पंजाब

अरविंद केजरीवाल, सुनीता केजरीवाल, भगवंत मान समेत दिल्ली व पंजाब के 40 मंत्री व विधायक करेंगे धुंआंधार प्रचार

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इसमें आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, मनीष सिसोदिया, संदीप पाठक, पंकज गुप्ता और संजय सिंह समेत 40 लोगों के नाम शामिल किए गए हैँ।

इसके साथ ही पंजाब लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में दिल्ली के मंत्री गोपाल राय, मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज का भी नाम शामिल है.

पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक नेताओं के नाम पंकज गुप्ता, एनडी गुप्ता, राघव चड्ढा, सत्येंद्र जैन, कैलाश गहलोत, हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, अनमोल गगन मान, चेतन सिंह जौड़ेमाजरा, ब्रह्म शंकर जिम्पा, हरजोत सिंह बैंस, बलकार सिंह, हरभजन सिंह ईटीओ, लाल चंद कटारुचक, बलजीत कौर, प्रिंसिपल बुधराम, बलजिंदर कौर, संजीव झा, जसवीर सिंह राजा गिल, तरुणप्रीत सिंह सोंध, मनजिंदर सिंह लालपुरा, मनजीत बिलासपुर, सरबजीत कौर माणूंके, कुलवंत पंडोरी, इंद्रबीर निझर, दलजीत सिंह भोला गरेवाल, नरिंदर पाल सिंह सावना, जगदीप सिंह गोल्डी कंबोज, देविंदर सिंह लाडी धोंस, दिनेश चड्ढा, डा. रवजोत सिंह के नाम शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version