प्रदेश
इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता की प्रेसवार्ता

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने मंगलवार को पूंडरी के पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता की। इससे पूर्व भारतीय किसान यूनियन (मान गुट) के युवा प्रदेश अध्यक्ष राजीव आर्य अपने 100 से ज्यादा समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। राजीव आर्य के साथ गुरमेल सिंह, गुरमीत पंवार, हनी कसाना, अनिल पंवार, विजय और भीम सिंह ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। वहीं गांव जाजनपुर में रामफल फौजी के मार्गदर्शन में जजपा, इनेलो और भाजपा को छोड़कर सुखवीर सिंह, रोहताश मेहरा, अमित, बिंदु सिंह, हिमांशु राजरावन, संदीप, मनीष सैनी, बाली सिंह और सुरेंद्र मेहरा ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर पूर्व विधायक सुल्तान सिंह जाडौला, सतबीर भाना, देवेंद्र हंस, प्रदीप चौधरी, ओमप्रकाश गुर्जर, बलकार सिंह, कंवरपाल करोड़ा, सतपाल, महेंद्र झांबा, सुरेश रोड़, ईशम सिंह, स्वामी कृष्णनंद, सोनिया शर्मा और सुनीता मौजूद रहे। इसके बाद डॉ. सुशील गुप्ता ने पूंडरी विधानसभा के गांव एवं वार्ड में चुनावी यात्रा शुरू की।
डॉ. सुशील गुप्ता ने अपनी चुनावी यात्रा गांव बेगपुर से शुरू की। इसके बाद वे गांव जाडौला में लोगों से मिले। वहां से जाजनपुर में ग्रामीणों से रूबरू हुए। इसके बाद गांव पबनावा में पहुंचे। यहां से गांव चंदलाना, कौल और साकरा पहुंचकर लोगों को संबोधित किया और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों और महिलाओं का आशीर्वाद लिया और “इंडिया” गठबंधन को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। यात्रा का समापन देर शाम गांव आंहू में हुआ।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है और किसानों को गुलाम बनाना चाहती है। यदि किसान अपनी आवाज उठाए तो भाजपा सरकार किसानों पर कभी आंसू गैस के गोले छोड़ती है तो कभी एनएसए लगाती है। जिस कृषि कानून का विरोध करते करते 700 किसानों की शहादत हो गई, जिस कृषि कानूनों से सीधा फायदा भाजपा के दोस्तों को मिलना था। उसी तीनों काले कृषि कानूनों को भाजपा किसानों पर थोपने की कोशिश की। भाजपा सरकार मड़ियों को खतम करने की साजिश कर रही है। आज पूंडरी हल्के में मंडी पर ताला लगा दिया गया है। किसानों को मजबूर किया जा रहा है कि किसान अपना अनाज मंडियों में नहीं बल्कि अडानी को बेचे। भाजपा अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए हरियाणा की मंडियों को बर्बाद करने की साजिश कर रही है।
उन्होंने कहा कि मंडिया हमारे कृषि सिस्टम का अभिन्न अंग है। सरकार ने मंडियों को बंद करने की तैयारी कर ली है। यदि मंडियां बंद हो जाएंगी तो किसान को लंबी लंबी लाइन लगा कर अडानी के गोदामों के बाहर कई कई दिनों तक खड़ा होना पड़ेगा। आज मंडियों में किसान के अनाज में कभी नमी और क्वालिटी का बहाना बनाकर तंग किया जा रहा है। ताकि किसान अपनी फसल को ओन पोने दामों में बेच सके। इंडिया गठबंधन इसका पूरजोर तरीके से विरोध करता है। आज मंडियों की जैसी हालत बिहार व अन्य राज्यों में है मंडियों की वही हालत भाजपा हरियाणा और पंजाब में भी करना चाहती है। उन्होंने कहा कि आज आढ़ती भी हड़ताल पर बैठे हैं। आम आदमी पार्टी और इंडिया गठबंधन प्रदेश के आढ़तियों की हड़ताल का समर्थन करते हैं।
उन्होंने कहा कि इस सरकार आज तक किसानों की सुविधा की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। यदि फसल खराब हो जाए तो भाजपा सरकार किसानों से मुंह फेर लेती है। किसानों को खाद के लिए लंबी लंबी लाइनों में धक्के खाने पड़ते हैं। भाजपा ने किसान और आढ़ती को पोर्टल के जाल में जकड़ कर रखा हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा की भावंतर योजना भी एक बड़ा घोटाला साबित हुई है। इस सरकार ने किसानों को हर तरफ से बुरी तरह कुचल दिया है। भाजपा ने 2022 तक किसानों की आया दोगुनी करने की बात कही थी, आय तो दोगुनी नहीं हुई लेकिन किसान पर कर्जा जरुर दोगुना हो गया है।
उन्होंने कहा कि जहां पूंडरी की फिरनी विदेशों तक मशहूर है वहीं पूंडरी की सड़कों की हालत देखी जाए तो जर्जर हो चुकी है। आज पूंडरी के युवा बेरोजगारी के कारण अपने बुजुर्ग मां बात को छोड़कर विदेशों में चले गए हैं। भाजपा ने पूंडरी के विधायक रणधीर गोलन का केवल इस्तेमाल किया। आज उनके कहने पर विधानसभा क्षेत्र में कोई भी काम नहीं होता। आज पूर्व सीएम खट्टर अनिल विज को कहते हैं कि ये बेकार हो चुका है। फरल गांव में फल्गु तीर्थ पर पूरी दुनिया के लोग आते हैं, वहां भी भाजपा ने कोई विकास नहीं करवाया।
उन्होंने कहा कि जब भाजपा को व्यक्ति चुनाव लड़ने के लिए नहीं मिल रहे थे तो भाजपा ने पैरासूट से दूसरी पार्टियों के उम्मीदवार लाकर चुनाव मैदान में उतारा। जिस व्यक्ति को देश के प्रधानमंत्री मोदी लुटेरा और कोयला चोर कहते थे आज वही कोयला चोर भाजपा के लिए कोहिनूर हो गया। जिस वजह से भाजपा में अंदरुनी कहल है और भाजपा के कार्यकर्ता उस व्यक्ति का बायकोट कर रहे हैं। भाजपा को कार्यकर्ता कह रहे हैं कि जिस व्यक्ति को हमने कोयला चोर कहा था आज उसको कोहिनूर कैसे कह सकते हैं और उसके लिए वोट कैसे मांगें

पंजाब
पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पंजाब पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए दो अभियानों में बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा विदेश से संचालित किए जा रहे आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है।
इस कार्रवाई में पुलिस को 2 आरपीजी (एक लॉन्चर सहित), 2 आईईडी (2.5 किलोग्राम प्रत्येक), डेटोनेटर के साथ 2 हथगोले, रिमोट कंट्रोल के साथ 2 किलोग्राम आरडीएक्स, 5 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 6 मैगजीन, 44 जिंदा कारतूस, 1 वायरलेस सेट और 3 वाहन बरामद हुए हैं।
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी साझा की है। 2 आतंकी मॉड्यूल के कुल 13 आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।
पंजाब
हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग

पंजाब में एक दर्जन से अधिक ग्रेनेड हमलों की साजिश रचने वाले मोस्ट वांटेड हैप्पी पासिया को अमेरिका में गिरफ्तारी कर लिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने इसे लेकर कहा कि यह पंजाब को बदनाम करने और इसकी शांति को भंग करने की कोशिश करने वालों को करारा जवाब है।
पासिया की गिरफ्तारी पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि
नील गर्ग ने कहा कि पिछली सरकारें जिसे पकड़ने में विफल रहीं, उसे आप सरकार ने न केवल विस्तार से ट्रैक किया बल्कि उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार भी किया। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी पंजाब सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और राज्य की कानून-व्यवस्था और शांति को अस्थिर करने की कोशिश करने वाले विघटनकारी तत्वों को एक कड़ा संदेश देती है।
गर्ग ने कहा कि पंजाब पुलिस 24×7 सतर्कता से काम करती है और ये गिरफ्तारी उनकी प्रतिबद्धता का सबूत है। जो कोई भी पंजाब को चुनौती देने की हिम्मत करेगा, उसे केवल एक ही परिणाम भुगतना होगा – जेल।
पंजाब
पंजाब में 15 हजार तालाबों की सफाई का अभियान शुरू, मंत्री सौंद ने किया जमीनी निरीक्षण

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, पंजाब सरकार ने राज्य भर में लगभग 15,000 गांवों के तालाबों की सफाई के लिए बड़े पैमाने पर पहल शुरू की है, जो पिछले दो से तीन दशकों में नहीं किया गया था।
बड़े स्तर पर जारी है काम
वहीं, ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने जमीनी स्तर पर निरीक्षण भी शुरू कर दिया है। मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने 15-25 वर्षों से अधिक समय तक गांव के तालाबों की उपेक्षा की थी। उनमें से कई तालाबों में गाद जम गई थी, जिससे पानी रुक गया, बदबू फैली और मच्छर पनपने लगे, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चिंताएं पैदा हो गई थीं। अब सीएम भगवंत सिंह मान के निर्देशन में इस स्थिति को बदला जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई गांवों में काम पहले से ही चल रहा है। 1062 तालाबों से पानी निकाला जा चुका है और करीब 400 तालाबों से गाद निकाली जा चुकी है।
सरकार ने गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी
तालाबों की सफाई की प्रगति की सक्रिय निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मिशन में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह पहल एक व्यापक ग्रामीण विकास योजना का हिस्सा है, जिसके तहत पंजाब सरकार ने हाल ही में गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी है।
-
देश1 week ago
एनआईए 26/11 मुंबई हमले के आरोपी राणा से पूछताछ करेगी, दिल्ली की अदालत ने उसे 18 दिन की हिरासत में दिया
-
पंजाब1 week ago
अमृतसर : पुलिस ने 18 किलो हेरोइन के साथ 1 तस्कर को किया गिरफ्तार
-
World1 week ago
ट्रम्प द्वारा चीन पर व्यापार युद्ध का दबाव बढ़ाए जाने से वैश्विक शेयर बाजारों में उछाल
-
दिल्ली1 week ago
सीजेआई की अगुवाई वाली तीन जजों की बेंच 16 अप्रैल को वक्फ संशोधन अधिनियम की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगी
-
देश1 week ago
तहव्वुर राणा का भारत प्रत्यर्पण मोदी सरकार की बड़ी सफलता: अमित शाह
-
दिल्ली1 week ago
दिल्ली सरकार ने पिछली आप सरकार द्वारा की गई 177 राजनीतिक नियुक्तियां रद्द कीं
-
पंजाब1 week ago
हरजोत बैंस ने विपक्षी पार्टियों पर साधा निशाना, बोले- जो 75 सालों में जो अकाली-भाजपा और कांग्रेस नहीं कर पाई वह हमनें किया
-
World1 week ago
डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन को छोड़कर अधिकांश देशों पर टैरिफ 90 दिनों के लिए रोक दिया