पंजाब

बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने और एचडी रेवन्ना मामले पर ‘आप’ ने कहा – भाजपा से सिर्फ संविधान को खतरा नहीं, देश की महिलाओं को भी खतरा है

भारतीय महिला कुश्ती पहलवानों के साथ यौन शोषण के आरोपों में फंसे भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को लोकसभा का टिकट मिलने और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते एचडी रेवन्ना द्वारा सैकड़ों महिलाओं का यौन शोषण करने के मामले पर आम आदमी पार्टी (आप) भाजपा पर तीखा हमला बोला है।

शुक्रवार को ‘आप’ पंजाब के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि भाजपा से सिर्फ देश के संविधान को खतरा नहीं है। इससे देश की महिलाओं को भी खतरा है। भाजपा अब भारतीय जनता पार्टी नहीं है, वह अब बलात्कारी जनता पार्टी बन गई है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है और दूसरी तरफ वह महिलाओं के साथ यौन शोषण करने वाले लोगों को लोकसभा का टिकट देकर प्रोत्साहित करती है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में महिला कुश्ती पहलवानों ने महीनों भर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया लेकिन भाजपा ने उन पर कोई एक्शन नहीं लिया। बृजभूषण सिंह के खिलाफ न भाजपा के किसी नेता ने, न कोई मंत्री ने और न ही प्रधानमंत्री ने एक शब्द बोला। अब उल्टे उनके बेटे को लोकसभा का टिकट भी दे दिया।

उन्होंने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को लोकसभा का टिकट देना सिर्फ देश की महिला कुश्ती पहलवानों का अपमान नहीं है, यह भारत की सभी महिलाओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि भाजपा का करतूत देश के जनता देख रही है। इस चुनाव में देश की जनता खासकर महिलाएं भाजपा को इसका करारा जवाब दगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version