ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली विधानसभा चुनाव : आप ने पहली सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम जारी किए

आम आदमी पार्टी (आप) ने अगले साल की शुरूआत में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। ब्रह्म सिंह तंवर छतरपुर से चुनाव लड़ेंगे, जबकि अनिल झा किराड़ी से आप के उम्मीदवार होंगे। दीपक सिंघला विश्वास नगर और सरिता सिंह रोहतास नगर से चुनाव लड़ेंगे।

बीबी त्यागी को लक्ष्मी नगर और राम सिंह नेताजी को बदरपुर से आप का उम्मीदवार बनाया गया है। जुबैर चौधरी सीलमपुर से आप के उम्मीदवार होंगे और वीर सिंह धींगान सीमापुरी से चुनाव लड़ेंगे। गौरव शर्मा घोंडा से चुनाव लड़ेंगे और मनोज त्यागी को करावल नगर से उम्मीदवार बनाया गया है। सोमेश शौकीन मटियाला से आप के उम्मीदवार होंगे। 11 उम्मीदवारों की सूची में छह दलबदलू हैं – तीन भाजपा से और इतने ही कांग्रेस से। श्री तंवर और श्री झा दोनों ही भाजपा के पूर्व विधायक हैं और इस साल आप में शामिल हुए हैं।

बीबी त्यागी भी भाजपा के पूर्व नेता हैं और दिल्ली नगर निगम के दो बार पार्षद रह चुके हैं। दीपक सिंघला पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, जो पिछली बार विश्वास नगर में भाजपा के ओम प्रकाश शर्मा से हार गए थे। सरिता सिंह आप की छात्र शाखा छात्र युवा संघर्ष समिति की प्रमुख हैं और रोहतास नगर से पूर्व विधायक हैं।

राम सिंह नेताजी बदरपुर से दो बार विधायक रह चुके हैं और जुबैर चौधरी पांच बार सीलमपुर से विधायक और कांग्रेस नेता मतीन अहमद के बेटे हैं। वीर सिंह धींगान, जो पहले कांग्रेस में थे, सीमापुरी से तीन बार विधायक रह चुके हैं। गौरव शर्मा आप के संगठन निर्माण के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव हैं और मनोज त्यागी पूर्व पार्षद हैं। सोमेश शौकीन भी पूर्व कांग्रेस विधायक हैं, जो इस साल आप में शामिल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version