।
बड़े स्तर पर जारी है काम
वहीं, ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने जमीनी स्तर पर निरीक्षण भी शुरू कर दिया है। मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने 15-25 वर्षों से अधिक समय तक गांव के तालाबों की उपेक्षा की थी। उनमें से कई तालाबों में गाद जम गई थी, जिससे पानी रुक गया, बदबू फैली और मच्छर पनपने लगे, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चिंताएं पैदा हो गई थीं। अब सीएम भगवंत सिंह मान के निर्देशन में इस स्थिति को बदला जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई गांवों में काम पहले से ही चल रहा है। 1062 तालाबों से पानी निकाला जा चुका है और करीब 400 तालाबों से गाद निकाली जा चुकी है।
सरकार ने गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी
तालाबों की सफाई की प्रगति की सक्रिय निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मिशन में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह पहल एक व्यापक ग्रामीण विकास योजना का हिस्सा है, जिसके तहत पंजाब सरकार ने हाल ही में गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी है।
-
पंजाब1 week ago
हरजोत बैंस ने विपक्षी पार्टियों पर साधा निशाना, बोले- जो 75 सालों में जो अकाली-भाजपा और कांग्रेस नहीं कर पाई वह हमनें किया
-
पंजाब6 days ago
संगरूर को मिला School of Eminence, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया उद्घाटन
-
पंजाब1 week ago
मान सरकार का अनुसूचित जाति समुदाय के लिए बड़ा तोहफा, पंजाब कैबिनेट ने लिया ऐतिहासिक फैसला
-
पंजाब1 week ago
लुधियाना में पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी में किसानों से मिले CM भगवंत मान
-
पंजाब1 week ago
पटियाला पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम मान, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा पुष्प किए अर्पित
-
पंजाब5 days ago
राजस्व विभाग में लोगों की परेशानी कम करने के लिए मान सरकार ने लिया अहम फैसला
-
पंजाब2 days ago
पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार
-
पंजाब7 days ago
संगरूर को मिलेगी बड़ी सौगात, सीएम मान करेंगे उद्घाटन