पंजाब
पंजाब में इस बार सर्वसम्मति से चुनी गई 3798 पंचायतें, मान सरकार देगी पांच लाख रूपये

पंजाब में पंचायत चुनाव 15 अक्टूबर को होने हैं। चुनाव की घोषणा के बाद सीएम मान ने एक पहले करते हुए सर्वसम्मति से चुनी जाने वाली पंचायतों को पांच लाख रुपये देने का ऐलान किया था। वहीं, अब सीएम मान की इस पहल का असर भी देखने को मिला है। जिसके चलते पंजाब में सर्वसम्मति से चुनी जाले वाले पंचायतों की संख्या इस बार दोगुनी हो गई है।
साल 2018 में जहां 1863 सरपंच सर्वसम्मति से चुने गए थे। वहीं, इस इस बार 3798 सरपंच सर्वसम्मति से चुने गए हैं। इसके साथ ही राज्य चुनाव आयोग भी सर्वसम्मति से पंचायतें चुनने के लिए लोगों को प्रेरित कर रही है। क्योंकि इससे एक तो चुनाव पर होने वाला खर्च बचता है। साथ ही गांवों में भी भाईचारे का माहौल भी कायम रहता है। जिससे गांव के विकास में भी मदद मिलती है।
बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी घोषणा की थी कि सर्वसम्मति से चुनी जाने वाली पंचायतों को 5 लाख रुपये की इनामी राशि दी जाएगी। साथ ही एक बड़ी परियोजना की सौगात भी सरकार देगी, जिसमें गांव की मांग को ध्यान में रखते हुए स्कूल, कम्युनिटी सेंटर, खेल मैदान या लाइब्रेरी आदि परियोजना हो सकती है। बता दें राज्य में 13,237 ग्राम पंचायतों पर चुनाव होना है।