Connect with us

पंजाब

अमृतसर : आतंकवादी गोल्डी बराड़ के 3 साथी गिरफ्तार

अमृतसर पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथियों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले गोल्डी बराड़ के दो साथियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पकड़े गए आरोपियों की गिरफ्तारी का खुलासा डिप्टी कमिश्नर आफ पुलिस हरप्रीत सिंह मंडेर ने किया है। इस मामले में अब तीन आरोपी धर्म प्रीत सिंह, मंगा सिंह और अवतार सिंह की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने बताया कि सिटी पुलिस की टीम द्वारा 4 सितंबर को जहाजगढ़ के पटाका मार्कीट में कार्रवाई की थी। इस दौरान हर्षदीप सिंह निवासी गांव दिलवा खुर्द जिला फरीदकोट और गुरचरणप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों की उम्र 18 से 20 साल है। दोनों आरोपी विदेश में बैठे आतंकवादी और गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के इशारे पर काम करते हैं। कब्जे से चार पिस्तौल बरामद किए गए थे। गोल्डी बराड़ के इशारे पर ही लोगों को धमकी भरे फोन करते हैं। लोगों से फिरौती की मांग करते हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने गिरफ्तारी से एक दिन पहले ही चंडीगढ़ में सिक्योरिटी एजेंसी के मालिक पर जानलेवा हमला किया था।

पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ है कि देव निवासी हरियाणा इस समय विदेश में रहता है। उसी ने गोल्डी बराड़ के साथ मिलाया था। इस कड़ी में एक और नाम सामने आया। धर्मप्रीत सिंह उर्फ धर्म निवासी बस्ती बाजीगर फरीदकोट ने गुरशरनप्रीत सिंह उर्फ शरण को देवा और गोल्डी बराड़ के साथ मिलाया था। 6 सितंबर को पुलिस ने फरीदकोट से धर्मप्रीत सिंह उर्फ धर्म को गिरफ्तार किया है। इसके बाद 10 सितंबर को इस मामले में एक और आरोपी अवतार सिंह उर्फ सुखा निवासी गांव समालसर मोगा को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा मोहाली में सिक्योरिटी एजेंसी के मालिक पर गोली चलाने के मामले में रेकी करने वाले मंगा सिंह निवासी बस्ती बाजीघर फरीदकोट की गिरफ्तारी की गई है। इस मामले में अभी और कार्रवाई जारी है। अलग-अलग टीमें बनाकर पंजाब के पड़ोसी राज्यों में छापामारी जारी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंजाब

पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पंजाब पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए दो अभियानों में बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा विदेश से संचालित किए जा रहे आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है।

इस कार्रवाई में पुलिस को 2 आरपीजी (एक लॉन्चर सहित), 2 आईईडी (2.5 किलोग्राम प्रत्येक), डेटोनेटर के साथ 2 हथगोले, रिमोट कंट्रोल के साथ 2 किलोग्राम आरडीएक्स, 5 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 6 मैगजीन, 44 जिंदा कारतूस, 1 वायरलेस सेट और 3 वाहन बरामद हुए हैं।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी साझा की है। 2 आतंकी मॉड्यूल के कुल 13 आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।

Continue Reading

पंजाब

हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग

हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग

पंजाब में एक दर्जन से अधिक ग्रेनेड हमलों की साजिश रचने वाले मोस्ट वांटेड हैप्पी पासिया को अमेरिका में गिरफ्तारी कर लिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने इसे लेकर कहा कि यह पंजाब को बदनाम करने और इसकी शांति को भंग करने की कोशिश करने वालों को करारा जवाब है।

पासिया की गिरफ्तारी पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि

नील गर्ग ने कहा कि पिछली सरकारें जिसे पकड़ने में विफल रहीं, उसे आप सरकार ने न केवल विस्तार से ट्रैक किया बल्कि उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार भी किया। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी पंजाब सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और राज्य की कानून-व्यवस्था और शांति को अस्थिर करने की कोशिश करने वाले विघटनकारी तत्वों को एक कड़ा संदेश देती है।

गर्ग ने कहा कि पंजाब पुलिस 24×7 सतर्कता से काम करती है और ये गिरफ्तारी उनकी प्रतिबद्धता का सबूत है। जो कोई भी पंजाब को चुनौती देने की हिम्मत करेगा, उसे केवल एक ही परिणाम भुगतना होगा – जेल।

Continue Reading

पंजाब

पंजाब में 15 हजार तालाबों की सफाई का अभियान शुरू, मंत्री सौंद ने किया जमीनी निरीक्षण

पंजाब में 15 हजार तालाबों की सफाई का अभियान शुरू, मंत्री सौंद ने किया जमीनी निरीक्षण

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, पंजाब सरकार ने राज्य भर में लगभग 15,000 गांवों के तालाबों की सफाई के लिए बड़े पैमाने पर पहल शुरू की है, जो पिछले दो से तीन दशकों में नहीं किया गया था।

बड़े स्तर पर जारी है काम

वहीं, ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने जमीनी स्तर पर निरीक्षण भी शुरू कर दिया है। मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने 15-25 वर्षों से अधिक समय तक गांव के तालाबों की उपेक्षा की थी। उनमें से कई तालाबों में गाद जम गई थी, जिससे पानी रुक गया, बदबू फैली और मच्छर पनपने लगे, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चिंताएं पैदा हो गई थीं। अब सीएम भगवंत सिंह मान के निर्देशन में इस स्थिति को बदला जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई गांवों में काम पहले से ही चल रहा है। 1062 तालाबों से पानी निकाला जा चुका है और करीब 400 तालाबों से गाद निकाली जा चुकी है।

सरकार ने गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी

तालाबों की सफाई की प्रगति की सक्रिय निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मिशन में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह पहल एक व्यापक ग्रामीण विकास योजना का हिस्सा है, जिसके तहत पंजाब सरकार ने हाल ही में गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी है।

Continue Reading

Trending