पंजाब
पंजाब लोकसभा 2024 चुनाव परिणाम : जानिए किस सीट से जीता किस पार्टी का उम्मीदवार

लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में खत्म हो चुके हैं। आज सबकी नजर चुनाव परिणाम पर है। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर 328 प्रत्याशियों की साख दांव पर लगी है।
1 जून को चुनाव होने के तुरंत बाद एग्जिट पोल के नतीजों में साफ पता चला है कि आप, कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला कड़ा है। जानिए किस सीट पर जीता किस पार्टी का उम्मीदवार …..
कांग्रेस 7 सीटों पर आगे है, आप को 3 सीटें मिल रही है जबकि अकाली दल को 1 सीट मिल रही है और भाजपा का खाता भी नहीं खुला है।
फतेहगढ़ साहिब
फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस उम्मीदवार अमर सिंह ने बाजी मार ली है। 34202 वोटों से जीत दर्ज की है। आप के प्रत्याशी गुरप्रीत सिंह को 298389 वोट मिले।
चंडीगढ़
चंडीगढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी 3500 वोट से जीत गए हैं। भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को हराकर चंडीगढ़ के नए सांसद बन गए हैं।
गुरदासपुर
गुरदासपुर से कांग्रेस के सुखजिंदर सिंह रंधावा 60570 मतों से आगे चल रहे हैं।
पटियाला
पटियाला लोकसभा सीट से डॉ. धर्मवीर गांधी आगे चल रहे हैं। उन्हें अभी तक 297104 वोट मिले हैं। वहीं आप के बलवीर सिंह को 282143 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी परनीत कौर को 281249 वोट मिले हैं।
फरीदकोट
फरीदकोट सीट से निर्दलीय प्रत्याशी सरबजीत सिंह सबसे आगे चल रहें हैं।सरबजीत सिंह (निर्दलीय) को अभी तक 264770 वोट मिले हैं।
अमृतसर
अमृतसर से कांग्रेस के गुरजीत औजला तीसरी बार जीत गए हैं। उन्हें 254414 वोट मिले हैं।
संगरूर
संगरूर से आप के गुरमीत सिंह मीत हेयर चुनाव जीत गए हैं। उन्हें 1.69 लाख से अधिक वोट मिले हैं।
खडूर साहिब
असम की जेल में बंद ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर 45,424 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
आनंदपुर साहिब
आनंदपुर साहिब सीट से आप उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग आगे चल रहें हैं। उन्हें 311016 वोट मिले हैं।
बठिंडा
बठिंडा सीट से शिअद उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल आगे चल रही हैं। उन्हें 375019 मिले हैं।
फरीदकोट
फरीदकोट सीट से निर्दयलीय उम्मीदवार सरबजीत सिंह खालसा आगे चल रहें और उनकी जीत पक्की हैं। खालसा को 296922 वोट मिले हैं।
फतेहगढ़ साहिब
फतेहगढ़ साहिब सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अमर सिंह ने जीत हासिल की है। उन्हें 332591 वोट मिले हैं।
फिरोजपुर
फिरोजपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शेर सिंह घुबाया 264712 वोट से आगे चल रहें हैं।
होशियारपुर
होशियारपुर सीट से आप प्रत्याशी डॉ राजकुमार चब्बेवाल 302402 वोटों से आगे चल रहें हैं। उनकी जीत पक्की दिख रही है।
लुधियाना
लुधियाना सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वारिंग 271659 वोटों से आगे चल रहें हैं।