Connect with us

प्रदेश

इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता के लाडवा के गांवों और वार्डों में दौरे शुरू

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने शुक्रवार को लाडवा विधानसभा के गांव एवं वार्ड में चुनावी यात्रा शुरू की। इस मौके पर विधायक मेवा सिंह, पूर्व विधायक रमेश गुप्ता, अमरीक सिंह, नायब सिंह, अमन गुप्ता, , डॉ. मनीष यादव, हरप्रीत चीमा, गुरदेव सुरा, जगदीप कौर, गुलशन शर्मा, सुभाष, गुरप्रीत सैनी और संदीप वाल्मीकि मौजूद रहे।

उन्होंने अपनी चुनावी यात्रा श्री जयराम आश्रम केबीडी ऑफिस ब्रह्मसरोवर से शुरू की। इसके बाद वे गांव जंधेड़ा में लोगों से मिले। वहां से छलौंदी में ग्रामीणों से रूबरू हुए। इसके बाद बनी गांव में पहुंचे, जहां उन्हें लड्डुओं से तोला गया और पूर्व विधायक के यहां जलपान किया। यहां से गांव बदरपुर, गांव बन, गांव बुढ़ा, बपदी, बपदा, बडौंला, भूत माजरा और गांव समालखा पहुंचकर लोगों को संबोधित किया और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों और महिलाओं का आशीर्वाद लिया और “इंडिया” गठबंधन को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। यात्रा का समापन शाम को लाडवा के वार्ड-14 में हुआ।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा लोग सोच रहे हैं कि एक दूसरे का विरोध करने वाली कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन कैसे हुआ। यह गठबंधन भारत का संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए बना है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन बना है तब से भाजपा को इंडिया शब्द से डर लगने लगा है और स्टार्ट अप इंडिया, मेक इन इंडिया, खेलो इंडिया का नारा देने वाली भाजपा हर जगह से इंडिया शब्द को हटाने पर लगी हुई है। लेकिन भाजपा जो मर्जी करले जीतेगा तो इंडिया ही।

उन्होंने कहा कि आज तक जीतने भी चुनाव हुए उसमें भाजपा के 30-35% से ज्यादा वोट कभी नहीं आए। लेकिन विपक्ष बिखरा हुआ होता था इसलिए भाजपा जीत जाती थी। इससे भाजपा में हड़प्पा पहुंच गया कि इनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। तो इन्होंने विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि भाजपा दो हाजिर मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार किया है। क्योंकि भाजपा को हार का डर है और चुनावी प्रचार से नेताओं को रोकना चाहती है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा और कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा की जमानत जब्त कराने में लगे हैं। 10 साल से हरियाणा और केंद्र में सरकार होने के बावजूद भाजपा को कुरुक्षेत्र से लड़ने के लिए उम्मीदवार नहीं मिला। भाजपा ने सोशल मीडिया पर कपड़े के थान की तरह उम्मीदवार बदले। जब कोई नहीं मिला तो नवीन जिंदल को लेकर आए। जो नवीन जिंदल कह रहा था मुझे चुनाव नहीं लड़ना। तो भाजपा ने नवीन जिंदल और संदीप गर्ग को ईडी डर दिखाकर भाजपा में ज्वाइन करवाया। नवीन जिंदल ने 2022 में भाजपा को 182 करोड रुपए का चंदा दिया। प्रधानमंत्री मोदी जिस नवीन जिंदल को कोयला चोर कहते थे वह पता नहीं आज कोहिनूर कैसे हो गया।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल को टिकट देने पर अब भाजपा के कार्यकर्ता कह रहे हैं कि हम तो बस दरी बिछाने के लिए रह गए। उन्होंने कहा कि भाजपा का नारा तो 400 पार और प्रत्याशी ले रखा उधार। हरियाणा में अब भाजपा की दाल गलने वाली नहीं है। भाजपा नवीन जिंदल को डराकर लाई है, लेकिन जो सांसद डरा हुआ हो वो जनता का क्या भला करेगा। लेकिन जब किसान आंदोलन था तो हमने हमेशा पीएम मोदी की आंख में आंख डालकर बात की है। क्योंकि अरविंद केजरीवाल ने हमें सिखाया है कि भगवान और भाइयों के सिवा किसी से नहीं डरना।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग यहां वोट काटने के लिए आए हैं। ताकि दोबारा भाजपा का राज आ जाए। जब राज्यसभा और उपराष्ट्रपति का चुनाव हुआ था तो दुष्यंत और अभय चौटाला ने भाजपा के पक्ष में वोट किया था। इसलिए इन लोगों से भी बचकर रहना है। नवीन जिंदल 10 साल कुरुक्षेत्र से सांसद रहने के बावजूद कभी भी किसी के दुख सुख में शामिल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और भूपेंद्र हुड्डा ने नवीन जिंदल से चुनाव लड़ने के लिए पूछा था तब मना कर दिया, लेकिन मोदी लठ दिखाया तो मैदान में आ गया।

उन्होंने कहा कि मैं शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में धर्मार्थ कार्यों ने जुड़ा रहा हूं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हर दुख सुख की घड़ी में आपके बीच रहकर जनसेवा करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं आपको बता देना चाहता हूं अरविंद केजरीवाल ने मुझे सिखाया है या तो जनता से डरना है और या भगवान से डरना है। संसद में कुरुक्षेत्र की आवाज गूंजेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंजाब

पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पंजाब पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए दो अभियानों में बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा विदेश से संचालित किए जा रहे आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है।

इस कार्रवाई में पुलिस को 2 आरपीजी (एक लॉन्चर सहित), 2 आईईडी (2.5 किलोग्राम प्रत्येक), डेटोनेटर के साथ 2 हथगोले, रिमोट कंट्रोल के साथ 2 किलोग्राम आरडीएक्स, 5 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 6 मैगजीन, 44 जिंदा कारतूस, 1 वायरलेस सेट और 3 वाहन बरामद हुए हैं।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी साझा की है। 2 आतंकी मॉड्यूल के कुल 13 आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।

Continue Reading

पंजाब

हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग

हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग

पंजाब में एक दर्जन से अधिक ग्रेनेड हमलों की साजिश रचने वाले मोस्ट वांटेड हैप्पी पासिया को अमेरिका में गिरफ्तारी कर लिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने इसे लेकर कहा कि यह पंजाब को बदनाम करने और इसकी शांति को भंग करने की कोशिश करने वालों को करारा जवाब है।

पासिया की गिरफ्तारी पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि

नील गर्ग ने कहा कि पिछली सरकारें जिसे पकड़ने में विफल रहीं, उसे आप सरकार ने न केवल विस्तार से ट्रैक किया बल्कि उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार भी किया। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी पंजाब सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और राज्य की कानून-व्यवस्था और शांति को अस्थिर करने की कोशिश करने वाले विघटनकारी तत्वों को एक कड़ा संदेश देती है।

गर्ग ने कहा कि पंजाब पुलिस 24×7 सतर्कता से काम करती है और ये गिरफ्तारी उनकी प्रतिबद्धता का सबूत है। जो कोई भी पंजाब को चुनौती देने की हिम्मत करेगा, उसे केवल एक ही परिणाम भुगतना होगा – जेल।

Continue Reading

पंजाब

पंजाब में 15 हजार तालाबों की सफाई का अभियान शुरू, मंत्री सौंद ने किया जमीनी निरीक्षण

पंजाब में 15 हजार तालाबों की सफाई का अभियान शुरू, मंत्री सौंद ने किया जमीनी निरीक्षण

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, पंजाब सरकार ने राज्य भर में लगभग 15,000 गांवों के तालाबों की सफाई के लिए बड़े पैमाने पर पहल शुरू की है, जो पिछले दो से तीन दशकों में नहीं किया गया था।

बड़े स्तर पर जारी है काम

वहीं, ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने जमीनी स्तर पर निरीक्षण भी शुरू कर दिया है। मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने 15-25 वर्षों से अधिक समय तक गांव के तालाबों की उपेक्षा की थी। उनमें से कई तालाबों में गाद जम गई थी, जिससे पानी रुक गया, बदबू फैली और मच्छर पनपने लगे, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चिंताएं पैदा हो गई थीं। अब सीएम भगवंत सिंह मान के निर्देशन में इस स्थिति को बदला जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई गांवों में काम पहले से ही चल रहा है। 1062 तालाबों से पानी निकाला जा चुका है और करीब 400 तालाबों से गाद निकाली जा चुकी है।

सरकार ने गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी

तालाबों की सफाई की प्रगति की सक्रिय निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मिशन में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह पहल एक व्यापक ग्रामीण विकास योजना का हिस्सा है, जिसके तहत पंजाब सरकार ने हाल ही में गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी है।

Continue Reading

Trending