Connect with us

पंजाब

आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में ढोल, भांगड़ा और मिठाइयों के साथ केजरीवाल की जमानत का जश्न मनाया

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत को आप नेताओं ने सत्य और लोकतंत्र की जीत बताया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और इसे सत्य की जीत बताया।सीएम मान ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, आख़िरकार सत्य की जीत हुई। ‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जी को माननीय सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। केजरीवाल जी को मिली जमानत ने साबित कर दिया है कि सच को कभी दबाया नहीं जा सकता।”

आप पंजाब के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में केजरीवाल की जमानत का जश्न मनाया, मिठाइयां बांटीं और ढोल बजाया और भांगड़ा किया। पंजाब के कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा, अनमोल गगन मान और डॉ. बलबीर भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जश्न में शामिल हुए। सांसद मलविंदर सिंह कंग, वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग और अन्य आप नेताओं ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

सच्चाई की जीत हुई है, हम सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करते हैं: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

पंजाब के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने अरविंद केजरीवाल को जमानत देने के लिए सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद दिया और कहा कि न्याय की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि अदालत ने स्पष्ट किया कि सीबीआई द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी का उद्देश्य ईडी के मामले में उनकी जमानत पर रिहाई को रोकना था। संधवां ने इस बात पर जोर दिया कि अदालत ने फिर से पुष्टि की है कि हमारे देश में कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट का फैसला केंद्र सरकार के लिए सबक, सच्चाई को दबाया नहीं जा सकता: मंत्री अमन अरोड़ा

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने एक मीडिया बयान में कहा कि न्याय में देरी हो सकती है, लेकिन केंद्र सरकार को यह समझना चाहिए कि सच्चाई को हराया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला दिखाता है कि सच्चाई को दबाया नहीं जा सकता। अरोड़ा ने इस फैसले को ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों के लिए एक झटका बताया और कहा कि वे भाजपा के लिए काम करती है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और और कहा कि अब पार्टी पहले से भी अधिक मजबूती से काम करेगी।

देश की न्यायपालिका पर लोगों का भरोसा मजबूत हुआ है : हरभजन सिंह ईटीओ

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला संविधान की जीत को दर्शाता है। आज लोगों का न्याय व्यवस्था में विश्वास भी मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह फर्जी मामला था। अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलना ही था।

नील गर्ग ने सीबीआई को “पिंजरे में बंद तोता” कहने के लिए सुप्रीम कोर्ट की सराहना की

आज हरियाणा के पीड़ित किसान और युवा अरविंद केजरीवाल की ओर देख रहे हैं, वे बदलाव चाहते हैं: आप प्रवक्ता

आप के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि इससे इस बात पर बल मिलता है कि सच्चाई को चुनौती तो दी जा सकती है, लेकिन हराया नहीं जा सकता। उन्होंने इस बात की पुष्टि करने के लिए न्यायालय की सराहना की कि भारत में कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। उन्होंने सीबीआई के आचरण की आलोचना करते हुए कहा कि “पिंजरे में बंद तोते” के रूप में देखे जाने से जांच एजेंसियों को बचना चाहिए।

गर्ग ने अरविंद केजरीवाल की जेल से रिहाई को ईमानदार राजनीति की जीत बताया और कहा कि केजरीवाल ने शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, रोजगार, बिजली और पानी जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करके भारतीय राजनीति में क्रांति लाई है। गर्ग ने इस बात पर प्रकाश डाला कि हरियाणा चुनाव अभियान में केजरीवाल की भागीदारी मतदाताओं पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालेगी क्योंकि हरियाणा में किसान और युवा दोनों बदलाव की मांग कर रहे हैं एवं नेतृत्व के लिए केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की ओर देख रहे हैं।

विधायक रूपिंदर हैप्पी ने अरविंद केजरीवाल को जमानत देने के लिए सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद दिया और कहा कि अब वह एक बार फिर आम आदमी पार्टी का नेतृत्व करेंगे और पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

यह एक ईमानदार नेता की जीत है, मैं सभी आप कार्यकर्ताओं और कानून व न्याय व्यवस्था में विश्वास करने वाले लोगों को बधाई देती हूं: मंत्री अनमोल गगन मान

मंत्री अनमोल गगन मान ने पार्टी कार्यालय जाकर आप कार्यकर्ताओं के साथ अरविंद केजरीवाल की जमानत का जश्न मनाया और इसे ईमानदारी और ईमानदार नेता की जीत बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह फैसला हमारे संविधान की भी जीत है और कहा कि प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता सुप्रीम कोर्ट के फैसले से खुश है। उन्होंने सभी आप कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि यह निर्णय न्याय और न्यायिक प्रणाली में विश्वास करने वाले सभी लोगों के लिए खुशी लाने वाला है।

यह सच्चाई की जीत है और आम आदमी पार्टी के खिलाफ भाजपा की असंवैधानिक साजिश की हार है: सांसद मलविंदर सिंह कंग

आप सांसद मलविंदर सिंह कंग ने अपने फैसले के लिए सर्वोच्च न्यायालय का आभार व्यक्त किया और केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा की अरविंद केजरीवाल की जमानत सच्चाई की जीत और भाजपा की असंवैधानिक कार्यों को झटका है। कंग ने कहा कि इसके परिणामस्वरूप हरियाणा में पार्टी की उपस्थिति भी मजबूत होगी।

हम सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देते हैं, यह फैसला संविधान और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले हर व्यक्ति के लिए राहत है: मंत्री लालचंद कटारूचक*

आप मंत्री लालचंद कटारूचक ने सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह फैसला संविधान, लोकतंत्र और न्यायपालिका में विश्वास करने वाले सभी लोगों के लिए राहत लेकर आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा असंवैधानिक तरीके से विपक्षी नेताओं, विशेषकर आप नेताओं को निशाना बना रही थी। यह निर्णय उनके लिए एक सबक है।

कोई भी संविधान से ऊपर नहीं, अरविंद केजरीवाल को ईडी मामले में जमानत के बाद सिर्फ जेल में रखने के लिए सीबीआई ने गिरफ्तार किया था: जगदीप कंबोज गोल्डी

आप विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आज के फैसले से साबित होता है कि कोई भी व्यक्ति संविधान से ऊपर नहीं है। ईडी मामले में जमानत के बाद अरविंद केजरीवाल को जेल में रखने के लिए ही उन्हें सीबीआई ने गिरफ्तार किया था, लेकिन अंततः न्याय मिल ही गया।

आप पंजाब के महासचिव जगरूप सिंह सेखवां ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अरविंद केजरीवाल की जमानत का जश्न मनाया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंजाब

पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पंजाब पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए दो अभियानों में बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा विदेश से संचालित किए जा रहे आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है।

इस कार्रवाई में पुलिस को 2 आरपीजी (एक लॉन्चर सहित), 2 आईईडी (2.5 किलोग्राम प्रत्येक), डेटोनेटर के साथ 2 हथगोले, रिमोट कंट्रोल के साथ 2 किलोग्राम आरडीएक्स, 5 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 6 मैगजीन, 44 जिंदा कारतूस, 1 वायरलेस सेट और 3 वाहन बरामद हुए हैं।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी साझा की है। 2 आतंकी मॉड्यूल के कुल 13 आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।

Continue Reading

पंजाब

हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग

हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग

पंजाब में एक दर्जन से अधिक ग्रेनेड हमलों की साजिश रचने वाले मोस्ट वांटेड हैप्पी पासिया को अमेरिका में गिरफ्तारी कर लिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने इसे लेकर कहा कि यह पंजाब को बदनाम करने और इसकी शांति को भंग करने की कोशिश करने वालों को करारा जवाब है।

पासिया की गिरफ्तारी पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि

नील गर्ग ने कहा कि पिछली सरकारें जिसे पकड़ने में विफल रहीं, उसे आप सरकार ने न केवल विस्तार से ट्रैक किया बल्कि उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार भी किया। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी पंजाब सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और राज्य की कानून-व्यवस्था और शांति को अस्थिर करने की कोशिश करने वाले विघटनकारी तत्वों को एक कड़ा संदेश देती है।

गर्ग ने कहा कि पंजाब पुलिस 24×7 सतर्कता से काम करती है और ये गिरफ्तारी उनकी प्रतिबद्धता का सबूत है। जो कोई भी पंजाब को चुनौती देने की हिम्मत करेगा, उसे केवल एक ही परिणाम भुगतना होगा – जेल।

Continue Reading

पंजाब

पंजाब में 15 हजार तालाबों की सफाई का अभियान शुरू, मंत्री सौंद ने किया जमीनी निरीक्षण

पंजाब में 15 हजार तालाबों की सफाई का अभियान शुरू, मंत्री सौंद ने किया जमीनी निरीक्षण

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, पंजाब सरकार ने राज्य भर में लगभग 15,000 गांवों के तालाबों की सफाई के लिए बड़े पैमाने पर पहल शुरू की है, जो पिछले दो से तीन दशकों में नहीं किया गया था।

बड़े स्तर पर जारी है काम

वहीं, ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने जमीनी स्तर पर निरीक्षण भी शुरू कर दिया है। मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने 15-25 वर्षों से अधिक समय तक गांव के तालाबों की उपेक्षा की थी। उनमें से कई तालाबों में गाद जम गई थी, जिससे पानी रुक गया, बदबू फैली और मच्छर पनपने लगे, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चिंताएं पैदा हो गई थीं। अब सीएम भगवंत सिंह मान के निर्देशन में इस स्थिति को बदला जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई गांवों में काम पहले से ही चल रहा है। 1062 तालाबों से पानी निकाला जा चुका है और करीब 400 तालाबों से गाद निकाली जा चुकी है।

सरकार ने गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी

तालाबों की सफाई की प्रगति की सक्रिय निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मिशन में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह पहल एक व्यापक ग्रामीण विकास योजना का हिस्सा है, जिसके तहत पंजाब सरकार ने हाल ही में गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी है।

Continue Reading

Trending