प्रदेश
शहीदी दिवस कार्यक्रम में गांव हरनौला पहुंचे डॉ. सुशील गुप्ता

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और इंडिया गठबंधन के तहत कुरुक्षेत्र लोकसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता रविवार को रादौर के गांव हरनौला में शहीदी दिवस कार्यक्रम में पहुंचे। अंबेडकर युवा मंच, हरियाणा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बहुजन समाज के नेता और रादौर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मोहित ईशु अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। कार्यक्रम में विधायक बिशनलाल सैनी, सतपाल कौशिक, चौ. आदर्श पाल सिंह, रणधीर चौधरी, गगनदीप सिंह, मनदीप टोपरा, शुभम कुमार, चमन लाल, रिन्कू, अमित कुमार, राहूल भान, करमबीर भूट्टर, बीर लाल, धनप्रकाश त्यागी, योगेन्दर चौहान, औमपाल, जगपाल धौडंग, राजपाल मास्टर, ललित गुलाबगढ, कमलदीप सिंह, पं रोशन लाल, शरणदीप कौर शैरी, मोहित बाल्याण और सतनाम सैनी भी मुख्य तौर पर मौजूद रहे।
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि शहीदों के बलिदान की वजह से हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। शहीदों को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि इस देश की आजादी के लिए सैंकड़ों वर्षों की लड़ाई लड़ी गई। हजारों माताओं ने देश के लिए अपनी गोद सूनी कर दी। बहुतों की मांग सूनी हो गई। वहीं हजारों बच्चों ने अपने पिता को खो दिया। इस प्रकार देश को आजादी प्राप्त हुई।
उन्होंने कहा कि देश की आजादी को बरकरार करने के लिए हमने संविधान बनाया। डॉ. भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए देश के संविधान को बनाया गया। इसमें पिछड़े वर्ग के लिए विशेष प्रावधान किया गया, ताकि वे मुख्यधारा में आ सकें। 26 जनवरी, 1950 को देश का संविधान लागू किया गया। उसमें लिखा था कि इस देश से राजाओं का राज खत्म और आम जनता का लोकतंत्र शुरू।
उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्षों के बाद में सच्चे मायने में संविधान लागू नहीं हुआ। आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार बाबा साहेब के संविधान को तोड़ने में लगी है। भारतीय जनता पार्टी सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बदलकर चुनाव आयोग को कमजोर करने में लगी है। चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव में इनकी चोरी पकड़ी गई। कैमरे की नजर से इनकी चोरी को पूरे देश ने देखा।
उन्होंने कहा कि जब आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल इस मामले को सुप्रीम कोर्ट लेकर गई तो सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आपने लोकतंत्र की हत्या की है। संविधान की हत्या की है। सुप्रीम कोर्ट ने दखल देकर चंडीगढ़ में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को मेयर के पद पर बैठाया।
उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में संविधान खतरे में है और बीजेपी लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है। देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए “इंडिया” गठबंधन बना। कुरुक्षेत्र में धर्म और अधर्म की लड़ाई है। कुरुक्षेत्र की जीत से प्रदेश में नए युग का उदय होगा। श्रीकृष्ण का आशीर्वाद हमारे साथ है। इंडिया गठबंधन बीजेपी को प्रदेश की सभी 10 सीटों से बाहर का रास्ता दिखाएगा।
उन्होंने कहा कि मैं कुरुक्षेत्र के गांव गांव में गया। वहां लोगों ने कहा कि नायब सैनी कभी लोगों से मिलने नहीं आए। कभी लोगों के दुख सुख में शामिल नहीं हुए। इसलिए लोगों ने उन्हें गायब सैनी के नाम से संबोधित किया। उन्होंने कभी रादौर, लाडवा, थानेसर, कुरुक्षेत्र, पूंडरी, कलायत, राजौंद, पेहवा और कैथल की जनता की आवाज संसद में नहीं उठाई।
उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री खट्टर से कहा था कि आपने हरियाणा की जनता को त्रस्त बनाकर छोड़ दिया। आज प्रदेश में गुंडाराज है। बेरोजगार युवा दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। किसानों पर लाठीचार्ज किया गया, आंसू गैस के गोले छोड़े गए। व्यापारियों से फिरौती मांगी जा रही हैं। आज हरियाणा में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। खट्टर साहब ने करनाल में कहा कि मैं आंकड़ों के साथ डॉ. सुशील गुप्ता के सवालों के जवाब दूंगा। मैंने कहा अगर आपमें हिम्मत है तो कुरुक्षेत्र से मेरे सामने चुनाव लड़ो। यहां की जनता आपको आंकड़ों के साथ जवाब देगी।
उन्होंने कहा कि गठबंधन तोड़कर बीजेपी ने दिखा दिया कि साढ़े नौ साल खट्टर सरकार खटारा रही। इन्होंने चेहरा बदलकर जनता को गुमराह करने का काम किया। नायब सैनी तो पहले ही गायब सैनी साबित हुए है। हरियाणा की जनता 2024 में चेहरा नहीं, सरकार ही बदलना चाहती है। जो आदमी अपनी धर्मपत्नी को जिला पार्षद का चुनाव नहीं जाता सकता, वो लोकसभा सीटें क्या जिताएगा। उन्होंने कहा की बीजेपी ने दिल्ली में साहिब सिंह वर्मा के बाद सुषमा स्वराज को सीएम बनाया गया था। इसके बाद 25 तक दिल्ली में बीजेपी की सरकार नहीं आई। ऐसे ही नायब सैनी हरियाणा के सुषमा स्वराज साबित होंगे।
आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री और अंबाला लोकसभा अध्यक्ष आदर्शपाल सिंह ने कहा कि शहीदी दिवस पर देश के सभी शहीदों को मेरा नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि आज बीजेपी ने देश और प्रदेश का माहौल बिगाड़ने का काम किया है। इलेक्ट्रोल बॉन्ड के नाम पर बीजेपी ने आजतक का सबसे बड़ा घोटाला करने का काम किया। कुरुक्षेत्र अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। आज देश में अधर्म और धर्म की लड़ाई है। बीजेपी का देश से जाना तय है।कुरुक्षेत्र से डॉ. सुशील गुप्ता को जीता कर लोकसभा में भेजने का काम करें

पंजाब
पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पंजाब पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए दो अभियानों में बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा विदेश से संचालित किए जा रहे आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है।
इस कार्रवाई में पुलिस को 2 आरपीजी (एक लॉन्चर सहित), 2 आईईडी (2.5 किलोग्राम प्रत्येक), डेटोनेटर के साथ 2 हथगोले, रिमोट कंट्रोल के साथ 2 किलोग्राम आरडीएक्स, 5 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 6 मैगजीन, 44 जिंदा कारतूस, 1 वायरलेस सेट और 3 वाहन बरामद हुए हैं।
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी साझा की है। 2 आतंकी मॉड्यूल के कुल 13 आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।
पंजाब
हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग

पंजाब में एक दर्जन से अधिक ग्रेनेड हमलों की साजिश रचने वाले मोस्ट वांटेड हैप्पी पासिया को अमेरिका में गिरफ्तारी कर लिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने इसे लेकर कहा कि यह पंजाब को बदनाम करने और इसकी शांति को भंग करने की कोशिश करने वालों को करारा जवाब है।
पासिया की गिरफ्तारी पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि
नील गर्ग ने कहा कि पिछली सरकारें जिसे पकड़ने में विफल रहीं, उसे आप सरकार ने न केवल विस्तार से ट्रैक किया बल्कि उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार भी किया। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी पंजाब सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और राज्य की कानून-व्यवस्था और शांति को अस्थिर करने की कोशिश करने वाले विघटनकारी तत्वों को एक कड़ा संदेश देती है।
गर्ग ने कहा कि पंजाब पुलिस 24×7 सतर्कता से काम करती है और ये गिरफ्तारी उनकी प्रतिबद्धता का सबूत है। जो कोई भी पंजाब को चुनौती देने की हिम्मत करेगा, उसे केवल एक ही परिणाम भुगतना होगा – जेल।
पंजाब
पंजाब में 15 हजार तालाबों की सफाई का अभियान शुरू, मंत्री सौंद ने किया जमीनी निरीक्षण

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, पंजाब सरकार ने राज्य भर में लगभग 15,000 गांवों के तालाबों की सफाई के लिए बड़े पैमाने पर पहल शुरू की है, जो पिछले दो से तीन दशकों में नहीं किया गया था।
बड़े स्तर पर जारी है काम
वहीं, ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने जमीनी स्तर पर निरीक्षण भी शुरू कर दिया है। मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने 15-25 वर्षों से अधिक समय तक गांव के तालाबों की उपेक्षा की थी। उनमें से कई तालाबों में गाद जम गई थी, जिससे पानी रुक गया, बदबू फैली और मच्छर पनपने लगे, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चिंताएं पैदा हो गई थीं। अब सीएम भगवंत सिंह मान के निर्देशन में इस स्थिति को बदला जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई गांवों में काम पहले से ही चल रहा है। 1062 तालाबों से पानी निकाला जा चुका है और करीब 400 तालाबों से गाद निकाली जा चुकी है।
सरकार ने गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी
तालाबों की सफाई की प्रगति की सक्रिय निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मिशन में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह पहल एक व्यापक ग्रामीण विकास योजना का हिस्सा है, जिसके तहत पंजाब सरकार ने हाल ही में गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी है।
-
देश1 week ago
एनआईए 26/11 मुंबई हमले के आरोपी राणा से पूछताछ करेगी, दिल्ली की अदालत ने उसे 18 दिन की हिरासत में दिया
-
पंजाब1 week ago
अमृतसर : पुलिस ने 18 किलो हेरोइन के साथ 1 तस्कर को किया गिरफ्तार
-
World1 week ago
ट्रम्प द्वारा चीन पर व्यापार युद्ध का दबाव बढ़ाए जाने से वैश्विक शेयर बाजारों में उछाल
-
दिल्ली1 week ago
सीजेआई की अगुवाई वाली तीन जजों की बेंच 16 अप्रैल को वक्फ संशोधन अधिनियम की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगी
-
देश1 week ago
तहव्वुर राणा का भारत प्रत्यर्पण मोदी सरकार की बड़ी सफलता: अमित शाह
-
दिल्ली1 week ago
दिल्ली सरकार ने पिछली आप सरकार द्वारा की गई 177 राजनीतिक नियुक्तियां रद्द कीं
-
World1 week ago
डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन को छोड़कर अधिकांश देशों पर टैरिफ 90 दिनों के लिए रोक दिया
-
पंजाब1 week ago
हरजोत बैंस ने विपक्षी पार्टियों पर साधा निशाना, बोले- जो 75 सालों में जो अकाली-भाजपा और कांग्रेस नहीं कर पाई वह हमनें किया