पंजाब
पंजाब पुलिस का ऑपरेशन CASO, DGP गौरव यादव की अगुवाई में आज से शुरू
पंजाब पुलिस आज प्रदेश के सभी जिलों में ऑपरेशन CASO चलाएगी।अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ऑपरेशन चालएगी। वहीं, आज इस ऑपरेशन की अगुवाई खुद पंजाब के डीजीपी गौरव यादव करेंगे। वहीं, पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारी भी फील्ड में रहेंगे।
त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। इसी हफ्ते दशहरा है। इसके साथ ही पंजाब में पंचायत चुनावों में भी कम ही समय बचा है। ऐसे में पंजाब पुलिस एक्शन में नजर आ रही है। यह ऑपरेशन राज्य के सभी जिलों में चलेगा। इसमें 412 थानों की पुलिस शामिल होगी। करीब 8 हजार से अधिक मुलाजिम ऑपरेशन में शामिल होंगे। इसके साथ ही पुलिस ने सभी जिलों में अपराधियों, ड्रग और नशा तस्करों की सूचियां बनाईं गई हैं। सूची में शामिल लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इससे पहले करीब 7 बार CASO ऑपरेशन चलाया है।