पंजाब

जालंधर: बिना नक्शा पास बन रही इमारतों पर नगर निगम का एक्शन अवैध निर्माण किया सील, नोटिस जारी

जालंधर: नगर निगम आज एक्शन मोड में आ गया है। जहां, नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने आज गुलमोहर सिटी पर कार्रवाई करते हुए नक्शा पास न होने और नगर निगम से निर्माण की मंजूरी न मिलने के कारण सभी निर्माण कार्य को रुकवा दिया है।

एटीपी सुखदे वशिष्ठ ने बताया कि नगर निगम से नक्शा पास कराए बिना निर्माण किया जा रहा था। जिस पर कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है, सभी मकानों को सील कर दिया गया है। साथ ही नोटिस भी जारी किया गया है।

उन्होंने बताया कि नगर निगम समय-समय पर शहर के विभिन्न इलाकों में चल रहे निर्माण का निरीक्षण करता है। जो भी निर्माण अवैध पाया जाता है, उन्हें प्राधिकरण के नियमों के अनुसार नोटिस जारी किया जाता है। नोटिस के जरिए अवैध निर्माण को रोकने के निर्देश दिए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version