पंजाब
बाजवा का शरीर कांग्रेस में पर दिल भाजपा के लिए धड़कता है, वह कांग्रेस में बीजेपी के इंपैक्ट प्लेयर हैं : हरपाल सिंह चीमा

आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के बयान, जिसमें उन्होंने कहा कि ‘आप’ पंजाब के 45 विधायक भाजपा के संपर्क में है, पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब सरकार के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रताप बाजवा को बीजेपी का एजेंट करार दिया और कहा कि उनके बयान से साफ प्रतीत होता है कि बाजवा कांग्रेस में रहकर बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बाजवा अपने घर की 12 सीढ़ियां चढ़कर खुद कभी भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उनके घर पर पहले से ही भाजपा का झंडा मौजूद है। चीमा ने कहा कि बाजवा के बयान से ऐसा लगता है उनका शरीर कांग्रेस में है पर दिल भाजपा के लिए धड़कता है। वह कांग्रेस में बीजेपी के इंपैक्ट प्लेयर की तरह हैं।
चीमा ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस की केन्द्रीय लीडरशिप कहती है कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ काम कर रही है। उसने सत्ता का दुरूपयोग कर पिछले 10 सालों में आधा दर्जन से ज्यादा चुनी हुई विपक्षी पार्टियों की सरकारों को गिराया। वहीं प्रताप बाजवा भाजपा के इन संविधान विरोधी कार्यों का पंजाब में समर्थन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस की केंद्रीय लीडरशिप को बाजवा के इस बयान की सूचना देंगे और उन्हें प्रताप सिंह बाजवा जैसे नेताओं से सावधान रहने की गुजारिश करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को भाजपा से कम प्रताप बाजवा जैसे भाजपा के एजेंट से ज्यादा खतरा है जो कांग्रेस में रहकर पार्टी को डूबाने वाला काम करते हैं।
भाजपा को नसीहत देते हुए हरपाल चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी विधायक अरविंद केजरीवाल के सच्चे सिपाही हैं। उन्हें न तो बीजेपी का कोई डर है और न ही उन्हें भाजपा का ऑपरेशन लोटस तोड़ सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा को पता होना चाहिए कि हमारे विधायक पंजाब के लोगों और अपनी पार्टी के प्रति वफादार हैं। उन्हें कोई खरीद या तोड़ नहीं सकता।

पंजाब
पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पंजाब पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए दो अभियानों में बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा विदेश से संचालित किए जा रहे आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है।
इस कार्रवाई में पुलिस को 2 आरपीजी (एक लॉन्चर सहित), 2 आईईडी (2.5 किलोग्राम प्रत्येक), डेटोनेटर के साथ 2 हथगोले, रिमोट कंट्रोल के साथ 2 किलोग्राम आरडीएक्स, 5 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 6 मैगजीन, 44 जिंदा कारतूस, 1 वायरलेस सेट और 3 वाहन बरामद हुए हैं।
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी साझा की है। 2 आतंकी मॉड्यूल के कुल 13 आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।
पंजाब
हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग

पंजाब में एक दर्जन से अधिक ग्रेनेड हमलों की साजिश रचने वाले मोस्ट वांटेड हैप्पी पासिया को अमेरिका में गिरफ्तारी कर लिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने इसे लेकर कहा कि यह पंजाब को बदनाम करने और इसकी शांति को भंग करने की कोशिश करने वालों को करारा जवाब है।
पासिया की गिरफ्तारी पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि
नील गर्ग ने कहा कि पिछली सरकारें जिसे पकड़ने में विफल रहीं, उसे आप सरकार ने न केवल विस्तार से ट्रैक किया बल्कि उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार भी किया। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी पंजाब सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और राज्य की कानून-व्यवस्था और शांति को अस्थिर करने की कोशिश करने वाले विघटनकारी तत्वों को एक कड़ा संदेश देती है।
गर्ग ने कहा कि पंजाब पुलिस 24×7 सतर्कता से काम करती है और ये गिरफ्तारी उनकी प्रतिबद्धता का सबूत है। जो कोई भी पंजाब को चुनौती देने की हिम्मत करेगा, उसे केवल एक ही परिणाम भुगतना होगा – जेल।
पंजाब
पंजाब में 15 हजार तालाबों की सफाई का अभियान शुरू, मंत्री सौंद ने किया जमीनी निरीक्षण

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, पंजाब सरकार ने राज्य भर में लगभग 15,000 गांवों के तालाबों की सफाई के लिए बड़े पैमाने पर पहल शुरू की है, जो पिछले दो से तीन दशकों में नहीं किया गया था।
बड़े स्तर पर जारी है काम
वहीं, ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने जमीनी स्तर पर निरीक्षण भी शुरू कर दिया है। मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने 15-25 वर्षों से अधिक समय तक गांव के तालाबों की उपेक्षा की थी। उनमें से कई तालाबों में गाद जम गई थी, जिससे पानी रुक गया, बदबू फैली और मच्छर पनपने लगे, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चिंताएं पैदा हो गई थीं। अब सीएम भगवंत सिंह मान के निर्देशन में इस स्थिति को बदला जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई गांवों में काम पहले से ही चल रहा है। 1062 तालाबों से पानी निकाला जा चुका है और करीब 400 तालाबों से गाद निकाली जा चुकी है।
सरकार ने गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी
तालाबों की सफाई की प्रगति की सक्रिय निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मिशन में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह पहल एक व्यापक ग्रामीण विकास योजना का हिस्सा है, जिसके तहत पंजाब सरकार ने हाल ही में गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी है।
-
पंजाब3 days ago
पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार
-
पंजाब1 week ago
संगरूर को मिला School of Eminence, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया उद्घाटन
-
पंजाब1 week ago
पटियाला पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम मान, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा पुष्प किए अर्पित
-
पंजाब1 week ago
संगरूर को मिलेगी बड़ी सौगात, सीएम मान करेंगे उद्घाटन
-
पंजाब6 days ago
राजस्व विभाग में लोगों की परेशानी कम करने के लिए मान सरकार ने लिया अहम फैसला
-
पंजाब6 days ago
मान सरकार का ऐतिहासिक फैसला, पंजाब के 500 सरकारी स्कूलों को मिलेंगे नए प्रिंसिपल
-
पंजाब3 days ago
हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग
-
पंजाब5 days ago
पंजाब की मंडियों अब तक 4.19 लाख मीट्रिक टन गेहूं पहुंचाः लाल चंद कटारूचक