पंजाब

पंजाब को घग्गर नदी की बाढ़ से बचाने के लिए मान सरकार की विशेष मुहिम

पंजाब को घग्गर नदी की बाढ़ से बचाने के लिए सीएम मान ने मोर्चा संभाल लिया है। मान सरकार ने इस विशेष कार्य के लिए मुहिम तेज कर दी है। 

घग्गर  नदी के तटों की चौड़ाई पहली बार 15 फुट तक बढ़ाई जा रही है। इसके अलावा SAS नगर, पटियाला, संगरूर, और मानसा जिलों में मजबूत किए जा रहे हैं। तटबंध मकरोड़ साहिब क्षेत्र में 2022-23 में ₹85.2 लाख और खनौरी में ₹99.29 लाख खर्च किए गए हैं।

इसी तरह इस साल ₹4.80 करोड़ से तटों की चौड़ाई 15 फुट तक बढ़ाई जा रही है। मान सरकार को समाज से भारी समर्थन मिल रहा है। सीएम मान ने प्रण लिया है कि घग्गर नदी की बाढ़ से जनता को बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया जाएगा। पंजाब में नदियों में जल स्तर बढ़ने का खतरा है। पिछले साल की तरह बाढ़ की संभावना तीव्र है, ऐसे में मान सरकार समय रहते एक्शन में आ चुकी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version