पंजाब
शंभू स्टेशन पर किसानों का विरोध प्रदर्शन 90वें दिन भी जारी, 154 ट्रेनें प्रभावित

गिरफ्तार किए गए तीन किसानों की रिहाई और एमएसपी की गारंटी की मांग को लेकर शंभू व अन्य बॉर्डर पर किसानों का मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है और आज 150 ट्रेनें बाधित की गईं।
रेलवे की विज्ञप्ति के अनुसार, आज अंबाला-अमृतसर ट्रैक पर रेल रोको अभियान के 26वें दिन 154 ट्रेनें प्रभावित हुईं – 2 ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया, 2 ट्रेनों को शॉर्ट-ओरिजिनेट किया गया, 46 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया और 104 ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए – जिससे जनता को असुविधा हुई और रेलवे को भी भारी नुकसान हुआ।
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि देश में हो रहे लोकसभा चुनावों के कारण हरियाणा और पंजाब के गांवों में भाजपा और उसके सहयोगी दलों को किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है और भीषण गर्मी के बावजूद अंबाला में किसानों का गुस्सा चरम पर है। पंधेर ने लोगों से अपील की कि वोट देने से पहले उन्हें अपने हकों के लिए लड़ रहे किसानों के आंदोलन के बारे में सोचना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने लोकतंत्र की सारी सीमाएं लांघ दी हैं और तीनों किसानों को अभी तक रिहा नहीं किया है। उन्होंने भाजपा को फिर चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा को याद रखना चाहिए कि सत्ता का रास्ता हमारे गांवों से होकर जाता है और आने वाले दिनों में भाजपा को इसकी बहुत बड़ी कीमत भी चुकानी पड़ सकती है।
उन्होंने इन सवालों के जवाब मांगे – देश की राजधानी की ओर जाने वाली सड़कों पर दीवारें क्यों बनाई गईं? शुभकरण सिंह और अन्य किसानों पर गोलियां क्यों चलाई गईं? निहत्थे किसानों पर आंसू गैस और अन्य गोले क्यों दागे गए? हरियाणा पुलिस ने प्रीतपाल सिंह को बैग में भरकर क्यों पीटा? भाजपा ने अपने लिखित वादों से क्यों मुकर गई? किसानों को दिल्ली जाने से क्यों रोका गया? शुभकरण सिंह की हत्या क्यों की गई?
उन्होंने कहा कि भाजपा के पास इन सवालों का कोई जवाब नहीं है और प्राप्त जानकारी के अनुसार ये सवाल पंजाब और हरियाणा के लगभग सभी गांवों के किसान और ग्रामीण भाजपा और उसके सहयोगी दलों से पूछ रहे हैं, जिनका भाजपा नेताओं के पास कोई जवाब नहीं है।
किसान आंदोलन-2 के 90 दिन पूरे होने पर किसान मजदूर मोर्चा और एसकेएम (गैर-राजनीतिक) ने बताया कि किसान अपनी मांगों को लेकर शंभू, खनौरी, डबवाली, रतनपुर बॉर्डर पर पूरे जोश और जुनून के साथ डटे हुए हैं। बढ़ती गर्मी और तूफान की परवाह किए बिना किसान भाजपा की हर जबरदस्ती का सामना करने के लिए तैयार हैं। 100वें दिन चारों बॉर्डर पर विशाल जमावड़ा होगा और अपना विरोध दर्ज कराया जाएगा।

पंजाब
पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पंजाब पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए दो अभियानों में बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा विदेश से संचालित किए जा रहे आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है।
इस कार्रवाई में पुलिस को 2 आरपीजी (एक लॉन्चर सहित), 2 आईईडी (2.5 किलोग्राम प्रत्येक), डेटोनेटर के साथ 2 हथगोले, रिमोट कंट्रोल के साथ 2 किलोग्राम आरडीएक्स, 5 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 6 मैगजीन, 44 जिंदा कारतूस, 1 वायरलेस सेट और 3 वाहन बरामद हुए हैं।
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी साझा की है। 2 आतंकी मॉड्यूल के कुल 13 आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।
पंजाब
हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग

पंजाब में एक दर्जन से अधिक ग्रेनेड हमलों की साजिश रचने वाले मोस्ट वांटेड हैप्पी पासिया को अमेरिका में गिरफ्तारी कर लिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने इसे लेकर कहा कि यह पंजाब को बदनाम करने और इसकी शांति को भंग करने की कोशिश करने वालों को करारा जवाब है।
पासिया की गिरफ्तारी पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि
नील गर्ग ने कहा कि पिछली सरकारें जिसे पकड़ने में विफल रहीं, उसे आप सरकार ने न केवल विस्तार से ट्रैक किया बल्कि उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार भी किया। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी पंजाब सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और राज्य की कानून-व्यवस्था और शांति को अस्थिर करने की कोशिश करने वाले विघटनकारी तत्वों को एक कड़ा संदेश देती है।
गर्ग ने कहा कि पंजाब पुलिस 24×7 सतर्कता से काम करती है और ये गिरफ्तारी उनकी प्रतिबद्धता का सबूत है। जो कोई भी पंजाब को चुनौती देने की हिम्मत करेगा, उसे केवल एक ही परिणाम भुगतना होगा – जेल।
पंजाब
पंजाब में 15 हजार तालाबों की सफाई का अभियान शुरू, मंत्री सौंद ने किया जमीनी निरीक्षण

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, पंजाब सरकार ने राज्य भर में लगभग 15,000 गांवों के तालाबों की सफाई के लिए बड़े पैमाने पर पहल शुरू की है, जो पिछले दो से तीन दशकों में नहीं किया गया था।
बड़े स्तर पर जारी है काम
वहीं, ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने जमीनी स्तर पर निरीक्षण भी शुरू कर दिया है। मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने 15-25 वर्षों से अधिक समय तक गांव के तालाबों की उपेक्षा की थी। उनमें से कई तालाबों में गाद जम गई थी, जिससे पानी रुक गया, बदबू फैली और मच्छर पनपने लगे, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चिंताएं पैदा हो गई थीं। अब सीएम भगवंत सिंह मान के निर्देशन में इस स्थिति को बदला जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई गांवों में काम पहले से ही चल रहा है। 1062 तालाबों से पानी निकाला जा चुका है और करीब 400 तालाबों से गाद निकाली जा चुकी है।
सरकार ने गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी
तालाबों की सफाई की प्रगति की सक्रिय निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मिशन में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह पहल एक व्यापक ग्रामीण विकास योजना का हिस्सा है, जिसके तहत पंजाब सरकार ने हाल ही में गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी है।
-
देश1 week ago
एनआईए 26/11 मुंबई हमले के आरोपी राणा से पूछताछ करेगी, दिल्ली की अदालत ने उसे 18 दिन की हिरासत में दिया
-
पंजाब1 week ago
अमृतसर : पुलिस ने 18 किलो हेरोइन के साथ 1 तस्कर को किया गिरफ्तार
-
पंजाब1 week ago
हरजोत बैंस ने विपक्षी पार्टियों पर साधा निशाना, बोले- जो 75 सालों में जो अकाली-भाजपा और कांग्रेस नहीं कर पाई वह हमनें किया
-
पंजाब6 days ago
संगरूर को मिला School of Eminence, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया उद्घाटन
-
पंजाब1 week ago
मान सरकार का अनुसूचित जाति समुदाय के लिए बड़ा तोहफा, पंजाब कैबिनेट ने लिया ऐतिहासिक फैसला
-
पंजाब5 days ago
राजस्व विभाग में लोगों की परेशानी कम करने के लिए मान सरकार ने लिया अहम फैसला
-
पंजाब1 week ago
लुधियाना में पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी में किसानों से मिले CM भगवंत मान
-
पंजाब7 days ago
पटियाला पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम मान, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा पुष्प किए अर्पित