पंजाब
पंजाब के लोगों की सेवा के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन और सरकार दोनों में जिम्मेदारियां मिलेंगी : CM मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार को जालंधर पहुंचे। अब वह दो दिन वहीं से काम करेंगे। मान ने उपचुनाव से पहले दोआबा और माझा क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए जालंधर में एक कार्यालय खोला था और चुनाव के बाद भी कार्यालय बनाए रखने का वादा किया था। अब उन्होंने अपना वादा पूरा करते हुए सप्ताह में दो दिन जालंधर में रहेंगे जहां वहां से दोआबा और माझा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को संबोधित करेंगे।
पहले दिन सीएम भगवंत मान ने जालंधर में आप वॉलंटियर्स और कार्यकर्ताओं के साथ लंच मीटिंग की और उन्हें जालंधर पश्चिम उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी। मान ने कहा कि यह जीत आम आदमी पार्टी के मेहनती स्वयंसेवकों की है, जिन्होंने जालंधर पश्चिम के हर दरवाजे पर जाकर लोगों को आप सरकार के जन कल्याण कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की ओर से भी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि उन्होंने जेल में इस सफलता का जश्न मनाया। मान ने कहा कि यह उन लोगों के मुंह पर भी करारा तमाचा है जिन्होंने सोचा था कि वे अरविंद केजरीवाल को जेल में डालकर आम आदमी पार्टी को खत्म कर देंगे।
मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी सर्वेक्षणों में नहीं आती है। किसी ने भी भविष्यवाणी नहीं की थी कि मोहिंदर भगत को लगभग 60 हजार वोट मिलेंगे और हम 37,000 से अधिक वोटों के अंतर से यह सीट जीतेंगे, लेकिन लोगों ने हमारी कड़ी मेहनत का सम्मान किया और हमारी जन-समर्थक नीतियों पर मुहर लगाई।
मान ने कहा कि इन चुनावों के दौरान उन्होंने एक बार फिर व्यापारियों, डॉक्टरों, शिक्षकों और कई अन्य उद्यमियों के साथ बैठकें की। इसलिए उन्हें नये मुद्दों के बारे में पता चला जिन्हें हल करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह इस चुनाव से निकली अच्छी चीजों में से एक है। उन्होंने शीतल अंगुराल पर भी कटाक्ष किया और कहा कि धैर्य बहुत जरूरी है। जो लोग लालच करते हैं भगवान उनकी मदद नहीं करते बल्कि उनकी जगह किसी ‘भगत’ को भेज देते हैं।
मान ने आप स्वयंसेवकों से एकजुट रहने और ‘रंगला पंजाब’ के लिए काम करते रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जब इरादे ईमानदार नहीं होते तो आंतरिक विवाद राजनीतिक पार्टियों को खत्म कर देते हैं, शिरोमणि अकाली दल इसका उदाहरण है। मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी भारत में सबसे युवा लेकिन सबसे तेजी से बढ़ती राजनीतिक पार्टी है जिसकी सिर्फ 10 वर्षों में दो राज्यों में सरकार है। हमारे 10 राज्यसभा सांसद, 3 लोकसभा सांसद, मध्यप्रदेश और चंडीगढ़ में मेयर है। इसके अलावा गुजरात में पांच और गोवा दो विधायक हैं। मान ने कहा कि हमारी प्रतिस्पर्धी सौ साल पुरानी पार्टियों से है लेकिन हमारे पास सबसे उन्नत और अच्छी तरह से प्रशिक्षित स्वयंसेवक हैं जो जानते हैं कि कैसे काम करना है।
मान ने कहा कि वह सप्ताह में दो दिन जालंधर में रहेंगे ताकि दोआबा और माझा के लोगों को अपना काम करवाने के लिए चंडीगढ़ न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि वह उन सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को नाम से जानते हैं जिन्होंने इस उपचुनाव में पार्टी की जीत के लिए कड़ी मेहनत की। इन सभी लोगों को जल्द ही जनता की सेवा के लिए संगठन और सरकार में जिम्मेदारियां मिलेंगी।
मान ने कहा कि उनकी सरकार की योजनाएं जैसे एसएसएफ, अस्थायी कर्मचारियों का नियमितीकरण आदि काफी सफल साबित हुआ। उन्होंने कहा कि पंजाब अग्रणी राज्य है, इसलिए हमें शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में नेतृत्व करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह पंजाब को फिर से अग्रणी बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी पंजाब में हर छोटा-बड़ा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने स्वयंसेवकों को चार विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों और स्थानीय निकायों के चुनावों के लिए तैयार होने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी का गठन किया था तो उन्होंने कहा था कि हम यहां राजनीति करने नहीं बल्कि राजनीति सिखाने आये हैं। अब हम हर विपक्षी दलों को राजनीति सिखा रहे हैं। मान ने विधायक मोहिंदर भगत को जीत के लिए बधाई दी और अपने एक्स अकाउंट के जरिए जालंधर वेस्ट के मतदाताओं का शुक्रिया अदा किया।

पंजाब
पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पंजाब पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए दो अभियानों में बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा विदेश से संचालित किए जा रहे आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है।
इस कार्रवाई में पुलिस को 2 आरपीजी (एक लॉन्चर सहित), 2 आईईडी (2.5 किलोग्राम प्रत्येक), डेटोनेटर के साथ 2 हथगोले, रिमोट कंट्रोल के साथ 2 किलोग्राम आरडीएक्स, 5 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 6 मैगजीन, 44 जिंदा कारतूस, 1 वायरलेस सेट और 3 वाहन बरामद हुए हैं।
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी साझा की है। 2 आतंकी मॉड्यूल के कुल 13 आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।
पंजाब
हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग

पंजाब में एक दर्जन से अधिक ग्रेनेड हमलों की साजिश रचने वाले मोस्ट वांटेड हैप्पी पासिया को अमेरिका में गिरफ्तारी कर लिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने इसे लेकर कहा कि यह पंजाब को बदनाम करने और इसकी शांति को भंग करने की कोशिश करने वालों को करारा जवाब है।
पासिया की गिरफ्तारी पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि
नील गर्ग ने कहा कि पिछली सरकारें जिसे पकड़ने में विफल रहीं, उसे आप सरकार ने न केवल विस्तार से ट्रैक किया बल्कि उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार भी किया। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी पंजाब सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और राज्य की कानून-व्यवस्था और शांति को अस्थिर करने की कोशिश करने वाले विघटनकारी तत्वों को एक कड़ा संदेश देती है।
गर्ग ने कहा कि पंजाब पुलिस 24×7 सतर्कता से काम करती है और ये गिरफ्तारी उनकी प्रतिबद्धता का सबूत है। जो कोई भी पंजाब को चुनौती देने की हिम्मत करेगा, उसे केवल एक ही परिणाम भुगतना होगा – जेल।
पंजाब
पंजाब में 15 हजार तालाबों की सफाई का अभियान शुरू, मंत्री सौंद ने किया जमीनी निरीक्षण

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, पंजाब सरकार ने राज्य भर में लगभग 15,000 गांवों के तालाबों की सफाई के लिए बड़े पैमाने पर पहल शुरू की है, जो पिछले दो से तीन दशकों में नहीं किया गया था।
बड़े स्तर पर जारी है काम
वहीं, ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने जमीनी स्तर पर निरीक्षण भी शुरू कर दिया है। मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने 15-25 वर्षों से अधिक समय तक गांव के तालाबों की उपेक्षा की थी। उनमें से कई तालाबों में गाद जम गई थी, जिससे पानी रुक गया, बदबू फैली और मच्छर पनपने लगे, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चिंताएं पैदा हो गई थीं। अब सीएम भगवंत सिंह मान के निर्देशन में इस स्थिति को बदला जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई गांवों में काम पहले से ही चल रहा है। 1062 तालाबों से पानी निकाला जा चुका है और करीब 400 तालाबों से गाद निकाली जा चुकी है।
सरकार ने गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी
तालाबों की सफाई की प्रगति की सक्रिय निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मिशन में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह पहल एक व्यापक ग्रामीण विकास योजना का हिस्सा है, जिसके तहत पंजाब सरकार ने हाल ही में गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी है।
-
पंजाब3 days ago
पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार
-
पंजाब1 week ago
पटियाला पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम मान, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा पुष्प किए अर्पित
-
पंजाब1 week ago
संगरूर को मिला School of Eminence, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया उद्घाटन
-
पंजाब7 days ago
राजस्व विभाग में लोगों की परेशानी कम करने के लिए मान सरकार ने लिया अहम फैसला
-
पंजाब1 week ago
संगरूर को मिलेगी बड़ी सौगात, सीएम मान करेंगे उद्घाटन
-
पंजाब7 days ago
मान सरकार का ऐतिहासिक फैसला, पंजाब के 500 सरकारी स्कूलों को मिलेंगे नए प्रिंसिपल
-
पंजाब3 days ago
हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग
-
पंजाब6 days ago
पंजाब की मंडियों अब तक 4.19 लाख मीट्रिक टन गेहूं पहुंचाः लाल चंद कटारूचक