पंजाब
लोकसभा चुनाव 2024: आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। आप की सूची में सबसे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम है।
इसके अलावा उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह का नाम भी शामिल है। इसके अलावा सत्येंद्र जैन, राघव चड्ढा, सौरभ भारद्वाज, संदीप पाठक, पंकज गुप्ता, संजय सिंह और आतिशी का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। आप ने मनीष सिसोदिया का नाम भी अपनी सूची में शामिल किया है। हालांकि, वे अभी जेल में हैं।