पंजाब

पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, ओपिनियन पोल में त्रिकोणिय मुकाबला, आप, काँग्रेस, बीजेपी को इतनी सीटें

लोकसभा चुनाव 2024 का आखिरी चरण आज खत्म हो गया है। आज यानी 1 जून को पंजाब और चंडीगढ़ की 13 सीटों पर वोटिंग हुई। शाम 5 बजे तक पंजाब में 55.20 फीसदी वोटिंग हुई। अब चुनाव का शोर थम चुका है। वोटिंग के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे।  इसके साथ ही सबकी नजर एग्जिट पोल पर है।

पंजाब की 13 सीटों पर 328 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। पहली बार बीजेपी, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और अकाली दल एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्य मुकाबला बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच है।

रिपब्लिक भारत मैटराइज एग्जिट पोल के अनुसार पंजाब में आम आदमी पार्टी को फायदा हो रहा है। आप को 3 से 6 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं कांग्रेस को तीन और भाजपा को दो सीटों पर जीत मिल सकती है।

इंडिया टीवी के मुताबिक, पंजाब में मिले-जुले नतीजे सामने आ रहे हैं। आप को दो से चार, बीजेपी को दो से तीन, कांग्रेस को चार से छह और शिरोमणि अकाली दल को एक से तीन सीटें मिल रही हैं।

मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार, आप को 3-6 सीटें और शिरोमणि अकाली दल को 1-4 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, भाजपा को 0-2 सीटें और कांग्रेस को 0-3 सीटें मिलने का अनुमान है।

एग्जिट पोल वोटिंग के बाद का सर्वे होता है। इसमें वोटिंग के नतीजों की झलक भी देखने को मिलती है। हालांकि ये नतीजे पूरी तरह सटीक नहीं होते। सटीक नतीजे 4 जून को नतीजे आने के बाद ही पता चल पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version