पंजाब
किसानों और केंद्र के बीच अगले दौर की वार्ता 18 फरवरी को : मुख्यमंत्री भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि प्रदर्शनकारी किसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच अगले दौर की बैठक रविवार, 18 फरवरी को चंडीगढ़ में होगी, जबकि भारत बंद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मनाया जाएगा।
बंद के आह्वान के कारण पंजाब में बस सेवाएं बंद रहेंगी, शिअद और एसजीपीसी ने भी बंद का समर्थन किया है और एसजीपीसी के सभी शिक्षा संस्थान और उसके कार्यालय शुक्रवार को बंद रहेंगे।
केंद्रीय मंत्रियों और किसानों के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले दौर की बैठक रविवार 18 फरवरी शाम को होगी. उन्होंने कहा कि विभिन्न बिंदुओं पर सहमति बन गयी है और जल्द ही और भी महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान कर लिया जायेगा।
भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह पहले ही केंद्र सरकार को किसानों से बातचीत के लिए बुला चुके हैं और यह मसला बातचीत से ही सुलझेगा. गुरुवार को हुई वार्ता में अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय समेत तीन केंद्रीय मंत्रियों ने हिस्सा लिया, जो बेनतीजा रही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के संरक्षक के रूप में वह विरोध के कारण समाज के किसी भी वर्ग को नुकसान नहीं होने देंगे. उन्होंने कहा कि राज्य में सभी आपूर्ति निर्बाध रूप से सुनिश्चित की जायेगी. भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि हरियाणा सरकार राज्य के किसानों को धमकाए नहीं जो शांतिपूर्वक अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे किसानों के वकील हैं और उन्होंने बैठक में सिर्फ इसलिए भाग लिया क्योंकि अन्न उत्पादक किसान ऐसा चाहते थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से पूरी स्थिति पर नजर रख रहे हैं और राज्य के सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि अब तक 54 किसान गंभीर रूप से घायल हुए हैं और राज्य सरकार उनका मुफ्त इलाज कराएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब के किसानों द्वारा उठाई जा रही मांगों का पूरा समर्थन करती है। उन्होंने दोहराया कि पंजाब को भारत से अलग करने के लिए हरियाणा के साथ राज्य की सीमाओं पर कंटीली बाड़ लगा दी गई है जो उचित नहीं है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रदेश के किसानों के साथ इस प्रकार का सौतेला व्यवहार अनुचित एवं अवांछनीय है।

पंजाब
पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 आतंकी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पंजाब पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए दो अभियानों में बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा विदेश से संचालित किए जा रहे आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है।
इस कार्रवाई में पुलिस को 2 आरपीजी (एक लॉन्चर सहित), 2 आईईडी (2.5 किलोग्राम प्रत्येक), डेटोनेटर के साथ 2 हथगोले, रिमोट कंट्रोल के साथ 2 किलोग्राम आरडीएक्स, 5 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 6 मैगजीन, 44 जिंदा कारतूस, 1 वायरलेस सेट और 3 वाहन बरामद हुए हैं।
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी साझा की है। 2 आतंकी मॉड्यूल के कुल 13 आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।
पंजाब
हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का चलता है पता : नील गर्ग

पंजाब में एक दर्जन से अधिक ग्रेनेड हमलों की साजिश रचने वाले मोस्ट वांटेड हैप्पी पासिया को अमेरिका में गिरफ्तारी कर लिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने इसे लेकर कहा कि यह पंजाब को बदनाम करने और इसकी शांति को भंग करने की कोशिश करने वालों को करारा जवाब है।
पासिया की गिरफ्तारी पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि
नील गर्ग ने कहा कि पिछली सरकारें जिसे पकड़ने में विफल रहीं, उसे आप सरकार ने न केवल विस्तार से ट्रैक किया बल्कि उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार भी किया। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी पंजाब सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और राज्य की कानून-व्यवस्था और शांति को अस्थिर करने की कोशिश करने वाले विघटनकारी तत्वों को एक कड़ा संदेश देती है।
गर्ग ने कहा कि पंजाब पुलिस 24×7 सतर्कता से काम करती है और ये गिरफ्तारी उनकी प्रतिबद्धता का सबूत है। जो कोई भी पंजाब को चुनौती देने की हिम्मत करेगा, उसे केवल एक ही परिणाम भुगतना होगा – जेल।
पंजाब
पंजाब में 15 हजार तालाबों की सफाई का अभियान शुरू, मंत्री सौंद ने किया जमीनी निरीक्षण

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, पंजाब सरकार ने राज्य भर में लगभग 15,000 गांवों के तालाबों की सफाई के लिए बड़े पैमाने पर पहल शुरू की है, जो पिछले दो से तीन दशकों में नहीं किया गया था।
बड़े स्तर पर जारी है काम
वहीं, ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने जमीनी स्तर पर निरीक्षण भी शुरू कर दिया है। मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने 15-25 वर्षों से अधिक समय तक गांव के तालाबों की उपेक्षा की थी। उनमें से कई तालाबों में गाद जम गई थी, जिससे पानी रुक गया, बदबू फैली और मच्छर पनपने लगे, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चिंताएं पैदा हो गई थीं। अब सीएम भगवंत सिंह मान के निर्देशन में इस स्थिति को बदला जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई गांवों में काम पहले से ही चल रहा है। 1062 तालाबों से पानी निकाला जा चुका है और करीब 400 तालाबों से गाद निकाली जा चुकी है।
सरकार ने गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी
तालाबों की सफाई की प्रगति की सक्रिय निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मिशन में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह पहल एक व्यापक ग्रामीण विकास योजना का हिस्सा है, जिसके तहत पंजाब सरकार ने हाल ही में गांवों के लिए 4,573 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी दी है।
-
देश1 week ago
एनआईए 26/11 मुंबई हमले के आरोपी राणा से पूछताछ करेगी, दिल्ली की अदालत ने उसे 18 दिन की हिरासत में दिया
-
पंजाब1 week ago
अमृतसर : पुलिस ने 18 किलो हेरोइन के साथ 1 तस्कर को किया गिरफ्तार
-
World1 week ago
ट्रम्प द्वारा चीन पर व्यापार युद्ध का दबाव बढ़ाए जाने से वैश्विक शेयर बाजारों में उछाल
-
दिल्ली1 week ago
सीजेआई की अगुवाई वाली तीन जजों की बेंच 16 अप्रैल को वक्फ संशोधन अधिनियम की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगी
-
पंजाब1 week ago
हरजोत बैंस ने विपक्षी पार्टियों पर साधा निशाना, बोले- जो 75 सालों में जो अकाली-भाजपा और कांग्रेस नहीं कर पाई वह हमनें किया
-
पंजाब1 week ago
मान सरकार का अनुसूचित जाति समुदाय के लिए बड़ा तोहफा, पंजाब कैबिनेट ने लिया ऐतिहासिक फैसला
-
पंजाब1 week ago
लुधियाना में पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी में किसानों से मिले CM भगवंत मान
-
पंजाब5 days ago
संगरूर को मिला School of Eminence, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया उद्घाटन