पंजाब

हम तानाशाही के विरुद्ध लड़ रहे हैं, हमारे राष्ट्रीय कनवीनर हमारे संविधान को बचाने के लिए लड़ रहे हैं: नील गर्ग

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने कांग्रेसी नेता प्रगट सिंह के बयान ‘आप’ भाजपा में शामिल होगी पर तीखा पलटवार करते इसे ग़ैर-ज़िंमेदाराना ब्यान करार दिया और कहा कि वह पंजाब के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

पार्टी दफ़्तर से जारी बयान में ‘आप’ प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि यह वही आम आदमी पार्टी है, जिसने हमेशा से ही भाजपा की तानाशाही और उसकी लोकतंत्र विरोधी गतिविधियों का डट कर विरोध किया है। भाजपा और नरेंद्र मोदी का विरोध करने के कारण आज हमारे कई नेता जेलों में हैं। हमारे राष्ट्रीय कनवीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल अपने ख़िलाफ़ झूठे मामलों के अंतर्गत जेल में हैं। नील गर्ग ने कहा कि हम यह लड़ाई अपने लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए लड़ रहे हैं।

प्रगट सिंह पर निशाना साधते नील गर्ग ने कहा कि आज पंजाब की 60 प्रतिशत कांग्रेस भाजपा में जा चुकी है, आपका पूर्व अध्यज्ञ अब भाजपा पंजाब का प्रधान है, आपका पूर्व मुख्यमंत्री आज भाजपा में है। इन लोक सभा चुनावों में भाजपा के कई उम्मीदवार कांग्रेस से आए हैं। आपका मौजूदा नेता प्रतिपक्ष (ऐल.औ.पी.), उनका भाई जो कभी पंजाब में मंत्री थे, आज भी भाजपा में है।

आप नेता ने प्रगट सिंह को सलाह दी कि वह ‘आप’ की चिंता करने की बजाए पंजाब कांग्रेस और इसके नेताओं की चिंता करें। हम इस लोकतंत्र को बचाने की ज़िम्मेदारी बाखूबी निभा रहे हैं। आम आदमी पार्टी भाजपा में नहीं जाएगी परन्तु कांग्रेसी नेता अपने बारे यह नहीं कह सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version