पंजाब

पंजाब सरकार के 6.50 लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को सीएम मान का दिवाली तोहफा, 4% डीए बढ़ोतरी की घोषणा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य सरकार के 6.50 लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों के परिवारों को दिवाली का तोहफा देते हुए उनके महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने आज यहां इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों और पेंशनरों को 1 नवंबर 2024 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) देने को मंजूरी दे दी है, जिससे यह 38 प्रतिशत से बढ़कर 42 प्रतिशत हो जाएगा।

भगवंत सिंह ने कहा कि इस फैसले से 6.50 लाख से अधिक कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके परिवारों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी राज्य प्रशासन का महत्वपूर्ण अंग हैं और उनके हितों की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस नेक काम में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है और कर्मचारियों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version